इस साल 2 फरवरी 2025, को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा। इस दिन मां सरस्वती की पूजा और पीले रंग के कपड़े पहनने का विधान होता है। इस दिन येलो कलर के कपड़े पहनना काफी शुभ माना जाता है। इसी दिन से बसंत ऋतु की शुरुआत हो जाती है। हिंदू धर्म में बसंत पंचमी की पूजा का विशेष महत्व होता है। इस दिन घरों से लेकर ऑफिस, स्कूल आदि जगह-जगह पर सरस्वती पूजा और हवन भी होता है। यदि आप भी बसंत पंचमी वाले येलो ऑउटफिट पहनने का सोच रही हैं, लेकिन क्या पहन कर जाएं इसको लेकर कन्फ्यूज हैं तो आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ डिजाइनर येलो कुर्ती दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप भी ट्राई करके ऑफिस में खुद को परफेक्ट ट्रेडिशनल लुक दे सकती हैं। आइए देखें लेटेस्ट खूबसूरत कुर्तियां।
फ्रॉक स्टाइल चिकनकारी कुर्ती
आजकल फ्रॉक स्टाइल चिकनकारी कुर्तियां काफी फैशन में चल रही हैं। आमतौर पर आप इसे लोग गर्मी के मौसम में पहनते हैं, लेकिन कुछ लोग सर्दी में भी इसे पहन लेते हैं। ऐसे में आप भी इसे बसंत पंचमी के मौके पर ऑफिस में स्टाइल करके जा सकती हैं। इनको कैरी करने के बाद आपका लुक बेहद खूबसूरत नजर आएगा। यह व्हाइट लैगिंग्स या जींस के साथ परफेक्ट मैच देगी। इसके साथ आप हाफ हेयर और स्टोन वाले स्टड इयररिंग कैरी करें।
शार्ट कॉटन कुर्ती
शार्ट कॉटन कुर्तियां स्टाइल और ट्रेडिशनल लुक का परफेक्ट कॉम्बिनेशन होती हैं। यह जींस या बेल बॉटम के साथ काफी स्मार्ट लगती हैं। इसके साथ आप ब्लैक या व्हाइट जींस पेयर करें। साथ में शूज या व्हाइट हील्स काफी जचेंगी। बालों को आप स्ट्रेट रख सकती हैं। इस कुर्ती के संग आप येलो कलर की झुमकी पहनें। यह आपके लुक को परफेक्ट इंडियन टच देंगी।
स्ट्रेट कट कुर्ती
बसंत पंचमी पर ऑफिस में पहनकर जाने के लिए इस तरह की येलो रेयॉन कॉटन स्ट्रेट कट कुर्ती भी बेहतरीन लुक देंगी। ऐसी कुर्तियां ऑफिस में क्लासी लुक देती हैं। इनको आप व्हाइट प्लाजो के संग पहनें। साथ में बिग ऑक्सीडाइज झुमके आपका लुक कंप्लीट कर देंगे। आप चाहे तो हाथों में सिल्वर कलर की मेटल चूड़ियां और माथे पर छोटी सी ब्लैक बिंदी लगाएं।
ये भी पढ़ें:ट्रेंड में है शॉर्ट स्ट्रेट कुर्ती, डेनिम के साथ ऐसे करें वियर
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: myntra/KALINI/Anouk/MABISH by Sonal Jain/Varanga/Anouk/HERE&NOW
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों