Basant Panchami 2025 Yellow Saree: बसंत पंचमी पूजा में ट्रेडिशनल लुक के लिए पहनें ऐसी पीली साड़ियां

Basant panchami special yellow saree: बसंत पंचमी के दिन पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। आज हम आपको एक्ट्रेसेस के येलो साड़ी लुक्स दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप बसंत पंचमी पूजा में पहन सकती हैं।
image

बस कुछ ही दिनों में बसंत पंचमी का त्योहार आने वाला है। इस पर्व के बाद से ही बसंती ऋतु की शुरुआत हो जाती है। बसंत पंचमी वाले दिन विद्या की देवी सरस्वती मां की पूजा की जाती है। साथ ही, इस दिन पीले रंग के कपड़े पहनने का विशेष महत्व है। यह रंग उमंग, समृद्धि और नई ऊर्जा का प्रतीक होता है। पीला रंग वैसे भी किसी पूजा के लिए शुभ माना जाता है। वहीं त्योहारों पर थोड़े वाइब्रेंट कलर काफी अच्छे लगते हैं। यदि आप भी बसंत पंचमी पूजा में शामिल होने जा रही हैं और खुद को ट्रेडिशनल लुक देना चाहती हैं, तो आज इस आर्टिकल में हम आपको एक्ट्रेसेस की खूबसूरत पीली साड़ियां दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप भी बसंती पंचमी के फेस्टिवल और स्टाइल कर सकती हैं।

ऑर्गेंजा साड़ी

orgenza saree

आजकल ऑर्गेंजा साड़ियां खूब डिमांड में हैं। यह साड़ियां हर मौके पर परफेक्ट स्टाइल स्टेटमेंट देती हैं। ऐसे में आप इनको पूजा-पाठ से लेकर शादी फंक्शन में कैरी कर सकती हैं। यदि आप अपने बसंत पंचमी लुक को स्टाइलिश बनाने के सोच रही हैं, तो आप टीवी की नायरा शिवांगी जोशी के जैसी फ्लोरल प्रिंट ऑर्गेंजा साड़ी को स्टाइल कर सकती हैं। इसके साथ प्लेन मेगा स्लीव्स ब्लाउज खूब जंचेगा। हेयर स्टाइल में आप बन लुक दे सकती हैं। इस साड़ी के संग बिग इयरिंग्स आपका लुक अट्रैक्टिव बना देंगे।

जॉर्जेट थ्रेड वर्क साड़ी

इस तरह की जॉर्जेट थ्रेड वर्क साड़ी भी आपको बसंत पंचमी पर गॉर्जियस लुक देगी। इसको यंग गर्ल्स भी स्टाइल कर सकती हैं। ऐसी साड़ियां इजी टू कैरी रहती हैं। यह पहनने के बाद काफी ब्यूटीफुल लुक देती हैं। इसके साथ आप कंट्रास्ट कलर का ब्रोकेड ब्लाउज भी कैरी कर सकती हैं। इस साड़ी पर थ्रेड वर्क किया गया है। साथ में आप सिंपल सिल्वर स्टड पहनें और हेयर स्टाइल में स्ट्रेट हेयर लुक दें।

कॉटन सिल्क साड़ी

silk saree

बसंत पंचमी पूजा के लिए अंकिता लोखंडे की कॉटन सिल्क साड़ी आपको परफेक्ट ट्रेडिशनल लुक देगी। प्लेन येलो साड़ी के साथ रेड बॉर्डर खिल रहा है। वहीं साथ में रेड गोल्डन जरी वर्क रेड ब्लाउज सूट कर रहा है। एक्ट्रेस ने फुल स्लीव्स ब्लाउज पहना है। साथ में रेड शॉल भी कैरी किया है। इससे लुक और भी ज्यादा खूबसूरत लग रहा है। पीली साड़ी के साथ गोल्डी ज्वेलरी जंच रही है। हेयर स्टाइल गजरा विद बन लुक में बेस्ट लग रही है।

ये भी पढ़ें: कलर कॉन्ट्रास्टिंग लुक क्रिएट करने के लिए येलो साड़ी के साथ ब्लाउज के इन कलर को करें कैरी

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Instagram/Aahana S Kumra/ankita lokhande/madhuri dixit/fashion hub

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP