फैंसी लुक के लिए ट्राई करें बैक नॉट वाले ब्लाउज डिजाइन

 फैंसी और रॉयल लुक आप करना चाहती हैं क्रिएट तो इसके लिए आप बैक नोट वाले ब्लाउज डिजाइन को स्टाइल कर सकती हैं।

Back note blouse designs ideas

हर महिला साड़ी पहनना काफी पसंद करती है। चाहे वो किसी भी फ्रेब्रिक या फिर डिजाइन और कपड़े की हो अलग-अलग तरीके से उसे स्टाइल करना इन्हें काफी पसंद होता है। कई महिलाएं होती हैं जिन्हें अलग-अलग स्टेट से साड़ी सिलेक्ट करना पसंद होता है, ताकि वो उन्हें अपने हिसाब से वियर कर सके।

लेकिन साड़ी को सुंदर बनाने के लिए परफेक्ट ब्लाउज भी तो होना जरूरी है। ऐसे में ब्लाउज का बैक डिजाइन काफी मायने रखता है। इसलिए जब भी आप साड़ी खरीदें तो बैक ब्लाउज डिजाइन पर खास ध्यान दें। क्योंकि इसी से आपका रॉयल लुक निखरकर बाहर आएगा। अपने लुक को खूबसूरत बनाने के लिए आप बैक नॉट वाले ब्लाउज डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। ये अलग-अलग तरह के डिजाइन पैटर्न के साथ तैयार किए जाते हैं और पहनने के बाद काफी स्टाइलिश लगते हैं।

पार्टी वियर बैक नोट ब्लाउज डिजाइन करें स्टाइल

Back blouse designs ideas

अगर आप किसी पार्टी में जाने का प्लान कर रही हैं तो इसके लिए आपक स्टोन और मिरर वर्क वाले ब्लाउज डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। जिसके साथ आप बैक नोट लगा सकती हैं। इस ब्लाउज में ऊपर की ओर एम्ब्रोइडरी होती है और नीचे की ओर नोट बंधी होती है। ये दिखने में काफी स्टाइलिश होता है लेकिन पहनने में बहुत कम्फर्टेबल होते हैं। आप इस तरह के ब्लाउज डिजाइन को ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: शीशे के वर्क वाले ये लहंगे आपके लुक को बनाएंगे खास, देखें डिजाइंस

वी बैक डिजाइन विद नोट

V neck blouse design ideas

कई बार ऐसा होता है कि, हम सिंपल ब्लाउज में भी नोट लगवा लेते हैं। लेकिन अगर आप इसके साथ कोई डिजाइन क्रिएट कराएंगी तो ये ज्यादा अच्छी लगेगी। ऐसे में आप वि बैक डिजाइन में इसे ट्राई करें। ये दिखने में क्लासी लगेगा। इस तरह के ब्लाउज को आप आगे और पीछे दोनों तरफ से वी ही बनवा सकती हैं और नोट लगा सकती हैं। आप चाहे तो इसे टैसल भी एड करा सकती हैं वो भी इसे काफी अच्छा लुक देता है।

ए शेप बैक नोट ब्लाउज डिजाइन

A shape blouse designs

इस तरह के ब्लाउज डिजाइन आप सिर्फ साड़ी के साथ ही नहीं बल्कि लहंगे के साथ भी ट्राई कर सकती हैं। ये दिखने में काफी स्टाइलिश और यूनिक लगते हैं। इसमें सारा काम नोट का ही होता है। इसलिए इसमें बड़ी नोट लगाई जाती है जो ब्लाउज डिजाइन को और आकर्षित बनाती है। आप इसमें लटकन और कलरफुल टैसल लगा सकती हैं। हैवी लुक के लिए एम्ब्राइडरी वाले ब्लाउज में इस डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: सबकी निगाहें टिक जाएंगी आप पर जब दोस्त की शादी में पहनेंगी स्टाइलिश लहंगे

इस तरह के बैक नोट ब्लाउज डिजाइन सिंपल भी डिजाइन कराए जाते हैं। आपको यहां बताए गए ब्लाउज डिजाइन कैसे लगे हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Credit- Herzindagi

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP