गर्मी का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में हर कोई अपने लिए कम्फर्टेबल कपड़ों को खरीदना पसंद करता है। वहीं कई सारी लड़कियां ऐसी होती हैं जो समर में पहनने के लिए कुर्ती की शॉपिंग करना पसंद करती हैं। अगर आप भी इस समर सीजन में पहनने के लिए लखनवी कुर्ती को खरीदने के बारे में सोच रही हैं तो इसके लिए जरूरी है कि आप इसे कैसे स्टाइल किया जाए। इसके बारे में यहां बताई गई टिप्स को जानें, ताकि आप क्लासी और एलीगेंट नजर आएं।
फिटिंग कुर्ती को न खरीदें
अगर आपको ज्यादा फिटिंग वाली कुर्ती स्टाइल करना पसंद हैं तो लखनवी कुर्ती के साथ ऐसा न करें। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे आपका लुक बिल्कुल भी अच्छा नजर नहीं आता है, बल्कि आप अनकफर्टेबल फील करती हैं। ऐसे में आप कोशिशि करें की आप थोड़ा ढीला कुर्ता वियर करें, ताकि आपका लुक अच्छा लगे। इसके लिए आप अपने ब्रेस्ट और वेस्ट साइज का ध्यान रखें।
डार्क कलर पैंट को न करें चूज
अगर आपको लखनवी कुर्ती में अपना लुक परफेक्ट रखना है तो इसके लिए आप लो कॉन्ट्रास्ट की पैंट को चूज करें। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे लुक अच्छा लगता है। साथ ही कुर्ती में अलग ग्रेस आता है। आप अगर डार्क कलर की कुर्ती को वियर कर रही हैं तो इसके साथ आप लाइट कलर की पैंट को स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह के वर्क वाली पैंट आपको मार्केट में 200 से 250 रुपये में मिल जाएगी।
इसे भी पढ़ें: कुर्ती से लेकर साड़ी तक, स्ट्रीट शॉपिंग के लिए बेस्ट हैं लखनऊ की ये मार्केट्स
चंकी फुटवियर को न करें स्टाइल
कुर्ती लुक को परफेक्ट बनाने के लिए आप चंकी फुटवियर को आप कभी भी स्टाइल न करें। यह दिखने में फंकी लगते हैं। लेकिन स्टाइल करने के बाद बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगता है। आप इसकी जगह पर कुछ क्लासी फुटवियर को स्टाइल कर सकती हैं, ताकि आपका लुक परफेक्ट लगे। इसके लिए आप हाई हील्स, वेजेस को स्टाइल कर सकती हैं। कलर ऑप्शन आप पैंट या कुर्ती के वर्क से कॉन्ट्रास्ट करके खरीद सकती हैं।
इन बातों का ध्यान रखेंगी तो आपका लुक लखनवी कुर्ती में परफेक्ट लगेगा। साथ ही आप कंफर्टेबल फील करेंगी। इसमें आपको डिजाइन और पैटर्न भी कई सारे मिल जाएंगे। आपको एक बार इसे ट्राई करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें: चिकनकारी वर्क ऑउटफिट के ये डिजाइंस लगते हैं बेहद क्लासी, जरूर करें ट्राई
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Myntra
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों