herzindagi
avoid these blouse designs if have heavy bust size

हैवी ब्रेस्ट साइज है तो गलती से भी इन ब्लाउज डिजाइंस को न करें ट्राई, लुक हो जाएगा खराब

स्टाइलिंग करने के लिए आपको अपनी बॉडी शेप को समझना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आपको लेटेस्ट फैशन ट्रेंड को भी ध्यान में रखना जरूरी होता है। <div>&nbsp;</div>
Editorial
Updated:- 2023-12-06, 10:32 IST

अक्सर हम साड़ी से लेकर लहंगे तक के साथ तरह-तरह के ब्लाउज पहनते हैं, लेकिन किसी भी लुक को स्टाइल करने के लिए अपने शरीर के आकार को समझना बेहद जरूरी होता है। ज्यादातर स्टाइलिंग करने में परेशानी का सामना हैवी ब्रेस्ट साइज वालों को करना पड़ता है। 

वैसे तो ऑनलाइन आपको कई टिप्स मिल जाएंगी जिनकी मदद से आप अपने लुक को आसानी से स्टाइल कर सकती हैं, लेकिन ब्लाउज के कुछ डिजाइंस ऐसे भी होते हैं जिन्हें हैवी ब्रेस्ट साइज वालों को बिल्कुल भी नहीं पहनना चाहिए। इसके कई कारण हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कौन-से हैं वो ब्लाउज डिजाइंस और जानेंगे आखिर हैवी ब्रेस्ट साइज वालों को इन्हें क्यों नहीं पहनना चाहिए।

कॉलर नेक ब्लाउज डिजाइन 

colar neck blouse

अक्सर हम पॉवर लुक पाने के चक्कर में कॉलर नेक लाइन को चुनते हैं, लेकिन अगर आपकी ब्रेस्ट हैवी है तो आपको इन डिजाइंस को अवॉयड ही करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि कॉलर होने और नेकलाइन बंद होने के कारण ब्रेस्ट और भी ज्यादा हैवी नजर आने लगती है। 

इसे भी पढ़ें: Blouse Designs: ब्लाउज के ये डिजाइंस हैवी ब्रेस्ट के लिए रहेंगे खास

पफ स्लीव्स ब्लाउज डिजाइन 

puff sleeves blouse

ब्लाउज की स्लीव्स के लिए आजकल मार्केट में कई डिजाइंस आपको देखने को नजर आयेंगे, लेकिन अगर आपकी ब्रेस्ट साइज हैवी है तो आप पफ स्लीव्स को अवॉयड ही करें। ऐसा इसलिए क्योंकि यह आपकी बॉडी शेप को अधिक वॉल्यूम देने का काम करेगा जिसकी जरूरत हैवी ब्रेस्ट साइज या प्लस साइज वालों को बिल्कुल भी नहीं होती है।

इसे भी पढ़ें : चौड़े कंधों के लिए खास हैं ब्लाउज के ये डिजाइंस, दिखेंगी लाजवाब

कप्स वाले ब्लाउज डिजाइन

blouse with cups

आजकल हम बॉडी को शेप देने के चक्कर में कप्स वाले ब्लाउज पहनना पसंद करते हैं और इनमें कई डिजाइंस आपको मिल जाएंगे, लेकिन अगर आपकी ब्रेस्ट साइज हैवी है तो आपको ब्लाउज में एक्स्ट्रा कप्स नहीं लगवाने चाहिए। ऐसा करने से आपकी ब्रेस्ट शेप बॉडी शेप से अलग नजर आने लगेगी। इसके कारण आपका ऑवरऑल लुक भी बिगड़ जाएगा।

 

अगर आपको हैवी ब्रेस्ट साइज से जुड़ी ये स्टाइलिंग टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit: alamodelabel, flipkart, meesho, 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।