साल 2017 बस खत्म होने को है और bollywood की इस साल की सबसे बड़ी wedding मे बस कुछ ही समय बाकी है। Cricket star विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के शादी के बंधन मे बंधने के लिए तैयार हैं। जैसे-जैसे उनकी शादी के दिन करीब आ रहे हैं वैसे-वैसे अफवाहों का बाजार गर्म होता जा रहा है। और देश के लोगों की धड़कने तेज होती जा रहीं हैं। अनुष्का और विराट शादी के बंधन मे बंधने के लिए पहले ही Italy के tinseltown पहुंच चुके हैं।
अफवाहों के मुताबिक उनकी ये शादी 12th December को होगी। जिसके लिए उन्होने Italy के Tuscany मे एक luxury resort बुक किया है। उनकी शादी के venue को लेकर भी social media पर कई तरह की अफवाहें फैल रहीं हैं।
खैर चाहे जो भी हो लेकिन हमारी ladies इस शादी को लेकर बेहद ही excited हैं कि अनुष्का अपनी wedding पर क्या पहनेंगी? इससे पहले वो बड़े पर्दे से लेकर ramp पर Sabyasachi से लेकर Rodricks, Manish Malhotra के bridal look मे नजर आ चुकीं हैं। उनके ये on screen bridal अवतार काफी lame light मे रहे थे। इससे पहले अनुष्का शर्मा ने 'Ae dil hai muskil' मे एक बेहद ही खूबसूरत bridal लहंगा carry किया था। जिसे Manish Malhotra ने design किया था। उनका ये लहंगा और उनकी jewellery बेहद ही gorgeous थी।
सगाई wedding का सबसे पहला function होता है। जहां से शादी के पवित्र बंधन की शुरुवात होती है। वैसे तो इस सगाई को एक formal function माना जाता है। जिसमे bride आसानी से कुछ light या breezy पहन सकतीं हैं। हमारी अनुष्का तो outfits के मामले मे bollywood के दिग्गज डिजाइनरों की पसंदीदा मानी जातीं हैं। और अनुष्का का fashion में बड़ा ही classy taste है। आप उनके इस red carpet look को ही देख लीजिए। अपनी सगाई पर अनुष्का शायद Manish Malhotra का डिजाइन किया हुआ bridal outfit पहन सकतीं हैं क्यूंकि wedding के मामले मे Manish Malhotra का heavy embroidery लहंगा एकदम perfect माना जाता है।
Read more: आज ही अपनी पुरानी बनारसी साड़ी को recycle करें और innovative तरीकों से बनायें नये outfits
हमारी bollywood diva अनुष्का शर्मा अपनी मेंहदी पर Tarun Tahiliani का डिजाइन किया हुआ bohemain outfit पहन सकतीं हैं। मेंहदी जैसी रश्म पर कोई भी ज्यादा heavy outfit पहनना पसंद नहीं करेगा। क्योंकि अपने बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने से लेकर मेंहदी मे dance करने तक दोन के बीच मे अनुष्का को balance करके रखना होगा। Tarun Tahilian का ये mid riff baring off-shoulder blouse उनकी wedding पर एकदम perfect रहेगा।
अनुष्का ने भले ही red carpet पर कितने भी western outfits पहने हों लेकिन जब बात शादी की हो तो वो इस मामले मे एकदम true Indian girl हैं। Bridal pieces के मामले मे अनुष्का के सबसे पसंदीदा designer Sabyasachi हैं। इससे पहले भी अनुष्का Sabyasachi के bridal outfits मे नजर आ चुकीं हैं। Bollywood से लेकर हर लड़की की एक ही चाह होती है कि वो Sabyasachi का डिजाइन किया हुआ लहंगा पहने। उनके bridal pieces मे velvet और gold work बहुत ही खूबसूरती से निखरकर आता है। और ये खूबसूरत outfits किसी लड़की के लिए उसके एक big dream से कम नहीं होते। उनके इन bridal डिजाइन को हर लड़की पसंद करती है। अनुष्का भी अपनी शादी पर Sabyasachi के डिजाइन किये हुऐ इन bridal pieces को जरूर पहनेंगी।
ये तो पक्का तय है कि शायद अनुष्का की शादी पर पूरा bollywood और पूरी भारतीय क्रिकेट टीम invite न हो लेकिन reception मे ये जरूर पता चलेगा कि कौन-कौन उनके इस function को attend करने वाला है। Reception पर अनुष्का शर्मा के पास dresses को लेकर multiple options हैं। जिसमे Anita Dongre जो अपने stunning bridal look को लेकर जानी जातीं हैं तो वहीं bollywood के favourite डिजाइनर Manish Malhotra भी शामिल हैं। जो Indian bride look को एक traditional look देने मे माहिर हैं। उनकी इस list मे Sabyasachi भी हैं जो हर लड़की के dream designer के तौर पर जाने जाते हैं। शायद आपको याद होगा जब युवराज सिंह की wedding पर अनुष्का शर्मा ने Sabyasachi का डिजाइन किया हुआ लहंगा-चोली पहना था। जिसमे वो बेहद ही gorgeous लग रहीं थीं। साड़ियों को लेकर अनुष्का का Manish Malhotra के साथ एक close bond है। वैसे Anita Dongre भी भारतीय क्रिकेट टीम की favourite डिजाइनरों मे से एक हैं। हाल ही मे सागारिका घाटके ने अपनी wedding पर Anita Dongre का डिजाइन किया हुआ bridal piece ही carry किया था।
Read more: श्रीदेवी से लेकर करीना कपूर तक, पूरे bollywood मे Manish Malhotra के fashion का चलता है सिक्का
हमने अनुष्का के outfits के बारे मे तो बात कर ली कि वो क्या-क्या पहन सकतीं हैं लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि हम उनकी jewellery को भूल जायें। Bollywood मे वैसे तो इन दिनो jewellery को लेकर ethnic pieces का खुमार चड़ा हुआ है। अनुष्का भी अपनी wedding पर Kishandas और Sabyasachi के collabration मे से कुछ ethnic पहन सकतीं हैं। Headpieces से लेकर अनुष्का Tanishq का एक रानी हार भी पहन सकतीं हैं। क्यूंकि jewellery को लेकर फिल्म पदमावती ने हमे काफी serious inspiration दी है। इसके अलावा हमारी bollywood diva अनुष्का Sunita Shekhawat के jewellery pieces मे से भी कुछ choose कर सकतीं हैं क्यूंकि Sunita की डिजाइन की हुई jewellery को bollywood की कई leading ladies भी पहन चुकीं हैं।
Makeup को लेकर वैसे तो अनुष्का smokey eyes को काफी पसंद करतीं हैं लेकिन अपनी wedding पर कौन-सा makeup करना है ये उनके outfit पर depend करता है। Wedding Italy मे होने के वजह से शायद वो अपनी wedding पर कुछ खूबसूरत ही carry करेंगी। जिसमे metallic eye और minimal lips भी हो सकते हैं। इसके अलावा अनुष्का शायद classy shade red lips के साथ कुछ experiment करके हमे चौंका दें। अपने hairstyle मे अनुष्का एक beautiful जूड़ा भी रख सकतीं हैं। इससे पहले भी अनुष्का ने कई खूबसूरत hairstyle carry किये हैं। खैर हमे इस बात का बेसब्री से इंतजार रहेगा कि अनुष्का अपनी शादी पर क्या पहनतीं हैं। हो सकता है कि वो अपनी शादी पर एक serious fashion के look मे नजर आयें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।