इस साल की सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरने वाली हमारी Virushka की जोड़ी ने पहले तो अपनी शादी का रिसेप्शन दिल्ली में सेलेब्रेट किया उसके बाद मुंबई में हुये उनके रिसेप्शन से पूरा बॉलीवुड जगमगा उठा। अनुष्का की शादी सेलेब्रेशन में ज्यादातर लोग सिर्फ इनकी शादी की ही बात कर रहे हैं। लेकिन हम आपको बताते हैं कि बॉलीवुड की सुपरस्टार मानी जाने वाली अनुष्का शर्मा का ब्राईडल फैशन सेंस भी थोड़ा हटके है।
#Virushka at mumbai reception with #viratkohki . . Follow @fame_selfie for more ..
हर बार की तरह इस बार भी अनुष्का मुंबई में हुई अपनी रिसेप्शन सेरेमनी में एक नये look में नजर आयीं। हमेशा की तरह उन्होने अपने पसंदीदा डिजाइनर सब्यासाची का डिजाइन किया हुआ लहंग और एक सेक्सी ब्लाउज पहना था। जिसमें वो बेहद ही sexy लग रहीं थीं।
Viruksha 💗💗💗 Follow @indian_culturee for more . #reception #virushka
इस साल की सबसे ज्यादा सुर्खियों बटोरने वाली अनुष्का शर्मा की शादी उनके फैशनेबल लुक को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा में थी। उनका ये गुलाबी लहंगा जिसे सब्यासाची ने डिजाइन किया था लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आया।
हाल ही में दिल्ली में हुऐ Virushka के रिसेप्शन की बात की जाये तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इसमें शरीक होने से ये और भी खास था। लेकिन इसके अलावा भी एक चीज थी जिसकी वजह से अनुष्का शर्मा का ये रिसेप्शन और भी कुछ खास था। जी हां अनुष्का शर्मा की लाल बनारसी साड़ी जिसे पहनकर वो एकदम भारतीय पारंपरिक दुल्हन लग रहीं थीं। सब्यासाची की डिजाइन की हुई इस साड़ी के साथ उनकी ज्वैलरी भी काफी beautiful लग रही थी।
अनुष्का शर्मा अपने फैशन को लेकर काफी सीरियस रहती हैं। इस मामले में वो कभी किसी भी तरह का कोई रिस्क नहीं लेतीं। सबसे बड़ी बात ये है कि अनुष्का बॉलीवुड के दिग्ग्ज डिजाइनरों में से एक सब्यासाची की सबसे बड़ी fan भी हैं। इसलिये अनुष्का ने अपनी रिंग सेरेमनी से लेकर शादी और रिसेप्शन तक सब्यासाची के डिजाइन किये हुऐ outfits पहने थे।
मुंबई में हुऐ अपने रिसेप्शन में अनुष्का शर्मा ने सब्यासाची का डिजाइन किया हुआ सेक्सी एंब्रॉयडरी लंहगा-चोली पहना था। उनके इस outfit पर गोल्ड थ्रेडिंग की गई थी। जिससे उनका वेडिंग का स्टार लुक बरकरार रहे। इसके साथ अनुष्का ने एक डायमंड neckpiece भी पहना था। जो उन्हे और भी ज्यादा sexy बना रहा था।
अनुष्का शर्मा के रिसेप्शन को लेकर सब्यासाची ने अपनी इंस्टाग्राम फीड से अपनी excitment को लोगों के साथ साझा किया। उन्होने अपनी इंस्टा फीड में लिखा कि 'मुंबई के रिसेप्शन के लिए अनुष्का एक old glamour look को कैरी करना चाहतीं थीं। इसको लेकर हमने ये तय किया कि हम अनुष्का को एक jazz लुक के साथ smokey grey लुक देंगे। हमने उनके लहंगा पर organza flowers की एंब्रॉयडरी की थी। वहीं उनके डुपट्टे को लखनऊ के अवार्ड winning क्राफ्टमेन ने डिजाइन किया था'। उनके लहंगे की बेल्ट पर सब्यासाची का बंगाल टाईगर का साईन भी लगा हुआ था। इस लहंगे के साथ अनुष्का ने एक necklace और earrings भी कैरी किये थी। उनकी इस ज्वैलरी में rose cut diamonds जड़े हुऐ थे'।
Read more: प्रियंका चोपड़ा का एथिनक फैशन के लिए प्यार जो बनाता है उन्हें एक असली 'desi girl'
अनुष्का शर्मा के वेडिंग सेलिब्रेशन को देखकर तो यही लगता है कि शायद अभी ये ग्लैमर वेडिंग सीजन खत्म नहीं हुआ है। और हम भी यही चाहते हैं कि ये ग्लैमर वेडिंग सीजन अभी खत्म ना हो।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।