सोने के गहनों के साथ-साथ चांदी के गहने भारतीय महिलाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं। चांदी के गहने, जैसे अंगूठियां, कंगन, चेन, हार, नोज रिंग, झुमके, बिछुए, बाजूबंद, भारतीय गहनों का अभिन्न अंग हैं। अब चूंकि सोने के गहने बनाना और पहनना हर किसी के संभव नहीं है, तो ग्रामीण क्षेत्रों और देश के जनजातीय क्षेत्रों में भी इसे खूब पहना जाता है। वास्तव में, चांदी के ही गहने आदिवासी लोगों की पोशाक और एक अभिन्न अंग हैं।
आपने देखा होगा जनजातीय समुदायों में महिलाएं चांदी के भारी गहने बहुत पहनती हैं। पुराने चांदी के गहनों को पिघलाकर नए गहने बनाने की प्रथा अभी भी भारत के प्रमुख हिस्सों में प्रचलित है, लेकिन हाल ही में इस प्रवृत्ति को उलट दिया गया है। पुराने चांदी के गहने अब ज्यादा मांग और फैशन में हैं। पुराने और रॉ लुक देने वाले पारंपरिक डिजाइन वाले ऑक्सीडाइज्ड चांदी के गहनों की एक अलग और बड़ा बाजार है।
इन गहनों की खासियत यह है कि ये हल्के वजन और उचित कीमत के होते हैं। चांदी के गहनों में बहुमुखी प्रतिभा देखी जा सकती है, क्योंकि विभिन्न राज्यों का इसके डिजाइन पर स्वदेशी प्रभाव है। पैटर्न और सटीकता लोगों के क्षेत्र और पसंद-नापसंद के अनुसार भिन्न होती है। इसे अलग-अलग राज्यों में अलग तरीके से बनाया जाता है।
कभी सिर्फ राजा और महाराजाओं की पसंद होने वाली ये ज्वेलरी आम लोगों की पसंद भी बन गई है। कब और कैसे यह इतनी प्रचलित हुई, आज आपको बताते हैं।
इसे भी पढ़ें : रोचक है टेम्पल ज्वेलरी का इतिहास, जानें इसे साड़ी के साथ स्टाइल करने का तरीका
चांदी की ज्वेलरी का इतिहास
चांदी हमेशा एक महत्वपूर्ण मेटल रहा है जिसका उपयोग सभी आयु वर्ग के लोगों ने इसकी अफॉर्डेबिलिटी के कारण हर ऐज में ज्वेलरी पीसेस बनाने के लिए किया गया है। हजारों वर्षों से, चांदी के आभूषण, बर्तन और यहां तक कि सिक्के बनाने में भी प्रयोग हुआ है। चांदी का उपयोग पुराने समय में इतना प्रचलित था कि इसका उल्लेख 'बुक ऑफ जेनेसिस' में भी मिलता है। माना जाता है कि चांदी की खोज 5000 बीसी के आसपास हुई थी।
चांदी के शुरुआती उपयोग में खाने और पीने के बर्तन बनाने के साथ-साथ कई प्राचीन मूर्तियों का निर्माण और निश्चित रूप से शासक वर्गों से संबंधित आभूषणों के डिजाइन में शामिल थे।
प्राचीन मिस्र में, चांदी के आभूषण राजाओं, रानियों और अन्य अपर क्लास लोगों के लिए आरक्षित थे। इसी तरह, प्राचीन यूनानी काल में सबसे धनी पुरुषों और महिलाओं के आभूषणों में चांदी का उपयोग लगभग अनन्य रूप से किया जाता था। चाइना, स्पेन, सेंट्रल अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, अफ्रीका आदि कई देशों में चांदी के गहनों में कई बदलाव हुए।
21वीं सदी में बढ़ी सिल्वर ज्वेलरी की मांग
21वीं सदी में, नई और अत्यधिक एडवांस तकनीक ने विश्व स्तर पर चांदी के उत्पादन में भारी वृद्धि में योगदान दिया है। आजकल चांदी के गहनों में विभिन्न प्रकार के डिजाइनों की उपलब्धता के कारण इन्हें काफी लोकप्रियता मिली है। इसका उपयोग विभिन्न अन्य कीमती और सेमी-प्रेशियस स्टोन्स के साथ बनाया जाता रहा है।
आसानी से उपलब्ध होने के साथ-साथ किफायती होने के कारण इसे हर वर्ग के लोग पसंद करते हैं। दुनिया भर में महिलाओं द्वारा पहने जाने वाले कुछ लोकप्रिय चांदी के गहनों में झुमके, अंगूठियां, नोज पिन, चांदी के हार और कई ज्वेलरी शामिल हैं। वैज्ञानिक, पारंपरिक या ज्योतिषीय दृष्टिकोण से, चांदी के आकर्षण ने हमेशा दुनिया के गहनों में अपना महत्वपूर्ण स्थान साबित किया है।
कैसे करें सिल्वर ज्वेलरी को स्टाइल?
आज सिल्वर की ज्वेलरी लड़कियों के बीच काफी पॉपुलर है। ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी को ज्यादा पसंद किया जाता है। आपकी सिल्वर की ज्वेलरी आपके लुक में चार चांद लगा सकती है। ऐसे कई तरीके हैं जिनसे आप अपने इन्हें स्टाइल कर सकती हैं।
स्ट्रीट स्टाइल में पहनें सिल्वर ज्वेलरी
इंडो-वेस्टर्न और बोहेमियन स्टाइल आज की कुछ सबसे ट्रेंडिंग स्टाइल हैं। ज्वेलरी को आप खास मौकों पर या शॉपिंग के लिए जाते वक्त पहन सकती हैं। यह हील्स, जेगिंग्स और ढीले-ढाले टॉप्स के साथ अच्छी लगती हैं। अगर बाहर आउटिंग के लिए जा रही हैं, तो अपनी ड्रेसेस के साथ इन्हें कड़े और नेकलेस या बड़ी स्टेटमेंट रिंग में पहन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : जानें क्यों है मीनकारी इतनी खास, आप भी रॉयल्स की तरह यूं करें इसे स्टाइल
ऑफिस जाने के लिए पहनें सिल्वर ज्वेलरी
आप इसे ऑफिस में भी कैरी कर सकती हैं। डेनिम शर्ट या फॉर्मल में भी इसका ब्रूच या एक बड़ी, सिंपल और एलिगेंट स्टेटमेंट रिंग को पहना जा सकता है।
बोहेमियन स्टाइल में पहनें सिल्वर ज्वेलरी
यह फंकी और सिल्वर ज्वेलरी के लिए सबसे ट्रेंडी और कंफर्टेबल स्टाइल है। अपने आउटफिट के साथ बड़ी नोज रिंग को पहना जा सकता है। ऑक्सीडाइज़्ड नेकलेस को शर्ट के ऊपर भी कैरी किया जा सकता है। इसके अलावा आप ब्रेसलेट या इसके बड़े इयररिंग्स को पेयर कर सकती हैं।
देशी स्टाइल में पहनें सिल्वर ज्वेलरी
चांदी के आभूषण कुर्ते और सलवार कमीज के साथ सबसे अच्छे लगते हैं। कई भारतीय लड़कियां इसे पारिवारिक समारोहों, शादियों, अनौपचारिक कार्यक्रमों आदि के दौरान पहनती हैं। आप चांदी के आभूषणों को कुर्ता और जींस या सलवार कमीज के साथ आसानी से जोड़ सकते हैं। यह पलाज़ो और अन्य भारतीय परिधानों के साथ भी अच्छा लगता है। आप इसमें सिल्वर की चूड़ियां, इयररिंग्स, चोकर या नेकलेस स्टाइल कर सकती हैं।
चांदी के आभूषणों के बारे में अगर आप पढ़ें तो इससे कहीं ज्यादा आपको पता चलेगा। प्राचीन समय से लोगों की पसंद रही चांदी आज भी लोगों की पसंद बनी हुई है। इसे स्टाइल करने के तमाम तरीके भी लड़कियों के बीच ट्रेंड में रहते हैं।
चांदी के बारे में इस बार इतना ही...हमें उम्मीद है कि यह जानकारी आपको पसंद आएगी। इस लेख को लाइक और शेयर जरूर करें। इसी तरह अन्य भारतीय आभूषणों के बारे में जानने के लिए पढ़ते रहें हरजिंदगी।
Recommended Video
Image Credit : Pixabay, anuradhaartjewellery, nykaa
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों