कई सारे खास मौके पर महिलाएं सूट के बाद कुर्ती वियर करना पसंद करती हैं। कुर्ती आपको कई सारे कलर और डिजाइन ऑप्शन के साथ आसानी से मिल जाएंगी। लेकिन, अगर आप ऑफिस में कुर्ती पहनने का सोच रही है और सिंपल लुक चाहती हैं तो आप इस आर्टिकल की मदद से एक बेस्ट कुर्ती का चुनाव कर सकती हैं। इस तरह की कुर्ती में जहां आप खूबसूरत नजर आएंगी तो वहीं आपका लुक भी सबसे अलग नजर आएगा।
फ्लोरल प्रिंट ए-लाइन कुर्ती
ऑफिस में न्यू लुक पाने के लिए अप इस तरह की फ्लोरल प्रिंट कुर्ती का चुनाव कर सकती हैं। यह कुर्ती फ्लोरल पैटर्न में है और इस तरह की कुर्ती में आपका लुक बेहद ही खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आएगा। इस कुर्ती को आप कई सारे डिजाइन ऑप्शन के साथ 1,000 से 1,500 रुपये में खरीद सकती हैं।
इस कुर्ती के साथ आप झुमके साथ ही चूड़ी स्टाइल कर सकती हैं। वहीं फुटवियर में आप इस कुर्ती के साथ फ्लैट्स स्टाइल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- A-Line Kurti Fashion: डेली वियर के लिए बेस्ट हैं ये ए-लाइन कुर्ती डिजाइंस, मिलेगा परफेक्ट लुक
प्रिंटेड ए-लाइन कुर्ती
इस तरह की कुर्ती भी न्यू लुक पाने के लिए बेस्ट है। यह कुर्ती ब्लैक कलर में है और इसमें प्रिंट करके बेहद ही खूबसूरत डिजाइन बनाया हुआ है। इस तरह की कुर्ती आपको कई सारे डिजाइन मे मिल जाएंगी। इस तरह की कुर्ती आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों ही जगहों से 1,000 रुपये की कीमत में मिल सकती हैं।
इस कुर्ती के साथ आप आर्टिफिशियल ज्वेलरी साथ ही फुटवियर में जूती स्टाइल कर सकती हैं।
एम्ब्रॉयडरी वर्क कुर्ती
अगर आप लाइट कलर में कुछ पहनने का सोच रही हैं तो यह एम्ब्रॉयडरी वर्क कुर्ती स्टाइल कर सकती हैं। इस तरह की कुर्ती में आपका लुक बेहद ही अलग नजर आएगा और इस कुर्ती को आप 2,000 रुपये से कम कीमत में खरीद सकती हैं। इस तरह की कुर्ती के साथ आप मिरर वर्क झुमके साथ हो फुटवियर में आप मोजरी वियर कर सकती हैं।
एम्ब्रॉयडरी में आप इस तरह की कुर्ती भी स्टाइल कर सकती हैं और इस कुर्ती में आपका लुक बेहद ही खूबसूरत नजर आएगा।
अगर आप सिंपल में कुछ पहनना चाहती हैं तो आप इस तरह की कुर्ती स्टाइल कर सकती हैं। यह कुर्ती कॉलर डिजाइन में है और इस तरह की कुर्ती को आप पेंट स्टाइल सलवार के साथ वियर कर सकती हैं। इस कुर्ती में आपका लुक बेहद ही खूबसूरत और स्टाइलिश नजर आएगा।
इसे भी पढ़ें-संगीत फंक्शन पर चाहती हैं स्पेशल लुक तो स्टाइल करें ये न्यू डिजाइंस वाली लॉन्ग कुर्ती
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit- myntra, ajio, flipkart
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों