herzindagi
stylish mangalsutra designs

Mangalsutra Designs: स्‍टाइलिश मंगलसूत्र की तलाश है तो ऐश्‍वर्या राय से लेकर दीपिका पादुकोण तक इन 8 सेलिब्रिटीज के मंगलसूत्र डिजाइंस देखें।

तस्‍वीरों में देखें 8 सेलिब्रिटीज के मंगलसूत्र की डिजाइंस और लें इंस्पिरेशन। आप इन्‍हें आसानी से करा सकती हैं रीक्रिएट। 
Editorial
Updated:- 2020-07-10, 20:06 IST

आने वाले वेडिंग सीजन में आप भी शादी करने जा रही हैं और अपने लिए एक स्‍टाइलिश मंगलसूत्र की डिजाइन तलाश रही हैं तो आप एक नजर सेलिब्रिटीज के इन मंगलसूत्र डिजाइंस पर जरूर डालें। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन से लेकर टीवी एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्रिपाठी तक सभी के पास बेहद खूबसूरत मंगलसूत्र हैं। हम आज आपको ऐसी ही 8 सेलिब्रिटीज के मंगलसूत्र की झलक दिखाएंगे और उनकी खासियत के बारे में बताएंगे।आप इन्‍हें देख कर इनसे मिलता-जुलता मंगलसूत्र अपने लिए तैयार करवा सकती हैं। 

sonam kapoor mangalsutra designs

सोनम कपूर 

बॉलीवुड की सबसे फैशनेबल एक्‍ट्रेसे में से एक सोनम कपूर ने 8 मई 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी। सोनम कपूर अपने लुक्‍स के साथ एक्‍सपेरिमेंट करने से कभी पीछे नहीं हटती हैं और यही बात उन्‍हें बॉलीवुड की दूसरी एक्‍ट्रेसेस से अलग पहचान दिलाती है। सोनम के फैशनेबल लुक्‍स की तरह उनका मंगलसूत्र भी कुछ हट कर था। सोनम का मंगलसूत्र किसी डिजाइनर ने नहीं बल्कि खुद उन्‍होंने अपनी और हसबैंड की राशि के हिसाब से डिजाइन किया था। आपको बता दें कि सोनम के मंगलसूत्र में मिथुन राशि का साइन,जो कि सोनम की राशि है और सिंह राशि का साइन है,जो कि आनंद की राशि है। वहीं बीच में सॉलिटेयर डायमंड लगा हुआ है।  

इसे जरूर पढ़ें: मंगलसूत्र के टॉप 5 डिज़ाइन

priyanka chopra mangalsutra designs

प्रियंका चोपड़ा 

अगर आपको ट्रेडिशनल अंदाज में बने काले मोती वाला मंगलसूत्र नहीं पसंद है तो आप प्रियंका चोपड़ा के मंगलसूत्र डिजाइन पर एक नजर डालें। इसमें नाममात्र के ही काले मोती हैं। प्रियांका के मंगलसूत्र में पेंडेंट ड्रॉप शेप का है। इसमें 3 छोटे और एक ड्रॉप शेप का बड़ा सॉलिटेयर डायमंड लगा हुआ है।  

deepika padukone mangalsutra designs pic

दीपिका पादुकोण 

अगर आप सिंपल लुक वाला मंगलसूत्र तलाश रही हैं तो आप बॉलीवुड एक्‍ट्रेस दीपिका पादुकोण के मंगलसूत्र डिजाइन को देखें। सोने के तार में पिरोए गए काले मोती के साथ पेंडेंट के तौर पर एक बड़े आकार का डायमंड लगा हुआ है। आप ऐसा मंगलसूत्र किसी भी अच्‍छी लोक ज्‍वेलरी शॉप में ऑर्डर दे कर बनवा सकती हैं। 

anushka sharma mangalsutra designs

अनुष्‍का शर्मा 

अनुष्‍का शुर्मा और विराट कोहली ने वर्ष 2017 में शादी की थी। अनुष्‍का का मंगलसूत्र डिजाइन क्‍लासी, मॉर्डन और ट्रेडिशनल का मिश्रण है। मंगलसूत्र में सोने की चेन में काले मोती पिरोए गए हैं और कर्व शेप का पेंडेंट है जिसमें कई डायमंड्स लगे हुए हैं। 

aishwarya rai bachchan mangalsutra designs

ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन 

ऐश्‍वर्या राय बच्‍चन का मंगलसूत्र डिजाइन ट्रेडिशनल है। इसमें डबल लेयर्ड ब्‍लैक बीड्स की चेन है, जिसमें सोने के मोती भी पिरोए गए हैं। पेंडेंट के तौर पर 3 बड़े आकार के डायमंड्स लगे हुए हैं। यह मंगलसूत्र थोड़ा हैवी लुक देता है। 

इसे जरूर पढ़ें: ऐश्वर्या राय के मंगलसूत्र की डोरी हुई छोटी, जानें इसकी असली वजह

shilpa shetty mangalsutra designs

शिल्‍पा शेट्टी 

मंगलसूत्र के डिजाइन के साथ-साथ इसे पहनने के अंदाज में भी काफी बदलाव आ गया है। अब महिलाएं इसे गले की जगह हाथ की कलाई में ब्रेस्‍लेट की तरह भी पहन लेती हैं। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस शिल्‍पा शेट्टी भी मंगलसूत्र को अपने हाथ की कलाई में पहनती हैं।

 

आपको किसी भी अच्‍छी ज्‍वेलरी शॉप में ब्रेस्‍लेट मंगलसूत्र के बहुत सारे डिजाइंस मिल जाएंगे। 

divyanka tripathi mangalsutra designs

दिव्‍यांका त्रिपाठी 

टीवी एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्रिपाठी के मंगलसूत्र का डिजाइन बेहद ट्रेडिशनल है। गोल्‍ड चेन में काले मोती पिरोए गए हैं और वी-शेप का पेंडेंट है। इस पेंडेंट में बहुत सारे डायमंड्स लगे हैं, जो इसे खूबसूरत लुक देते हैं।  

Aashka Goradia mangalsutra designs

आशका गोराडिया

अब कस्‍टमाइज मंगलसूत्र का ट्रेंड है। टीवी एक्‍ट्रेस आशका गोराडिया का ही मंगलसूत्र देख लें। आशका के मंगलसूत्र में 'सत्‍यम शिवम सुंदरम' लिखा है। वैसे आप चाहें तो अपने पति के नाम को भी इस तरह से लिखवा सकती हैं। 

 

हमें जरूर बताइएगा कि आपको कौन सा मंगलसूत्र डिजाइन सबसे ज्‍यादा पसंद आया। फैशन और स्‍टाइल से जुड़ी और भी जानकारी पाने के लिए पढ़ती रहें HerZindagi।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।