दीपिका पादुकोण इन दिनों शादी की खबरों को लेकर काफी चर्चा में है लेकिन उससे भी ज्यादा उनके फैंस अब मंगलसूत्र के डिज़ाइन के बारे में बात कर रहे हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी इटली में हुई थी। ये तो सब जानते हैं कि दीपिका पादुकोण ने साउथ इंडियन और सिंधी दो अलग- अलग रीति-रिवाज़ से शादी की थी। अब तक दीपिका पादुकोण के डिज़ाइन वेडिंग लहंगे, ब्राइडल ज्वेलरी, मेकअप के बारे में तो सबने बात कर ली लेकिन दीपिका पादुकोण जब पहली बार मंगलसूत्र में नज़र आयीं तब उनके फैंस उन्हें देखकर इस कदर क्रेज़ी हो गये कि वो उन्हें भाभी जी भाभी जी कहकर चिल्ला रहे थे।
फैशन डिज़ाइनर सब्यासाची मुखर्जी के डिज़ाइनर ऑफ व्हाइट सूट में दीपिका का ये न्यूली मैरिड लुक बेहद दिलकश लग रहा था। रणवीर सिंह और दीपिका को एक साथ जब फैंस ने एयरपोर्ट पर इस लिबास में देखा तो कुछ फैंस रणबीर को बाबा बाबा कहकर पुकारने लगे तो रणवीर के कुछ फैंस दीपिका को भाभी जी भाभी जी कहकर पुकार रहे थे। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपने फैंस की इन बातों को सुनते ही मुस्कुराने लगे।
दीपिका पादुकोण एयरपोर्ट पर मंगलसूत्र में पहली बार नज़र आयीं। हाथों में शादी का लाल चूड़ा, हाथों में मेहंदी, मांग में सिंदूर लगाए दीपिका का ये न्यूली मैरिड लुक परफेक्ट था। अब जिस मंगलसूत्र में दीपिका पादुकोण को देखकर फैंस इतना एक्साइटिड हो रहे हैं दरअसल में उसकी खासियत क्या है ये भी जान लीजिए।
Read more:दीपिका पादुकोण की ब्राइडल मेहंदी सेरेमनी के अंदर की तस्वीरें हो रही हैं वायरल
दीपिका पादुकोण ने जो मंगलसूत्र पहना है वो हर मायने में खास है। जिस तरह से सोनम कपूर का मंगलसूत्र पॉपुलर हुआ था उसी तरह से दीपिका पादुकोण के मंगलसूत्र का डिज़ाइन भी फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इसे स्पेशली दीपिका पादुकोण की पसंद के हिसाब से कस्टमाइज़ किया गया है। सोर्सिस की मानें तो मंगलसूत्र में फ्लोरल पैटर्न के अंदर 3 डायमंड सोलिटेयर जड़े हुई है। दीपिका पादुकोण के मंगलसूत्र की कीमत 20 लाख रुपये बतायी जा रही है।
दीपिका पादुकोण के लिए हालांकि ये मंगलसूत्र रणवीर सिंह ने लिया था लेकिन आपको ये बता दें कि इसे खरीदने के लिए दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक साथ ही गए थे। मुम्बई के अंधेरी में एक ज्वेलरी शोरुम को आधे घंटे के लिए बंद किया गया था जिसमें दोनों ने अपनी वेडिंग ज्वेलरी और मंगलसूत्र स्लेक्ट किया था। दीपिका पादुकोण को लाइट वेट मंगलसूत्र ही पसंद था जिसे वो आसानी से हमेशा अपने साथ कैरी कर सकें। दीपिका पादुकोण की वेडिंग रिंग और उनकी सारी ब्राइडल ज्वेलरी भी इस दिनों सुर्खियों में छायी हुई है।
Recommended Video
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों