अहोई अष्टमी की त्योहार मां के लिए बेहद खास होता है। इस दिन सभी मां अपने बच्चों के लिए व्रत करती हैं। पूजा करने के लिए सोलह श्रृंगार करके तैयार होती हैं। इसके लिए वो साड़ी और गहने की खरीदारी करती हैं। साथ ही, उसे वियर भी करती हैं। लेकिन हाथों में पहनने के लिए वही सिंपल डिजाइन वाली चूड़ी को पहनती हैं। इससे कई बार हाथ अच्छे लगते हैं। कई बार ऐसा लगता है कि हमने कुछ पुराना पहन लिया है। ऐसे में आप राजस्थानी कंगन के अलग-अलग डिजाइन को खरीदकर इसे वियर करें। इससे आपके हाथ अच्छे नजर आएंगे।
आप हाथों को सुंदर बनाने के लिए मीनाकारी वर्क वाले राजस्थानी कंगन को वियर कर सकती हैं। इन कंगन में आपको पूरे में मीनाकारी वर्क मिलेगा। इसकी वजह से आपको अलग से वर्क वाली चूड़िया खरीदकर इसके साथ पहनने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप इसे चूड़ा स्टाइल में साड़ी या लहंगे के साथ वियर कर पाएंगी। इस तरह के कंगन आपको सिंगल भी मिल जाएंगे। साथ ही, सेट के साथ भी मिल जाएंगे। जिसे आप आगे भी इस्तेमाल में ला सकती हैं। ये कंगन आपको मार्केट में 200 से 300 रुपये में मिलेंगे।
अगर आपको रंग-बिरंगी चूड़ियां पहननी पसंद है, तो उसकी जगह पर आप इस बार मल्टी कलर राजस्थानी कंगन को वियर करें। ये कंगन पहनने के बाद हाथों की सुंदरता को दोगुना कर देते हैं। इसमें आपको पूरे में मीनाकारी वर्क भी मिलेगा। साथ ही कलर भी अलग-अलग मिल जाएंगे। इसका आप पूरा सेट खरीदें और अहोई अष्टमी पर वियर करें। इससे आप अच्छी नजर आएंगी। मार्केट में ये आपको 250 से 400 रुपये में मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: Bangles Designs: सबसे सुंदर लगेंगे हाथ जब पहनेंगी करवा चौथ पर ये चूड़ियां, देखें डिजाइंस
आप अपने हाथों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए प्रिंटेड ग्लास कंगन को भी वियर कर सकती हैं। इसमें आपको हर एक कंगन में प्रिंट वाला डिजाइन मिलगा। इसके साथ इसमें ग्लास जैसी शाइन भी मिलेगी। इससे ये कंगन और भी अच्छा नजर आएगा। इसे आप अलग-अलग कलर और डिजाइन में खरीद सकती हैं। इसे पहनने के बाद आपके हाथ सुंदर दिखाई देंगे।
इसे भी पढ़ें: 4 Choori Designs With Latkan: हरतालिका तीज पर हाथों में सजाएं लटकन वाली ये चूड़ियां
इस बार अहोई अष्टमी पर वियर करें ये राजस्थानी कंगन। इससे आपके हाथों की शोभा दोगुनी बढ़ जाएगी। साथ ही, आपके हाथ पहले से ज्यादा सुंदर दिखाई देंगे।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Amazon/ Meesho- much more
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।