ससुराल में पहनने के लिए लें दिव्यांका त्रिपाठी के ये एथनिक लुक्स, नई दुल्हन की तरह लगेगी आप

अगर आप भी ससुराल में खूबसूरत बनकर सभी का दिल जीतना चाहती है तो अब आपका आउटपुट को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं है आप एक्ट्रेस दिव्यांका के इन लुक्स को रीक्रिएट कर अपना जलवा विकेट सकती है।
image

शादी के बाद ससुराल में पहनावा बदल जाता है और इस बात को लेकर अधिकतर लड़कियां परेशान भी रहती है कि आखिर हम ससुराल में ऐसा क्या पहनें जिससे सभी घर वाले खुश हो जाए अगर आपके साथ भी यही होता है और आप भी अपने ससुराल में खूबसूरत बनाकर सभी को खुश करना चाहती है तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है यह खबर आपके लिए है आज हम आपको टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका की कुछ ऐसे लक्स बताएंगे जिसे आप रीक्रिएट कर अपनी खूबसूरती में चार चांद लगा सकती है और ससुराल में मौजूद हर शख्स को खुश कर सकती है। आइए जानते हैं उन आउटफिट के बारे में।

एक्ट्रेस दिव्यांका के लुक करें ट्राई

divyanka (2)

एक्ट्रेस दिव्यांका अपने हर आउटफिट में बेहद खूबसूरत लगती है। बात चाहे उनके ट्रेडीशनल आउटफिट की हो या फिर वेस्टर्न आउटफिट की वे हर कपड़ों में बेहद खूबसूरत लगती है। ऐसे में आप अपने ससुराल में उनका ये वेलवेट ब्लू कलर का कुर्ता प्लाजो सूट ट्राई कर सकती हैं। इसमें आप बेहद खूबसूरत लगेंगी। आप इस सूट को ऑनलाइन खरीद सकती हैं साथ ही इसे बनवा भी सकती हैं। इस सूट के साथ आप मैचिंग की ज्वेलरी और हेयर स्टाइल भी बना सकती हैं। आपके इस लुक को देखकर आपके ससुराल वाले खुश हो जाएंगे।

पिंक अनारकली गाउन

divyanka (4)

दिव्यांका के इस पिंक अनारकली गाउन को भी आप ससुराल में पहन कर सभी को खुश कर सकती है। अगर आपकी नई-नई शादी हुई है, तो आपके लिए यह आउटफिट बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इस आउटफिट के साथ आप मैचिंग की चूड़ियां या रेड चूड़ी सेट के साथ मैचिंग ज्वैलरी भी कैरी कर सकती हैं। इस ड्रेस के साथ झुमके बेहद खूबसूरत लगेंगे और यह आपको गॉर्जियस लुक देने में मदद करेंगे। आप इस आउटफिट को पहन कर घर में मौजूद सभी का दिल जीत सकती हैं।

यह भी पढ़ें:ऑफिस में है होली का फंक्शन, तो ट्राई करें यह लाइट कलर के कुर्ता प्लाजो सेट

व्हाइट शरारा सूट

divyanka (5)

यही नहीं आप अपने ससुराल में दिव्यांका का ये व्हाइट शरारा सूट भी पहन सकती हैं। यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। आप इस आउटफिट को मार्केट से कपड़ा लाकर बनवा सकती हैं या ऐसे ही आउटफिट को आप ऑनलाइन खरीद सकती हैं। इस ड्रेस में आपको देखकर आपका हस्बैंड भी आपकी तारीफ करेगा और ससुराल वाले सभी लोग खुश हो जाएंगे।

येलो कलर का अनारकली सूट

divyanka (3)

आप अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए और ससुराल वालों को खुश करने के लिए दिव्यांका के इस आउटफिट को भी शामिल कर सकती हैं। येलो कलर के इस अनारकली सूट को पहनकर आप गॉर्जियस लुक क्रिएट कर सकती हैं। यह आपकी खूबसूरती में रंग भर देगा। आप इस ड्रेस के साथ मैचिंग ज्वैलरी और हाथों में चूड़ी पहनकर अपने लुक को कंप्लीट कर सकती है। इस ड्रेस को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से खरीद सकती है।

यह भी पढ़ें:भाई के हल्दी फंक्शन में ब्यूटीफुल लुक के लिए वियर करें ये कुर्ता प्लाजो सेट, देखें डिजाइंस

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit: instagram/divyankatripathidahiya

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP