herzindagi
actress anushka sen

अनुष्का सेन के 3 साड़ी डिजाइन जो हर इवेंट में लगेंगे परफेक्ट

इवेंट में शामिल होने के दौरान अगर आप स्टाइलिश लुक चाहती हैं तो, आप एक्ट्रेस अनुष्का से साड़ी लुक से आइडिया ले सकती हैं साथ ही, एक्ट्रेस के लुक से साड़ी को स्टाइल करने का आइडिया भी ले सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-05-20, 23:21 IST

किसी भी खास इवेंट में शामिल होने के दौरान महिलाएं कई बार साड़ी स्टाइल करना पसंद करती हैं और ये आपको कई सारे कलर और डिजाइन ऑप्शन के साथ मिल जाएंगी। लेकिन, अगर आप एक्ट्रेसेस जैसा लुक चाहती हैं तो, आप एक्ट्रेस अनुष्का सेन के साड़ी लुक से आइडिया ले सकती हैं। इस तरह की साड़ी में आपका लुक खूबसूरत नजर आएगा साथ ही, आप भीड़ से भी अलग नजर आएंगी।

एक्ट्रेस अनुष्का सेन के साड़ी लुक है बेस्ट

इस आर्टिकल में हम आपको एक्ट्रेस अनुष्का सेन के कुछ साड़ी लुक दिखा रहे हैं और इस तरह की साड़ी में आपका लुक स्टाइलिश साथ ही, खूबसूरत नजर आएगा।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Anushka Sen (@anushkasen0408)

प्रिंटेड साड़ी

स्टाइलिश लुक के लिए आप एक्ट्रेस अनुष्का सेन की तरह प्रिंटेड साड़ी वियर कर सकती हैं। इस साड़ी को किस तरह स्टाइल करना है इसके लिए आप एक्ट्रेस के लुक से आइडिया ले सकती हैं। प्रिंटेड साड़ी आपको कई सारे पैटर्न और कलर ऑप्शन के साथ 1,000 से 3,000 रुपये की कीमत में मिल सकती हैं।

इस साड़ी में अपना लुक कम्पलीट करने के लिए आप चोकर स्टाइल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- प्रिंटेड साड़ी के ये लेटेस्ट डिजाइंस देंगे आपकी खूबसूरती को नया आयाम

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Anushka Sen (@anushkasen0408)

फ्लोरल साड़ी

इन दिनों फ्लोरल प्रिंट आउटफिट काफी ट्रेंड में है और कई सारे खास मौके पर आप इस तरह की फ्लोरल प्रिंट साड़ी स्टाइल कर सकती हैं। स्टाइलिश लुक पाने के लिए आप भी एक्ट्रेस अनुष्का सेन की तरह फ्लोरल प्रिंट साड़ी स्टाइल करें और इस साड़ी को आप बेकलेस ब्लाउज के साथ स्टाइल कर सकती है। इस तरह की साड़ी आपको ऑनलाइन या ऑफलाइन इन दोनों ही जगहों से कई सारे डिजाइन और कलर ऑप्शन के साथ 1,500 से 3,000 रुपये की कीमत में मिल सकती है।

इस साड़ी के साथ आप सिंपल नेकलेस साथ ही, फुटवियर में आप फ्लैट्स या हील्स वियर कर सकती हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by 𝘼𝙉𝙐𝙎𝙃𝙆𝘼 𝙎𝙀𝙉❤️ (@anushkaasenu0408)

सिल्क साड़ी

स्टाइलिश साथ ही, रॉयल लुक पाने के लिए आप इस तरह की सिल्क साड़ी का भी चुनाव कर सकती हैं। यह साड़ी सिल्क में है और इसमें बेहद ही खूबसूरत डिजाइन बनाया गया है। इस तरह की साड़ी आपको कई सारे कलर और डिजाइन ऑप्शन के साथ मिल जाएंगी जिसे आप 2,000 से 5,000 रुपये की कीमत में खरीदकर स्टाइल कर सकती हैं।

इस साड़ी में रॉयल लुक पाने के लिए आप झुमके साथ ही, हाथों में कंगन स्टाइल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- Madhuri Dixit Saree Look: आप भी माधुरी दीक्षित की तरह दिखना चाहती हैं जवान, तो उनके ये लुक्स करें रीक्रिएट

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:Instagram/Anushka Sen

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।