हर दुल्हन अपनी शादी के लिए सही आउटफिट चुनने के लिए बहुत सारा समय, एनर्जी और पैसा खर्च करती है, क्योंकि हर दुल्हन चाहती हैं कि वह अपने इस खास दिन पर सबसे अलग और सुंदर दिखें। ब्राइड्स अपने परफेक्ट ब्राइडल लहंगे को ढूंढ़ने के लिए सभी मार्केट्स और स्टोर्स को एक्सप्लोर करने में बहुत समय लगाती हैं। लहंगे के कलर से लेकर, एम्ब्रॉयडरी वर्क और दुपट्टे पर काफी ध्यान दिया जाता है। हैवी ब्राइडल लहंगा एक महंगा इन्वेस्टमेंट है। शायद इसीलिए शादी का लहंगा उनके लिए सबसे बेशकीमती चीजों में से एक है और वह इसकी इतनी अच्छी तरह से केयर भी करती हैं।
जी हां शादी के फंक्शन के लिए हर दुल्हन एक से बढ़कर एक लहंगा बड़े ही अरमानों से खरीदती है। लेकिन एक बार शादी या उसके बाद एक फंक्शन या फिर करवा चौथ पर पहनने के बाद फिर वो शायद ही दोबारा पहना जाता हो। अब एक आउटफिट पर इतना पैसा खर्च करने के बाद इसे दोबारा इस्तेमाल ना कर पाना काफी बुरा लगता है। ऐसे में महिलाओं के मन में यही सवाल आता है कि ऐसे में क्या किया जाए? अगर आप भी अपनी शादी के लहंगे को कई बार पहन चुकी हैं और अब उसे पहनते-पहनते मन ऊब गया है, तो हम आपको बता रहे हैं आपको कुछ स्मार्ट ट्रिक्स जिनकी मदद से आप अपने शादी के लहंगे को दोबारा पहन सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: बॉलीवुड Divas के इन 5 यूनीक स्टाइल लंहगों से लें इंस्पिरेशन
आप अपनी चोली को ब्लाउज की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं और इसे प्लेन साड़ी के साथ पेयर कर सकती हैं। जी हां आप इसके साथ नेट, शिफॉन या टिश्यू जैसे फैब्रिक्स की साड़ी को चुन सकती हैं। आप चाहें तो इसे रफल साड़ी के साथ पेयर करके एक अच्छा लुक भी पा सकती हैं। आपकी ब्राइडल चोली बहुत सारे वर्क के साथ बहुत हैवी होगी और प्लेन साड़ी के साथ कमाल लगेगी।
आप इसे अपने हैवी लहंगे के साथ पेयर करने के लिए सिंपल सी चोली ले सकती हैं। जी हां आपकी खुद की शादी के लिए तो हैवी चोली ठीक लगती है, लेकिन किसी और पार्टी में इसे पहनना थोड़ा अजीब हो जाता है! इसलिए इसे टोन-डाउन करने के लिए अपने लहंगे के साथ एक नया लेकिन सिंपल चोली बनवाएं, जो इसे थोड़ा बैलेंस करें। अगर आपका लहंगा ब्रोकेड का है तो आप इसे बेसिक शर्ट या क्रॉप टॉप के साथ भी पेयर कर सकती हैं।
ब्राइडल दुपट्टा बहुत ही हैवी होता है। अगर आप चाहे तो इस दुपट्टे से अपने लिए हैवी कुर्ती भी बनवा सकती हैं। इसके लिए आप मैचिंग अस्तर खरीदकर, अपने दर्जी से एक सुंदर कुर्ती बनवा सकती हैं या आप चाहे तो कॉन्ट्रास्ट मैचिंग अस्तर के साथ भी कुर्ती बनवा सकती हैं।
अपनी शादी के लहंगे को प्लेन लॉन्ग कुर्ती के साथ पेयर करें। यह इसे एक फैशनेबल नए आउटफिट में बदल देगा और यह बहुत हैवी काम को भी कवर करेगा। इससे आपका लुक किसी भी पार्टी में अलग ही दिखाई देगा। आप चोली को सिंपल पलाज़ो के साथ पेयर कर सकती हैं या फिर इसे शारारा सूट में भी बदल सकती हैं।
आप अपनी शादी के आउटफिट को अनारकली में बदलने के लिए चोली और लहंगे को एक साथ सिलवा सकती हैं। जी हां अगर आपको लहंगा पहनना भारी भरकम लगता है तो आप इससे वन पीस भी बना सकती हैं। लहंगे को फ़ैब्रिक की हेल्प से चोली के साथ इस्तेमाल करके आप अनारकली भी बना सकती हैं। अपने बुटीक वाले को बोलिए कि वह इस लहंगे से एक स्टाइलिश अनारकली बना दें। इसे आप ब्राइडल लहंगे से कहीं ज्यादा बार पहन पाएंगी।
इसे जरूर पढ़ें: वेडिंग के लिए सलेक्ट करना है परफेक्ट लहंगा, इन टिप्स को ना करें नजरअंदाज
आप अपनी शादी के लहंगे को लाइटर ज्वेलरी के साथ पहन सकती हैं। या फिर दुपट्टे के बिना भी आप इसे पहन सकती हैं। आप चाहे तो एक सिंपल फुल स्लीव्स लॉन्ग जैकेट के साथ इसे पहनें। यह आपको काफी ट्रेंडी और कंटेम्पररी लुक देता है।
तो देर किस बात की आप भी अपने शादी के लहंगे को दोबारा इन टिप्स और ट्रिक्स से पहन सकती हैं। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हर जिंदगी से जुड़े रहें।
Image credit: Instagram.com & pinterest.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।