निया शर्मा टीवी की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। 'एक हजारों में मेरी बहना है' शो में क्रिस्टल डिसूजा की बहन के तौर पर निया शर्मा का किरदार काफी ज्यादा पसंद किया गया था, इसके बाद 'जमाई राजा' में वह लीड रोल में नजर आई थीं और इस शो में भी उनका किरदार काफी इंप्रेसिव रहा था। निया शर्मा की फैन फॉलोइंग काफी बड़ी है। निया शर्मा के शोज और प्रोफेशनल लाइफ के साथ उनका फैशन और स्टाइल भी सुर्खियों में बना रहता है। उनके खूबसूरत लुक्स अक्सर चर्चा का विषय बन जाते हैं।
उनके एथनिक और ग्लैमरस दोनों ही लुक शानदार होते हैं। अगर आप आने वाले दिनों में किसी पार्टी या फंक्शन में जाने का प्लान कर रही हैं, तो आप निया शर्मा के इन अमेजिंग लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। आइए देखते हैं निया शर्मा के ऐसे 5 बेहतरीन एथनिक लुक्स, जिन्हें फॉलो कर आप भी बेहद खूबसूरत दिखेंगी।
शिफॉन साड़ी
अगर आप मेहंदी की रस्म में कंफर्टेबल रहने के साथ-साथ स्टाइलिश भी दिखना चाहती हैं तो निया शर्मा के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। निया ने यहां वन साइड नूडल स्ट्रेप वाले व्हाइट ब्लाउज के साथ वाइब्रेंट कलर प्रिंट वाली साड़ी पहनी है, जिसका बेस व्हाइट है। इस साड़ी में निया शर्मा काफी ग्लैमरस नजर आ रही हैं। अपना लुक सिंपल रखते हुए निया ने होठों पर मैट लिप्सटिक लगाई है और आंखों को बोल्ड लुक दिया है। इसके साथ उन्होंने जूड़ा बनाया है और कानों में लटकन वाले इयरिंग्स पहने हैं।
व्हाइट साड़ी के साथ येलो ब्लाउज
अगर आप अपने लुक्स को सिंपल रखना चाहती हैं तो निया शर्मा का ये अंदाज आपको जरूर पसंद आएगा। यहां निया ने ऑफ व्हाइट कल की साड़ी पहनी है, जिस पर हल्की एंब्रॉएड्री और मिरर वर्क नजर आ रहा है। इस साड़ी के साथ निया ने येलो कलर का विदाउट स्लीव ब्लाउज पहना है। इस लुक के साथ निया ने गोल्डन कलर के बड़े इयरिंग्स और हाथों में मैच करता हुआ कड़ा पहना है। इसके लुक के साथ निया के खुले बाल काफी आकर्षक लग रहे हैं।
इसे जरूर पढ़ें:बेस्ट ब्राइडल लहंगा चुनना चाहती हैं तो शॉपिंग के वक्त ना करें ये 5 गलतियां
एंब्रॉएड्री वाली व्हाइट साड़ी
एंब्रॉएड्री वाली साड़ी देखने में काफी खूबसूरत लगती हैं। अगर आप मेहंदी में एंब्रॉएड्री वाली साड़ी पहनना चाहती हैं तो निया शर्मा के इस लुक से इंस्पिरेशन ले सकती है। निया ने यहां व्हाइट कलर की ओवरऑल एंब्रॉएड्री वाली साड़ी पहनी है। इस साड़ी के साथ उन्होंने स्वीट हार्ट नेकलाइन वाला ब्लाउज पहना है, जिस पर ओवरऑल एंब्रॉएड्री नजर आ रही है। इस साड़ी के साथ निया ने व्हाइट और गोल्डन कलर के मैचिंग वाले बड़े डैंगलर्स पहने हैं, जो उनके इस लुक को परफेक्टली कॉम्प्लीमेंट कर रहा है। मेकअप की बात करें तो निया ने ड्रेस से मैच करता हुआ सिल्वर आईशैडो लगाया है, होठों पर मैट लिपस्टिक लगाई है और जूड़ा बनाया है, जो उन्हें एलिगेंट लुक दे रहा है।
इसे जरूर पढ़ें:पूजा हेगड़े का ग्रे लहंगा है बेहद खूबसूरत, देखिए उनकी खूबसूरत तस्वीरें
ब्लैक साड़ी में दिलकश अंदाज
अगर आप मेहंदी फंक्शन में सबसे आकर्षक दिखना चाहती हैं तो निया शर्मा के इस ओवरऑल ब्लैक लुक से भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं। यहां नियाने ब्लैक कलर की शियर साड़ी पहनी है और साथ में नूडल स्ट्रैप वाला ब्लाउज पहना है। इस ड्रेस के साथ सिल्वर कलर की इयरिंग्स और खुले बाल आकर्षक लग रहे हैं।
लहंगे में दिखेंगी खूबसूरत
अगर आप मेहंदी में लहंगा पहनना चाहती हैं तो निया के इस स्टाइलिश लुक से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। यहां निया ने kalkifashion का लहंगा पहना है, जिस पर ब्लू, येलो और पिंक कलर्स की एंब्रॉएड्री बहुत रिफ्रेशिंग लग रही है। इस लहंगे के साथ निया ने नूडल स्ट्रैप वाली चोली पहनी है, साथ में येलो और व्हाइट कलर का नेट वाला दुपट्टा लिया है। इस लुक के साथ निया के लहराते हुए बाल काफी खूबसूरत दिख रहे हैं।
Recommended Video
आप भी निया शर्मा के ये लुक्स जरूर फॉलो करें। आप चाहें तो एक्सेसरीज में अपनी तरफ से प्रयोग भी कर सकती हैं। ऐसी अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों