herzindagi
kurtis you can try in every function main

हर फंक्शन पर जचते हैं ये 4 तरह के कुर्ते, जानें कैरी करने का सही तरीका

आपको किसी फैमिली फंक्शन या शादी में जाना है तो आप कुर्ते के साथ स्कर्ट या प्लॉजो पहनकर और एक हैवी दुपट्टे के साथ खुद को प्रिजेंट कर सकती हैं। 
Editorial
Updated:- 2019-09-19, 12:47 IST

इंडियन अटायर हर फंक्शन पर और हर तरह की पर्सनेलिटी पर सूट करते हैं। चाहे आपको किसी पार्टी या फैमिली फंक्शन में जाना हो, या फ्रेंड्स के साथ मस्ती करनी हो, कुर्ते जैसी इंडियन ड्रेस हर मौके पर आपको क्लासी दिखाती हैं। कुर्तों के साथ एक प्लस प्वॉइंट यह भी होता है कि आप इन्हें मौके के हिसाब से लाइट और हैवी दिखा सकती हैं। जैसे कि अगर आपको किसी फैमिली फंक्शन या शादी में जाना है तो आप कुर्ते के साथ स्कर्ट या प्लॉजो पहनकर और एक हैवी दुपट्टे के साथ खुद को प्रिजेंट कर सकती हैं। हल्की जूलरी और लाइट मेकअप के बाद भी आपका यह लुक लोगों को काफी पसंद आएगा। जबकि नॉर्मल जगह के लिए कुर्ते को लैगीज या जींस के साथ पहना जा सकता है। आप भी देखते होंगे कि मार्किट में कुर्तों की एक से बढ़कर एक वैरायटी उपलब्ध है। आप अपनी पसंद के हिसाब से कुछ भी पहन सकती हैं। लेकिन आज हम आपको ऐसे 4 तरह के कुर्ते के बारे में बताएंगे जो आपकी पर्सनेलिटी को एक अलग शेप देने के साथ ही आपको सबसे डिफ्रेंट भी दिखाएंगे।

इसे भी पढ़ें: कुर्ती के साथ कैरी करें ये 5 एक्सेसरीज़, दिखेंगी सुपर हॉट

जैकेट वाले कुर्ते

kurtis you can try in every function inside

इस तरह के कुर्तों में या तो जैकेट अलग से आती है या ये आपको जैकेट शेप में ही मिलते हैं। मौका चाहे कैजुअल हो या पार्टीवियर, जैकेट वाले कुर्ते हर जगह के लिए परफेक्ट होते हैं। ये कुर्ते सिंपल भी मिलते हैं और प्रिंटेड भी मिलते हैं। आप अपनी पसंद के हिसाब से इन्हें खरीद सकती हैं। इनके साथ आप वेस्टर्न जूलरी और छोटी सी बिंदी कैरी कर सकती हैं। अगर आपको बालों में पिन लगाना पसंद है तो इस तरह के कुर्ते के साथ जरूर ट्राई करें।

 

सिंपल कुर्ती और लाइट जूलरी

kurtis you can try in every function inside

सिंपल कुर्ती के आपको कई तरह के डिजाइन और कलर मिल जाएंगे। आजकल एक बार फिर से बंटी-बबली स्टाइल यानि कि बड़े कॉलर वाले सिंपल कुर्ते ट्रेंड में हैं सिंपल कुर्तों में डार्क और लाइट दोनों तरह के कलर अच्छे लगते हैं। इस तरह के कुर्तों के साथ आप अलग अलग तरह की लैगीज, प्लॉजो और स्कर्ट भी ट्राई कर सकते हैं। प्लेन कुर्ते को कूल और डिफ्रेंट लुक देते हुए लाइट वेट जूलरी का प्रयोग करें।

 

फ्रंट स्लिट डिजाइन

kurtis you can try in every function inside

हर लड़की की वार्डरोब में फ्रंट स्लिट डिजाइन वाली कुर्ती जरूर होनी चाहिए। सिंपल पैंट या चूड़ीदार के साथ इसे पहनकर आप लोगों की तारीफें बटोर सकती हैं। वैसे फ्रंट स्लिट डिजाइन वाली कुर्ती को कॉलेज और ऑफिस गोइंग लड़कियां ज्यादा फॉलो करती हैं। अगर आपको कहीं स्पेशल दिखना है तो फ्रंट स्लिट डिजाइन के साथ हल्का सा मेकअप और हेयरस्टाइल बनाकर भी आप आकर्षक का केंद्र बन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: बॉलीवुड डीवाज से लें फ्लेयर्ड पैंट कैरी करने की टिप्स, दिखेंगी कूल और स्टाइलिश

फ्लेयर्ड कुर्ते

kurtis you can try in every function inside

आपको कहीं जाना है और कुछ समझ न आए कि क्या पहनें, तो बिना सोचे समझे आप फ्लेयर्ड कुर्ती को चुन सकती हैं। इसके साथ एक्सपेरिमेंट करने के कई मौके होते हैं। इसे आप कैजुअल और फॉर्मल दोनों ही ओकेजन पर फुल हाईट की लैंगिग या प्लॉजो के साथ पहन सकती हैं।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।