हर स्किन टोन पर जचते हैं ये 4 रंग, देखें लेटेस्ट आउटफिट्स और करें स्टाइल

शॉपिंग के समय किस रंग के आउटफिट्स खरीदें इस बात को लेकर परेशान हैं तो आप इस आर्टिकल में दिए गये फैशन टिप्स को फॉलो करके अपनी समस्या को खत्म कर सकते हैं।

  • Style Talk
  • Editorial
  • Updated - 2024-02-14, 14:39 IST
matching skin tone color clothes for ladies

कपड़ों की शॉपिंग के टाइम लड़कियां इस बात को लेकर अक्सर परेशान रहती हैं कि जिस रंग का आउटफिट वो खरीद रही हैं वो उनके ऊपर जचेगा की नहीं। ऐसा इसलिए क्योंकि हर रंग के कपड़े हर स्किन टोन पर मैच नहीं होते हैं। लेकिन इस आर्टिकल में हम आपको 4 ऐसे रंगों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हर स्किन टोन पर मैच करेंगे।

जिस रंग के कपड़े हर स्किन टोन मैच होंगे वो कलर हल्का गुलाबी, नेचुरल रेड, पीकॉक ब्लू और गहरा बैंगनी रंग है। इन्‍हें यूनिवर्सल कलर भी कहा जाता है। इन रंगों के कपड़ों को पहनने से आपनी स्किन टोन कैसी भी हो, आपके लुक्‍स पर नकारात्‍मक प्रभाव नहीं पड़ता है बल्कि आप बेहतर नजर आते हैं।

हल्का गुलाबी रंग

skin tone colour matching clothes

हल्का गुलाबी ऐसा रंग है, जो आपको सिंपल और अट्रैक्टिव लुक देता है। आपकी स्किन में भी गुलाबी कलर होता है। इस वजह से गुलाबी रंग के कपड़ें हर स्किन टोन पर मैच करते हैं। पिंक कलर फैमिली में कई शेड्स होते हैं, आप इनमें से किसी भी रंग का चुनाव कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें :ट्रेडिशनल लुक को देना है मॉडर्न टच तो गाउन स्टाइल सलवार-सूट के ये डिजाइंस आपके लिए हैं बेस्ट, देखें तस्वीरें

बैंगनी रंग

skin tone dressयह एक ट्रेंडी कलर है और इसे रिच कलर भी कहा जाता है। ये रंग हर स्किन टोन पर बेहतरीन लगता है। बेस्‍ट बात तो यह है कि बैंगनी रंग आजकल ट्रेंड में भी है और किसी भी उम्र की महिला इसे कैरी कर सकती है। जिनकी त्‍वचा व्‍हाइट या फिर पेल कलर की होती हैं उन पर भी इस रंग के कपड़े बेहतरीन नजर आते हैं। आप बैंगनी रंग को एथनिक और वेस्टर्न दोनों तरह के लुक में कैरी कर सकती हैं।

नेचुरल रेड

colour matching clothes

नेचुरल रेड कलर हमारे अंदर ऊर्जा का संचार करता है और इस वजह से ये रंग काफी पसंद किया जाता है। ये रंग हर पोशाक पर अच्छा लगता है और इस वजह से यह रंग लगभग हर उम्र की महिला को पसंद होता है। आप लाल रंग को डे और नाइट किसी भी समय कैरी कर सकती हैं। इसमें आपको कैजुअल, एथनिक और प्रोफेशनल, हर तरह के आउटफिट्स मिल जाएंगे।

पीकॉक ब्लू

colours matching clothes skin tone

इस रंग की गिनती भी रॉयल और रिच कलर की लिस्ट में होती है।फैशन को फॉलो करने वाले लोग इस रंग को खूब पसंद करते हैं। ये रंग आपको यूनिक लुक देता है, साथ ही हर स्किन टोन पर इस रंग के ऑउटफिट बेहद ही सुंदर लगते हैं। यह आपकी स्किन टोन को लाइट दर्शाता है।

यह भी पढ़ें :Fashion Hacks: वेलवेट ड्रेस में खूबसूरत दिखने के लिए इन 3 तरीकों से करें वियर, दिखेंगी स्टाइलिश

आपको बता दें, त्वचा का रंग नहीं बदल सकता है मगर रंगों के रिफ्लेक्शन का प्रभाव त्‍वचा पर पड़ता है। इस वजह से हमें स्किन टोन के हिसाब से कपड़ें खरीदने चाहिए। अगर हम इस हिसाब से कपड़ें लेते हैं, तो भीड़ से अलग नजर आएंगे। साथ ही ज्यादा गॉर्जियस और स्टाइलिश भी दिखेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर करें और इस आर्टिकल पर राय ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर दें। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image credit: Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP