herzindagi
pride inspired easy eye makeup ideas

Pride Makeup: आंखों को अट्रैक्टिव लुक देने के लिए ट्राई करें ये मेकअप लुक

आंखें नेचुरली बेहद सुंदर होती हैं। मेकअप करने के बाद आंखों की खूबसूरती दोगुना हो जाती है। 
Editorial
Updated:- 2023-06-07, 18:51 IST

मेकअप करना किसी आर्ट से कम नहीं है। इसके लिए कोर्स किए जाते हैं। मेकअप लगाने से फीचर इन्हांस होते हैं, जिससे लुक बेहद सुंदर लगता है। ओवर ऑल लुक में आई मेकअप बेहद मायने रखता है, क्योंकि सुंदर आंखें सभी का ध्यान अपनी ओर आर्कषित करती हैं।

यह बात हम सभी जानते हैं कि थीम के अनुसार आउटफिट और मेकअप लुक चुने जाते हैं। प्राइड मंथ की शुरुआत हो चुकी है। यह महीना Lgbtq+ समुदाय को समर्पित है। Lgbtq+ का फ्लैग रेनबो कलर का होता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको प्राइड इंस्पायर्ड आई मेकअप करने का तरीका बताएंगे। साथ ही कुछ ऐसे टिप्स भी बताएंगे जिनकी मदद से आपका लुक और अच्छा लगेगा। 

ग्राफिक आई मेकअप लुक

what is graphic look

बाजार में आपको कलरफुल आईलाइनर मिल जाएंगे। आई मेकअप लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए अलग-अलग कलर्स के लाइनर का इस्तेमाल करें। आप इसमें भी क्रिएटिविटी कर सकती हैं। यानी कोई डिजाइन भी बना सकती हैं। दो कलर्ड लाइनर से विंग बनाएं। फिर दूसरे कलर से हार्ट या स्टार का डिजाइन बना लें। 

बीड्स का करें इस्तेमाल

bead eye  makeup look

बीड्स देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं। आप इनका इस्तेमाल नाखून और आई मेकअप के लिए कर सकती हैं। प्राइड इंस्पायर्ड मेकअप लुक के लिए अपनी पसंद अनुसार आईशैडो लगाएं। इसके बाद कलरफुल बीड्स को आंखों के आसपास चिपका लें। यह आप पर निर्भर करता है कि आप बीड्स से क्या डिजाइन बनना चाहती हैं। आप चाहें तो फोटो में दिखाए गए लुक को कॉपी कर सकती हैं। इसके अलावा केवल आंखों के कोनों में बीड्स लगा लें। 

इसे भी पढ़ें: ये टिप्स आपके आई मेकअप में डालेंगी नई जान

ब्लॉक आई मेकअप लुक

block eye makeup look

अगर आपकी आंखें छोटी हैं तो मेकअप करते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। आंखों पर ब्लॉक्स में अलग-अलग कलर के आईशैडो लगाएं। इसके बाद बीच में व्हाइट आईलाइनर लगाएं। केवल आंखों के ऊपर ही नहीं, बल्कि नीचे भी आईशैडो लगाएं। (कोरियन मेकअप लुक से जुड़े हैक्स)

इसे भी पढ़ें: ये आसान आई मेकअप लुक्स आपको देंगे कूल समर वाइब्स

पोल्का डॉट 

आई मेकअप के लिए अगर आप कुछ यूनिक ट्राई करना चाहती हैं तो पोल्का डॉट डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। इसमें आपको अपर और लोअर लैश पर कलर फुल आईलाइनर से पोल्का डॉट बनानी है। आप चाहें तो डॉट से कोई डिजाइन जैसे फ्लावर या मून भी बना सकती हैं। 

इन बातों का रखें ध्यान

  • आंखें बेहद नाजुक होती हैं। इसलिए इन पर किसी भी लोकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। खराब क्वालिटी वाले लाइनर के इस्तेमाल से आंखों के आसपास रैशेज या इरिटेशन हो सकती है। इसलिए क्वालिटी से समझौता न करें। 
  • मेकअप करने से पहले स्किन को पैंपर करना जरूरी है। यानी क्लींजिंग, टोनर, प्राइमर और मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल जरूर करें। 
  • आई मेकअप को परफेक्ट लुक देने के लिए आप टेप का भी उपयोग कर सकती हैं। टेप लगाने से लाइनर सही तरीके से बिना फैले लग जाता है। 

 

 

 

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।