herzindagi
easy hairstyles

Easy Hairstyle Looks: वट सावित्री व्रत पर साड़ी संग खूब जचेंगी ये 3 आसान Hairstyle, 5 मिनट में बनकर होगी तैयार

Easy Hairstyle For Saree: आप भी अगर वट सावित्री व्रत रख रही हैं, और इस खास मौके पर अपने लुक को खूबसूरत लुक देना चाहती हैं, तो साड़ी के संग इन ट्रेंडी और आसान हेयर स्टाइल को बनाना बिल्कुल न भूलें। यह आपके लुक की शोभा बढ़ा देंगी।
Editorial
Updated:- 2025-05-22, 20:32 IST

हर महिला अपने लुक को सुंदर बनाने के लिए ऑउटफिट से लेकर ज्वेलरी हर चीज का चयन बड़े सही ढंग से करती है। ताकि वो अपना लुक सबसे खूबसूरत बन सके। वहीं अगर आपने कितना भी गॉर्जियस साड़ी और लहंगा पहना हो, लेकिन उसके संग जबतक आपने अट्रैक्टिव सी हेयर स्टाइल नहीं बनाई हो तो लुक काफी अधूरा लगता है, लेकिन हेयर स्टाइल डिसाइड करने को लेकर काफी कंफ्यूजन रहती है। किस लुक के संग कैसी हेयर स्टाइल बनाई जाए। वहीं अगर हम हेयर स्टाइल पार्लर में जाकर बनवाते हैं, तो हमको उसके लिए हमे अच्छी-खासी जेब ढीली करनी पड़ती है। ऐसे में हर बार पार्लर में जाना मुमकिन नहीं होता है।

इसी के चलते आज हम आपके लिए कुछ आसान सी हेयर स्टाइल लेकर आए हैं। जिनको आप वट सावित्री के व्रत में खुद बना सकती हैं। यह हेयर स्टाइल साड़ी पर खूब जचेंगी। इनको स्टाइल करने के बाद आपका लुक काफी ग्रेसफुल बन जाएगा। यह हेयर स्टाइल हर तरह की साड़ी ड्रेपिंग लुक पर खिलेंगी। इनको आप खुद आसानी से महज पांच मिनट में बिना किसी की मदद से बना सकती हैं। आइए डालते हैं इन ट्रेंडी हेयर स्टाइल पर एक नजर।

ब्रेड हेयर स्टाइल

साड़ी के संग ब्रेड हेयर स्टाइल हमेशा से ही पसंद की जा रही हैं। ब्रेड में कई तरह के डिजाइन होते हैं। जैसे खजूर की चोटी, फिश टेल, फ्रेंच ब्रेड, नॉर्मल ब्रेड। ऐसे में आप अपनी चॉइस के हिसाब से ब्रेड हेयर स्टाइल बना लें। इसके बाद मार्केट से या ऑनलाइन ब्रेड के लिए परांदा लेकर उसमें लगा सकती हैं। आजकल थ्रेड वर्क के अलावा स्टोन, पर्ल वर्क और मेटल के परांदा भी मिल रहे हैं। जिनको आप भी खरीदकर ब्रेड को और भी ज्यादा सुंदर बना सकती हैं। यह हेयर स्टाइल बहुत सी आसानी से बन जाती है।

braid hairstyle

लो बन लुक

साड़ी के संग बन हेयर स्टाइल काफी खिलते हैं। ऐसे में आप वट सावित्री व्रत में लो बन हेयर स्टाइल को भी ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए आपको बाजार से ब्रेड स्टेंसिल लेना पड़ेगा। इसके बाद आपको पोनी हेयर स्टाइल बनानी है और उसपर इस स्टेंसिल को लगाना है। अब आपको बचे हुए बाल लेकर उसकी एक-एक लेयर लेकर लपेटना है। इसके बाद आखिर में इस तरह की फ्लोरल एक्सेसरीज लगानी है। आप चाहे तो फ्रंट में पफ भी बना सकती हैं। यह काफी प्रिटी लुक देगा।

ये भी पढ़ें: Bun Hairstyle: वेडिंग सीजन में साड़ी-लहंगे सबके संग जचेंगे ये 3 बन हेयर स्टाइल, जरूर करें ट्राई

bun hairstyle

कर्ली ओपन हेयर

यदि आपको साड़ी के संग कुछ यूनिक दिखना है, तो आप इस तरह की कर्ली हेयर ओपन हेयर स्टाइल ट्राई कर सकती हैं। इसको बनाने के लिए आपको किसी की मदद लेने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए आपको सबसे पहले कर्ल वाली मशीन से पूरे बालों कर्ली कर लेना है। इसके बाद फ्रंट से बालों का फुल पफ बनाना है। इसके बाद बालों को बॉबी पिन की मदद से हाफ टक करके उसपर ट्यूलिप हेयर या कोई मेटल हेयर एक्सेसरीज लगाएं। यह हेयर स्टाइल आपके लुक को ग्रेसफुल बना देगी।

ये भी पढ़ें: Best Summer Hairstyles: गर्मियों में ऑफिस के लिए बेस्ट हैं ये 4 हेयर स्टाइल, लुक दिखेगा कूल एंड स्मार्ट  

open hairstyle

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Myntra/amazon

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।