
आज के समय में हर कोई चाहता है कि वो रोजाना पहनने के लिए ऐसी ज्वेलरी खरीदे जो सुंदर तो हो ही, साथ ही ज्यादा भारी भी न हो। सोने की चेन ताे महिलाओं को सबसे ज्यादा पसंद आती है। ये पहनने में जितनी आरामदायक होती है, उतनी ही स्टाइलिश भी लगती है। कई महिलाएं ऐसे चेन खरीद लेती हैं, जो शादियों या किसी फंक्शन में जाने के लिए तो ठीक रहती हैं, लेकिन ऑफिस या कॉलेज जाने में पहनने के लिए 2 ग्राम में बनी सोने की चेन ही बेस्ट लगती है।
अगर आप इसे पहनेंगी तो आपके गले को एक प्यारा सा सिंपल और सोबर लुक मिलेगा। आज हम आपको अपने इस लेख में कुछ यूनिक डिजाइन के 2 ग्राम में सोने की चेन की तस्वीरें दिखा रहे हैं। आप यहां से आइडिया लेकर बनवा सकती हैं। आइए जानते हैं-

अगर आप डेली वियर के लिए सोने की चेन देख रही हैं तो ये पतली सी Gold Chain सबसे बढ़िया रहेगी। इसमें बनाया हुआ छोटा सा ओपन हार्ट पेंडेंट इसे एक क्लासी लुक दे रहा है। आप इसे ऑफिस या कॉलेज तो पहनकर जा ही सकती हैं, साथ ही ये घर पर पहनने के लिए भी बेस्ट रहेगी।
यह भी पढ़ें- Pearl Jewellery Designs: एलिगेंट और क्लासिक लुक के लिए बेस्ट हैं ये पर्ल ज्वेलरी, यहां देखें लेटेस्ट डिजाइंस
Image Credit- Pinterest/jewelry_lf_
-1776675056780.jpg)
अगर आप कुछ बहुत ही लाइट और एलिगेंट डिजाइन चाहती हैं, तो इस तरह की बीड्स वाली गोल्ड चेन बेस्ट रहेगी। इस पतली चेन में छोटे-छोटे सुनहरे मोती पिरोए गए हैं। ये चेन सिंपल होने के बावजूद बहुत सुंदर भी लगेगी। इसे आप डेली वियर में किसी भी आउटफिट के साथ आराम से पहन सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Moon Necklace Designs: ट्राई करें चांद शेप वाले ये खूबसूरत नेकलेस, देखें लेटेस्ट डिजाइंस
Image Credit- flipkart
-1776675069397.jpg)
ये पत्ती के डिजाइन वाली सोने की चेन भी आजकल सभी को खूब पसंद आ रही है। इसमें छोटे-छोटे स्टोन्स लगे हैं जो इसे बहुत ही सुंदर लुक दे रहे हैं। ये इतनी लाइट और स्टाइलिश लुक में है कि आप इसे ऑफिस या किसी खास मौके पर अपनी ड्रेस के साथ रोज पहन सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Pakistani Jewellery Designs: इन पाकिस्तानी ज्वेलरी डिजाइंस के साथ अपने एथनिक लुक में लगाएं चार चांद
Image Credit- Pinterest/vrasoi
-1776675082925.jpg)
अगर आप रोजाना पहनने के लिए कुछ यूनिक ऑप्शंस देख रही हैं तो इस तरह की चेन आप बनवा सकती हैं। इसके बीच में छोटे-छोटे स्टोन्स नगाए गए हैं। इसे आप ऑफिस वियर या किसी छोटे फंक्शन में भी कैरी कर सकती हैं।
Image Credit- Pinterest/Dani
-1776675094266.jpg)
आजकल लोगों को सितारों वाला डिजाइन भी खूब पसंद आ रहा है। ये स्टार पेंडेंट वाली चेन आपके लुक को और निखार देगी। इसे पहनकर आप बहुत ही ग्रेसफुल दिखेंगी।
यह भी पढ़ें- Jewellery Set Designs: वेडिंग फंक्शन के लिए साड़ी के साथ मैच करें ये ज्वेलरी, देखें डिजाइंस
Image Credit- Pinterest/Astrid & Miyu
तो अगर आप भी अपने लिए 2 ग्राम में सोने के चेन की डिजाइन देख रही हैं तो हम आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन लेकर आए हैं। इसे आप रोजाना आराम से पहन सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Cover Image Credit- Pinterest/Sapphira Aaron/starkle
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।