गूगल के बारे में भला कौन नहीं जनता है। जब भी हमें किसी चीज से जुड़ी जानकारी लेनी होती है, हम गूगल सर्च का इस्तेमाल करते हैं। जिसके जरिए हमें हमारी जरूरत से जुड़ी सभी इनफॉर्मेशन बड़ी ही आसानी से मिल जाती हैं। आज के दौर में जिसके पास स्मार्ट होता है, उसे गूगल का इस्तेमाल करना भी जरूर आता होगा। लेकिन कभी बार हम जाने-अनजाने में ऐसी चीजें भी सर्च लेते, जो हमारे लिए मुश्किल खड़ी कर सकते हैं। ऐसे में आपको यह जरूर पता होना चाहिए कि किन चीजों को सर्च नहीं कर चाहिए। अगर आप ऐसी चीजें सर्च करते हैं तो आपको जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है।
आज के आर्टिकल में हम उन्हीं सर्चेज के बारे में बताएंगे, जो आपको कभी भी नहीं करने चाहिए-
बम कैसे बनाते हैं-
कुछ लोगों की आदत होती है, वो मजाक में कुछ भी सर्च करते रहते हैं। वैसे तो गूगल पर कुछ भी शेयर किया जा सकता है, लेकिन ट्रेटरिस्ट एक्टिविटीज से जुड़ी जानकारियां सर्च करने से आप मुश्किल में पड़ सकती हैं। बता दें कि जब आप बम बनाने का तरीका ये बम लगाने का तरीका जैसी चीजें सर्च करते हैं। तो आप सुरक्षा एजेंसियों की रडार पर आ सकते हैं। ऐसे में आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई हो सकती हैं और आपको जेल जाना पड़ सकता है। इसलिए आपको आतंकवाद या आतंक से जुड़ी चीजों को सर्च करने से बचना चाहिए।
इसे भी पढ़ें-घर में स्मार्ट डिवाइस का इस्तेमाल करती हैं तो इस तरह रखें उसे सुरक्षित
चाइल्ड पोर्न
वैसे तो भारत सरकार ने पोर्न पर बैन लगाया है। लेकिन लोग फिर भी कई तरीकों से इन्हें देख लेते हैं। लेकिन चाइल्ड पोर्न को लेकर भारत सरकार काफी ज्यादा सख्त है। ऐसे में अगर आप गूगल पर चाइल्ड पोर्न से जुड़ा कुछ भी सर्च करते हैं, तो आपको पॉस्को एक्ट 2012 की धारा 14 के तहत 5 से 7 साल की सजा हो सकती है। इसलिए आपको चाइल्ड पोर्न से जुड़ी कोई भी चीज सर्च नहीं करना चाहिए।
गर्भपात-
भारत में गर्भपात जुड़े सख्त नियम बनाए गए हैं। ऐसे में अगर आप गूगल पर गर्भपात के तरीके खोजते हैं, तो आपको यह जान लेना चाहिए कि गर्भपात से जुड़ी जानकारी को सर्च करना भी अपराध है, जिसके लिए आपको जेल भी हो सकती है। इसके अलावा उल्टी-सीधी दवा खाने से आप पर बुरा असर भी पड़ सकता है।
इसे भी पढ़ें-इन 6 बातों का विशेष ध्यान रखें इंटरनेट पर खुद को सुरक्षित रखने के लिए
संदिग्ध जानकारियां-
कई लोगों ऐसे होते हैं, जो कुछ भी सर्च करते रहते हैं। लेकिन अगर आप कुछ ऐसी चीजें सर्च करते हैं, जो कि संदिग्ध हैं। तो आप मुसीबत में फंस सकते हैं। सोशल मीडिया पर कई हैकर्स होते हैं, जो ऐसे लोगों को तलाशते रहते हैं। अगर आप उनके हत्थे चढ़े तो आपके लिए मुसीबत हो जाएगी। इसके अलावा सायबर सेल भी ऐसे लोगों पर सख्त निगरानी रखना शुरू कर देती है।
फिल्म पाइरेसी-
आजकल कई फिल्में पाइरेसी का शिकार हो जाती है। ऐसे में पाइरेटेड फिल्मों को खोजना भी आपको रिस्क में डाल सकता है। गूगल पर ऐसी चीजें सर्च करने के बाद आप पर कार्रवाई भी हो सकती है। बता दें कि सिनेमेटोग्राफी एक्ट 1952 के तहत फिल्म पाइरेसी करते पाए जाने पर 3 साल की सजा और 10 लाख का जुर्माना देना पड़ सकता है।
तो ये थी कुछ ऐसी चीजें, जिनसे जुड़ी जानकारी सर्च करना आपके लिए रिस्की हो सकता है। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर शेयर करें, साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों