क्या जरूरत पर नहीं मिल रही सेव की गई Useful Reel? ये ट्रिक आ सकती है काम... ऐसे करें इस्तेमाल

फ्री टाइम में जब भी कम इंस्टाग्राम पर रील स्क्रॉल करते हैं, तो कई ऐसी काम की शॉर्ट रील, वीडियो मिल जाती है, जिसे हम सेव कर लेते हैं ताकि आगे जरूरत पड़ने पर हेल्फ मिल सकें। लेकिन जो एक सबसे बड़ी दिक्कत आती है, वह है काम के समय रील कहां गायब हो जाती है कि पता ही नहीं चलता है। अगर आपको भी यूजफुल रील को खोजने में परेशानी होती है, तो यहां आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपके लिए कारगर साबित हो सकता है।
 How to find saved reel templates on Instagra

Instagram Hack: वर्तमान में लोगों का अधिकतम समय इंटरनेट पर बीतता है। फ्री समय में जब हम इंस्टाग्राम पर रील स्क्रॉल करते हैं, तो अक्सर कई ऐसी जरूरत वाली वीडियो जैसे कोई कुकिंग रेसिपी हो, DIY टिप्स, फिटनेस एक्सरसाइज हों या कोई इंस्पिरेशनल वीडियो जिसे देखने के बाद हम तुरंत का तुरंत सेव कर लेते हैं। ताकि भविष्य में जब काम पड़े तो उस रील या वीडियो को देख सके। हालांकि होता ऐसा है कि जब उस रील का काम लगता है, तो हमें याद नहीं रहता है या फिर हम जब इन सेव रील को देखने के लिए सेव बॉक्स खोलते हैं, तो पूरा टाइम केवल रील खोजने में निकल जाता है। अब ऐसे में जब ये रील नहीं मिलती है, तो हम गूगल पर जाकर उससे जुड़ी रील सर्च करने लग जाते हैं। लेकिन ऐसे में अमूमन निराशा ही हाथ लगती है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इन यूजफुल रील को सेकेंडों में खोज निकालेंगी।

सेव रील ढ़ूंढ़ने में क्यों होती है दिक्कत?

How to find favorited reels on Instagram

जरूरत वाली रील को हम सभी सेव करके रखते हैं ताकि काम पड़ने पर उसे इस्तेमाल कर सकें। लेकिन खोजने पर कई बार रील मिलने का नाम नहीं लेती है। यह समस्या कोई आप के या हमारे साथ ही नहीं, बल्कि सभी के साथ कभी-न-कभी तो जरूर हुई होगी। यह समस्या इंस्टाग्राम यूजर्स के लिए बेहद ही आम है। कभी-कभी ऐप में टेक्निकल ग्लिच या इंटरनेट कनेक्शन के खराब होने के कारण होता है। वहीं कई बार ऐसा होता है कि हमें लगता है कि रील सेव हो गई हैं। लेकिन वह किन्हीं कारणों की वजह से सेव नहीं हो पाती है। वहीं कई बार ऐसे फोल्डर में सेव हो जाती है, जब हम भूल जाते हैं। नीचे समझें उस ट्रिक के बारे में, जिसकी मदद से रील को काम के समय में आसानी से ढ़ूंढ़ सकती हैं।

यूजफुल रील को खोजने का आसान तरीका

Where can I find my saved reels on Instagram

अगर आप आईफोन यूजर है, तो यह तरीका आपके लिए कारगर साबित होने वाला है। इसके लिए सबसे पहले रील को सेव करें। इसके बाद Share To पर क्लिक करके Click on airplane icon पर क्लिक करें। अब Share it your Reminder App पर जाकर Description के साथ इन लिंक्स को सेव करें। इस हैक से आपको यूजफुल वीडियो को ढ़ूंढ़ने में आसानी होगी। Android User सेव रील को सर्च करने के लिए अपनाएं ये तरीका

  • सबसे पहले होम पेज खोलकर अपनी प्रोफाइल पर क्लिक करें।
  • पेज खुलने के बाद राइट साइड में Three Line पर क्लिक करें।
  • अब आपके सामने Setting And Activity पेज खुल जाएगा।
  • इसके खुलने के बाद नीचे दिख रहे Saved ऑप्शन पर टैप करें।
  • अब आप यहां पर दिख रहे All Posts पर सेव की गई आपकी सभी यूजफुल रील मिल जाएंगी।

इसे भी पढ़ें-'I'm Not a Robot' पर क्लिक करते ही वेबसाइट कैसे पहचान लेती है आपको? जानिए इस चेकबॉक्स के पीछे की असली टेक्नीक

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit-Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP