डायबिटीज मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद है इस फल का जूस

डायबिटीज के मरीजों को जामुन का रस पीने से ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। इसका कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स इसे मधूमेह के मरीजों के लिए फायदेमंद बनाता है।

  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2024-07-12, 14:52 IST
how jamun juice is good for diabetes

डायबिटीज कंट्रोल करने के लिए वैसे तो कई तरह के खाद्य पदार्थ मौजूद हैं ,लेकिन गर्मियों और बरसात में मिलने वाला एक फल इसमें काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। हम बात कर रहे हैं जामुन के बारे में। खट्टा मीठा जामुन ना सिर्फ स्वादिष्ट लगता है बल्कि आपको सेहत का भी सौगात दे सकता है। डायबिटीज के मरीज जामुन का जूस पीकर ब्लड शुगर लेवल को काफी हद तक कंट्रोल कर सकते हैं। इसको लेकर डायटिशीयन लवनीत बत्रा ने जानकारी दी है। आइए जानते हैं।

डायबिटीज में जामुन के रस के फायदे

blackberry blueberry summer smoothie

  • जामुन का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है ऐसे में इससे ब्लड शुगर लेवल को प्रभावी ढंग से मैनेज करने में मदद मिलती है। कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाले फूड्स से ब्लड शुगर लेवल तेजी से नहीं बढ़ता है।
  • जामुन का जूस एंटीऑक्सीडेंट और फ्लेवोनोइड से भरपूर होता है जो इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार करता है और आंतों में ग्लूकोज अवशोषण को कम करके रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है।
  • जामुन में कुछ बायोएक्टिव कंपाउंड होते हैं जो ग्लूकोज मेटाबॉलिज्म को रेगुलेट करने में अहम भूमिका निभा सकते हैं, जिससे ब्लड शुगर के स्तर को बेहतर ढंग से नियंत्रित करने में मदद मिलती है। इसमें फाइबर और पोटेशियम भी होता है जो हाई बीपी से बचाता है, इससे भी डायबिटीज में होने वाले जोखिम से बचाव होता है।

यह भी पढ़ें-दिनभर महसूस होती है कमजोरी? डाइट में शामिल करें ये 3 चीजें

ऐसे बनाएं जामुन का जूस

jambolan plum juice

  • जामुन का जूस बनाने के लिए 8 से 10 जामुन को धोकर साफ कर लें।
  • इनके बीज निकालकर अलग कर लें।
  • एक मिक्सर में जामुन को डाल दें।
  • इसमें 6-7 पुदीना की पत्तियां डाल दें।
  • स्वाद अनुसार काला नमक डालकर इसे ग्राइंड कर लें।
  • अब इसे गिलास में निकाल कर इसका आनंद लें।

यह भी पढ़ें-बरसात में बीमारियों से बचने के लिए आहार में शामिल करें ये चीजें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।

Image Credit: Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP