वजन कम करने के लिए, सही डाइट और लाइफस्टाइल बहुत जरूरी है। शरीर की जिद्दी चर्बी को पिघलाने में कई देसी ड्रिंक्स मदद कर सकते हैं। सिंपल सी चीजों से बनने वाले ये ड्रिंक्स, मोटापे को मक्खन की तरह पिघला सकते हैं और इनसे शरीर को कोई नुकसान भी नहीं होता है। नींबू-पानी इन्हीं में से एक है। अगर आपका वजन तेजी से बढ़ रहा है और आप इसे कम करने की कोशिश में हैं, तो नींबू-पानी आपकी मदद कर सकता है। हालांकि, आपको इसे पीने का सही समय और तरीका पता होना चाहिए। वेट लॉस के लिए नींबू-पानी पीने के सही समय और तरीके के बारे में डाइटिशियन से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन नंदिनी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
जिद्दी चर्बी की पिघलाने के लिए नींबू-पानी पीने का सही तरीका और समय डाइटिशियन से जानें
- एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आप वजन कम करने और बॉडी डिटॉक्स के लिए नींबू-पानी पी रही हैं, तो इसे खाली पेट पिएं। लेकिन, आपको इसे बहुत ज्यादा नहीं पीना है।
- एक गिलास हल्के गुनगुने पानी में 1 नींबू का रस मिलाएं। इसे खाली पेट पीने से शरीर में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं। याद रखें इसमें आपको चीनी का इस्तेमाल बिल्कुल नहीं करना है। आप इसमें शहद डाल सकती हैं। लेकिन, उसके लिए पानी रूम टेम्परेचर पर होना चाहिए।
- नींबू में मौजूद विटामिन-सी इम्यूनिटी को मजबूत करता है। जब आप इसे खाली पेट पीती हैं, तो इससे शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट बाहर निकलने लगता है। यह एक फैट कटर की तरह काम करता है।
- सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू का रस मिलाकर पीने से मेटाबॉलिज्म दुरुस्त होता है और मोटापा पिघलने लगता है।
- नींबू में पाए जाने वाला पेक्टिन, स्टार्च और शुगर के अब्जॉर्बशन को धीमा करके गट हेल्थ को भी फायदा पहुंचाता है।
- आप खाली पेट मलासन में बैठकर भी नींबू-पानी पी सकती हैं। इससे पेट भी आसानी से साफ होगा।
यह भी पढ़ें- Weight Loss: पानी में मिलाकर पिएं यह 1 चीज, तेजी से कम होगा वजन
- नींबू-पानी, खासकर बेली फैट को कम करने में मदद करता है।
- यूं तो आप नींबू-पानी का सेवन दिन में किसी भी वक्त कर सकती हैं। लेकिन, वजन घटाने के लिए इसे खाली पेट ही पीना चाहिए।
- आपको यह भी याद रखना होगा कि नींबू-पानी पीने के साथ, सही डाइट और लाइफस्टाइल पर भी ध्यान देना है। अगर आपका खान-पान सही नहीं है, तो सिर्फ नींबू-पानी वजन कम करने में मदद नहीं कर पाएगा।
यह भी पढ़ें- क्या आपको पता है खाली पेट पानी पीने से क्या होता है? एक्सपर्ट से जानें
वजन कम करने के लिए, एक्सपर्ट के बताए तरीके और समय के हिसाब से नींबू-पानी पीना फायदेमंद रहेगा। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों