How many dates should I eat per day: खजूर खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। यह जरूरी न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होता है और इसे खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। आयरन लेवल बढ़ाने से लेकर, थकान और कमजोरी दूर करने तक, इसे खाना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। खजूर को देसी घी और दूध के साथ खाना भी लाभकारी होता है। आयुर्वेद के अनुसार, इससे पूरा लाभ पाने के लिए आपको इसकी मात्रा और इसे खाने का समय आपको अपने शरीर की प्रकृति के हिसाब से चुनना चाहिए। एक दिन में कितने खजूर खाने चाहिए और इसे शरीर की वात-पित्त-कफ प्रकृति के आधार पर किस समय खाना चाहिए, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डॉक्टर दीक्षा भावसार दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।
खजूर को किस समय खाना है सही? (How many Dates to eat per Day)
- जिन लोगों का शरीर पित्त प्रकृति का है और जिन्हें कमजोरी, एसिडिटी, बालों के झड़ने, बाल सफेद होने और चिड़चिड़ेपन की दिक्कत है, उन्हें खजूर सुबह या रात में खाने चाहिए।
- कफ प्रकृति के लोगों में दोपहर में लंच से एक घंटा पहले या बाद में खाना चाहिए।
- अगर आपकी वात प्रकृति हैं, बाल झड़ रहे हैं, मीठा खाने की क्रेविंग्स होती हैं और शरीर में कमजोरी और थकान बनी हुई है या फिर आप वजन कम करना चाहती हैं, तो इसे शाम के समय खाएं।
- अगर आप सेहतमंद हैं, कोई हेल्थ कंडीशन या डिसऑर्डर नहीं है, तो इसे सुबह के नाश्ते या शाम के स्नैक्स के तौर पर खाएं।
- खजूर स्वाद में मीठा और प्रकृति में ठंडा होता है। इसे खाने से वात और पित्त बैलेंस होता है और एसिडिटी, जोड़ों के दर्द, एंग्जायटी, बालों का झड़ना और कमजोरी से राहत मिलती है।
- खजूर फैट में कम होते हैं और बी6, पोटेशियम, मैग्नीशियम और आयरन का अच्छा सोर्स हैं।
- इसमें जिंक, सेलेनियम, फोलिक एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता है। थायरॉइड में इसे खाना फायदेमंद होता है।
- पीरियड क्रैम्प्स, नींद न आना, पीसीओएस और भी कई समस्याओं में यह लाभकारी है।
- अगर आप इसे देसी घी के साथ लेती हैं, तो इससे डाइजेशन सुधरता है, मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
- देसी घी के साथ खजूर खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है, फर्टिलिटी में सुधार होता है और यह बालों व स्किन के लिए अच्छा होता है।
- हालांकि, अगर आप वजन कम करना चाहती हैं, तो इसे घी के साथ न खाएं।
यह भी पढ़ें- Period Remedies: रोज भिगोकर खाएं काली किशमिश, पीरियड्स से जुड़ी सारी परेशानियां होंगी दूर
आयुर्वेद के अनुसार खजूर खाने का सही तरीका (When should We eat Dates in Ayurveda)
- 5 खजूर लें।
- इसके बीजों को निकाल लें और इसे रातभर भिगो दें।
- इसे 2 टीस्पून देसी घी के साथ खाएं।
- सेहत को दोगुना लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़ें- Soaked Almonds: 10 भीगे बादाम रोजाना खाएंगे, तो दूर रहेंगे 10 रोग
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों