रोज सुबह खाली पेट आंवला- हल्दी शॉट्स पीने से क्या होता है ?

सुबह की शुरुआत हेल्दी ड्रिंक से करना फायदेमंद होता है। ऐसे में अगर आप अपने दिन की शुरुआत आंवला-हल्दी शॉट्स से करती हैं, तो आपको काफी लाभ मिल सकता है। आपकी इम्यूनिटी बूस्ट हो सकती है।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-03-10, 16:38 IST
image

आजकल जहां लोग खराब लाइफस्टाइल को फॉलो करते हैं, वहीं कुछ लोग हेल्थ को लेकर जागरूक भी हो गए हैं। हर कोई चाहता है कि उसकी इम्यूनिटी मजबूत रहे, पाचन तंत्र ठीक प्रकार से काम करें। इसके लिए लोग कई तरह के आयुर्वेदिक ड्रिंक्स का सहारा लेते हैं। अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी सेहत एकदम चकाचक रहे, तो आपको सुबह की शुरुआत आंवला-हल्दी शॉट्स से करनी चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट आइना सिंघल इसके फायदे बता रही हैं। चलिए जानते हैं इसे रूटीन में शामिल करने से क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।

रोज सुबह खाली पेट आंवला- हल्दी शॉट्स पीने से क्या होता है ?

HALDI AMLA SHOTS FOR IMMUNITY

आंवला की बात करें, तो इसमें विटामिन सी होता है। इसमें संतरे के मुकाबले विटामिन सी होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है। वहीं इससे डिटॉक्सीफिकेशन होता है। यह कोलेजन बढ़ाकर त्वचा और बालों को मजबूती देने में मदद करता है।इसेस डाइजेशन में सुधार होता है।

हल्दी की बात करे, तो इसमें करक्यूमिन होता है, जो शरीर को बैक्टीरिया और इंफेक्शन से बचाता है। इससे भी इम्यूनिटी बूस्ट होती है। यह जोड़ों के दर्द और मांसपेशियों की सूजन कम करता है। इससे शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स निकलते हैं। त्वचा पर झुर्रियां और फाइन लाइंस को कम करता है।

कुल मिलाकर दोनों का संयोजन शक्तिशाली इम्यूनिटी बूस्टर के तौर पर काम करता है। इससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है। जिससे पाचन बेहतर हो सकता है। यह वजन घटाने में भी मदद करता है। आपकी त्वचा और बालों को हेल्दी बनाता है। इसके एंटी इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों को भी फायदा पहुंचाते हैं।

यह भी पढ़ें-Irregular Periods हर महीने करते हैं परेशान? दवाइयों का सहारा छोड़िए, नानी मां के देसी नुस्खे को आजमाकर देखिए

कैसे बनाएं आंवला-हल्दी शॉट्स?

AMLA SHOTS

  • आंवले के छोटे टुकड़ों में काटकर ब्लेंडर में डालें।
  • इसमें हल्दी, नींबू का रस और गुनगुना पानी मिलाएं।
  • अच्छी तरह से ब्लेंड कर के छान लें।

यह भी पढ़ें-हर वक्त रहता है सिर में दर्द तो तुलसी का इन चार तरीकों से करें इस्तेमाल

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP