सेहतमंद रहने के लिए कई आसान हैक्स को अपनाया जा सकता है। डाइट से जुड़े भी कई ऐसे बदलाव हैं, जो यूं तो बेहद छोटे हैं लेकिन ये बेहद असरदार है। इन्ही में से एक है ब्लैक टी में नींबू का रस मिलाकर पीना। दूध और अदरक वाली मसाला चाय तो हम सभी पीते हैं। घर में किसी मेहमान का आना हो, घर में गपशप करनी हो, हल्की-फुल्की थकान उतारनी हो या कोई और बात...चाय पीने के लिए हम कोई न कोई बहाना ढूंढ ही लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूध वाली मसाला चाय और इसके साथ खाए जाने वाले स्नैक्स जहां आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। वहीं, ब्लैक टी को अगर सही समय पर और सही मात्रा में पिया जाए, तो यह सेहत के लिए फायदेमंद हो सकती है। अगर ब्लैक टी में आप नींबू का रस मिलाकर पिएं, तो इससे सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं। 1 महीने तक अगर आप रोज खाली पेट ब्लैक टी में नींबू मिलाकर पिएंगी, तो इससे शरीर में क्या बदलाव हो सकते हैं, चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी डाइटिशियन नंदिनी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
एक महीने तक खाली पेट ब्लैट टी में नींबू डालकर पीने से क्या होता है? (Benefits of Black Tea with Lemon)
- काली चाय में टैनिन, फाइटोकेमिकल्स एंटी-ऑक्सीडेंट समेत कई जरूरी न्यूट्रिएंट्स होते हैं। यह सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होती है।
- नींबू और काली चाय दोनों में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं। यह शरीर में मौजूद फ्री-रेडिकल्स को कम कर कई तरह की बीमारियों से बचाव करते हैं।
- अगर आप डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों से परेशान हैं, तो इससे हाजमा दुरुस्त होता है और डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें कम होती हैं।
- ब्लैक टी में नींबू का रस मिलाकर पीने से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।
- यह दोनों ही चीजें शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करती है। ऐसे में अगर आप एक महीने तक काली चाय में नींबू मिलाकर पिएंगी, तो इससे शरीर में जमा टॉक्सिन्स बाहर निकलने में मदद होगी।
यह भी पढ़ें-क्या आप जानते हैं हरी मिर्च को भिगोकर उसका पानी पीने से क्या होता है?
- 1 महीने तक ब्लैक टी में नींबू मिलाकर पीने से वजन भी आसानी से कम होगा। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है। खासकर, पेट के इर्द-गिर्द जमी चर्बी को कम करने में यह बेहद फायदेमंद है
- यह स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद है। इससे स्किन बेदाग और ग्लोइंग हो सकती है।
- नींबू में मौजूद विटामिन-सी की वजह से यह लिवर को डिटॉक्स करने में भी मदद करती है।
- अगर आप रोजाना 1 महीने तक इस ड्रिंक को पिएंगी, तो इससे एजिंग के साइन्स को कम करने में भी मदद मिल सकती है।
यह भी पढ़ें- 1 महीने तक सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू डालकर पीने से क्या होता है?
1 महीने तक खाली पेट ब्लैक टी में नींबू मिलाकर पीने से आपको ये बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों