Glowing Skin: आजकल गलत खान-पान, स्ट्रेस, हार्मोनल इंबैलेंस, प्रदूषण समेत कई कारणों से हमारा चेहरा अपनी चमक खोने लगता है। महिलाएं चेहरे की चमक बनाए रखने और दाग-धब्बों से छुटकारा पाने के लिए स्किन केयर पर पूरा ध्यान देती हैं। लेकिन अगर डाइट सही नहीं है, तो महंगे से महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स भी आपकी मदद नहीं कर सकते हैं। जब शरीर में टॉक्सिन्स जमा हो जाते हैं, तो इसका नजर स्किन पर भी दिखाई देता है। स्किन हेल्थ के लिए पेट का सही से साफ होना, मेटाबॉलिज्म का सही होना और शरीर में जरूरी न्यूट्रिएंट्स का सही मात्रा में होना जरूरी है। यहां हम आपको 2 ऐसे ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप ग्लोइंग स्किन पा सकती हैं। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। नंदिनी सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
ग्लोइंग स्किन के लिए पिएं टमाटर का सूप
- टमाटर का सूप सर्दियों में लगभग सभी को पसंद होता है।
- यह डाइजेशन के लिए अच्छा होता है, लेकिन साथ ही स्किन को भी हेल्दी बनाता है।
- टमाटर लाइकोपीन,विटमिन-सी, विटमिन-ई और विटमिन-ए से भरपूर होता है।
- टमाटर में बीटा कैरोटीन भी होता है। ये सभी एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं जो स्किन को हेल्दी बनाते हैं।
- टमाटर के सूप में आप काली मिर्च जरूर डालें। इसमें पाइपरीन होता है जो न्यूट्रिएंट्स के अब्जॉर्बशन में मदद करता है।
- यह सूप चेहरे पर झुर्रियां और फाइनलाइन्स भी नहीं आने देता है। यह लंबे समय तक स्किन को जवां बनाए रखता है।
- टमाटर स्किन टाइटनिंग के लिए भी अच्छा होता है।
ग्लोइंग स्किन के लिए चुकंदर और गाजर का जूस
- ये दोनों ही सब्जियां बहुत हेल्दी होती हैं और सर्दियों में इन्हें डाइट में शामिल कर आप कई लाभ पा सकती हैं।
- चुकंदर और गाजर का जूस पीने से स्किन ग्लो करती है और इससे पेट भी साफ होता है।
- जिन लोगों के शरीर में खून की कमी है, कब्ज रहती है, उन्हें इसे जरूर पीना चाहिए।
- गाजर में बीटा कैरोटिन पाया जाता है। जो स्किन को ग्लोइंग और क्लियर बनाता है।
- गाजर और चुकंदर में विटामिन ए होता है। यह एक्ने, फाइन लाइन्स और झुर्रियों को कम करता है।
यह भी पढ़ें- एक्ने की समस्या है तो एक्सपर्ट की बताई ये आयुर्वेदिक टिप्स करेंगी मदद
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों