सेहत के लिए आप भी करते हैं मल्टीग्रेन आटा का सेवन? जान लें नुकसान

हेल्थ कॉन्शियस लोगों के बीच मल्टीग्रेन आटा काफी ज्यादा लोकप्रिय है। लेकिन, क्या आपको मालूम है इससे सेहत को नुकसान भी हो सकता है। आइए जानते हैं एक्सपर्ट से।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-04-09, 15:20 IST
image

जिस तरह से आजकल बीमारियां बढ़ रही है, लोग अपनी सेहत को लेकर जागरूक हो चुके हैं। सेहतमंद रहने के लिए लोग नॉर्मल आटे से मल्टीग्रेन आटे की तरफ स्विच हो रहे हैं। हेल्थ कॉन्शियस लोगों के बीच मल्टीग्रेन आटा काफी ज्यादा लोकप्रिय हो चुका है। यह एक मिश्रण है जिसमें गेहूं, जौ, ओट्स और बाजरा जैसे अलग अलग अनाज मिलाए जाते हैं। माना जाता है कि यह पोषण का अच्छा स्रोत है, जो की वाकई होता है। हालांकि, अंधाधुन इसका सेवन करना नुकसानदेह भी हो सकता है। आइए जानते हैं इसके सेवन से जुड़े कुछ नुकसान के बारे हैं। इस बारे में डाइट एक्सपर्ट काजल अग्रवाल ने इंस्टाग्राम पर जानकारी साझा की है।

मल्टीग्रेन आटे के नुकसान

एक्सपर्ट के मुताबिक इससे पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती है। मल्टीग्रेन आटा फाइबर से भरपूर होता है, जो की पाचन के लिए फायदेमंद है, लेकिन कुछ लोगों के लिए यह समस्या का कारण बन सकता है। जिन लोगों की पाचन प्रणाली संवेदनशील है, उन्हें इससे गैस, ब्लोटिंग और असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

मल्टीग्रेन आटे में फाइटिक एसिड की मौजूदगी होती है, जो कि एक एंटी न्यूट्रिएंट है। यह जरूरी खनिज जैसे आयरन, जिंक और कैल्शियम के अवशोषण में रुकावट डाल सकता है। अगर इसे अधिक मात्रा में खाया जाए, तो इससे शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है। खासकर उन लोगों के लिए जो पहले से ही आयरन या जिंक की कमी से जूझ रहे हैं।

MULTIGRAIN AATA SIDE EFFECTS

इसके अलावा फाइटिक एसिड का प्रभाव और भी ज्यादा बढ़ जाता है, जब मल्टीग्रेन आटा को सही से तैयार नहीं किया जाता है। इसलिए अगर आप मल्टीग्रेन आटे का सेवन करना चाहते हैं, तो सुनिश्चित करें कि इसे ठीक प्रकार से पकाया गया हो

यह भी पढ़ें-पोषण पखवाड़ा: हीमोग्लोबिन कम है? इन देसी फूड्स को शामिल करें, एनीमिया रहेगा दूर

एक्सपर्ट बताती हैं कि इसके कई फायदे हैं।यह दिल के लिए फायदेमंद हो सकता है, यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है और वजन घटाने में भी सहायक हो सकता है। लेकिन इतने फायदे के बाद भी इसके नुकसान को नजरअंदाज करना भी सही नहीं है।

यह भी पढ़ें-14 दिनों तक रोजाना सोते समय दूध में घी मिलाकर पीने से क्या होता है?

सेहतमंद रहने के लिए, सही डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल को अपनाना जरूरी है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP