herzindagi
main salad tips

सलाद की प्लेट में इन चीज़ों को ज़रूर करें शामिल

<p class="MsoNormal">सलाद की प्लेट में हमें इन चीज़ों को ज़रूर शामिल करना चाहिए जानने के लिए पढ़ें ये लेख.. <p class="MsoNormal">&nbsp;
Editorial
Updated:- 2021-05-24, 19:34 IST

सलाद सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है जिसको बनाना बहुत आसान है। कई तरह के फल और सब्जियों को मिलाकर तरह-तरह के सलाद बनाए जा सकते हैं। सलाद कुछ लोग बहुत शौक़ से खाते हैं, तो कुछ लोग इसे हाथ भी नहीं लगाते। बता दें कि यह ढेर सारे विटामिन और खनिजों को लेने का सबसे बेहतर तरीका है। आप हर रोज़ अपने आहार में सलाद की प्लेट को शामिल कर सकते हैं। यह सिर्फ खाने का स्वाद ही नहीं बढ़ाता बल्कि कई पाचन संबंधी बीमारियों जैसे कब्ज़ की बीमारी या गैस की परेशानी आदि से भी हमें बचाता है। जो लोग अपना वज़न कम करना चाहते हैं वह रोज़ नियमित रूप से एक प्लेट सलाद को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं।

सलाद में काफी चीज़ों को शामिल करके बनाया जा सकता है जैसे हम उसमें कई तरह की सब्जी या फल डाल सकते हैं लेकिन इन चीज़ों में वह चीज़े ना रह जाए जो हमें ज़रूर शामिल करनी चाहिए। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि सलाद की प्लेट में कौनसी चीज़ों को ज़रूर शामिल करना चाहिए।

खीरा के कई फायदे

inside  kheera

गर्मियों के मौसम में पानी की कमी को दूर करने के लिए सलाद में खीरा ज़रूर होना चाहिए क्योंकि इसमें 90 प्रतिशत पानी होता है। साथ ही विटामिन-ए, बी1, बी6, सी, आयरन और पोटेशियम आदि भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। साथ ही ये पेट से जुड़ी तमाम परेशानियों को भी दूर करता है।

गाजर से मज़बूत होगा इम्यूनिटी सिस्टम

inside  gagar

इस वक्त अपने इम्यूनिटी सिस्टम को लेकर सभी चिंतित हैं तो अब आपको परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। सलाद की प्लेट में आप गाजर को भी शामिल कर सकते हैं क्योंकि गाजर में बीटा कैरोटीन नाम का एक विटामिन पाया जाता है जो आंखों की रोशनी के लिए बेहतर है। साथ ही इसमेंएंटीऑक्सीडेंट के गुणभी होते हैं जो आपको मधुमेह, कैंसर जैसी बीमारियों से भी बचाने का काम करेगी।

टमाटर दें शरीर को एनर्जी

inside  tamator

सलाद की प्लेट में टमाटर ज़रूर होना चाहिए क्योंकि यह हमारे शरीर को ऊर्जा देता है। साथ ही ये वजन घटाने में भी हमारी मदद करता है। इसमें फाइबर होता है जो हेल्दी रहने के लिए बहुत महत्वपूर्ण चीज़ है।

ककड़ी के मौसमी फायदे

inside  kakdi

गर्मियों के मौसम में ककड़ी खाना बहुत फायदेमंद है क्योंकि इसमें विटामिन-सी, ए, के, ल्यूटिन आदि जैसे पोषक तत्व होते हैं। साथ ही इसमें पानी की भरपूर मात्रा जो हमें डिहाइड्रेशन की समस्या से दूर रखती है। इसलिए इस मौसम में अपनी सलाद की प्लेट में ककड़ी को ज़रूर शामिल करें।

संतरे के अनेक फायदे

inside  orange

हमें सलाद में सब्जियों के अलावा संतरे भी शामिल करने चाहिए। आप रोज़ एक संतरा सलाद में डालकर खा सकते हैं। ये हमारी सेहत के लिए पोषक तत्व का भंडार है।

इसके अलावा आप कई और चीज़े जैसे मिर्च, प्याज़, मशरूम व मूली को भी शामिल कर सकते हैं। चलिए अब हम आपको कई तरह के सलाद के बारे में बताते हैं जिसको आप अपनी पसंद के अनुसार बना सकते हैं।

इसे ज़रूर पढ़े-बच्चों के खर्राटों से परेशान होने से पहले जानिए इसके पीछे की असली वजह

सलाद की डिफरेंट वैरायटी

ग्रीन सलाद

inside  green salad

ग्रीन सलाद मतलब हरे पत्तेदार फल व सब्ज़ियां जिसमें आप केवल ग्रीन चीज़ों जैसे पालक, पत्ता गोभी मिर्च आदि को शामिल कर सकते हैं।

फ्रूट सलाद

inside  veg salad

फ्रूट सलाद कई तरह के फलों को डालकर बनाया जाता है। इसको आप सिरप के साथ या बिना सिरप के खा सकते हैं।


इसे ज़रूर पढ़े-अगर पैरों में बार-बार आती है सूजन तो बिना दवा के ऐसे करें ठीक

स्प्राउटेड सलाद का ऑप्शन

inside  salad

इसमें आप अंकुरित चीज़ों जैसे मूंग दाल, मोठ आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं। चाहे तो आप इसमें सब्जियों को भी डाल सकते हैं।

तो आप ऊपर बताई गई चीज़ों को अपनी सलाद की डिश में शामिल कर सकती हैं। लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक ज़रूर करें, साथ ही ऐसी अन्य जानकारी पाने के लिए जुड़े रहें हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit-Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।