बारिश में बीमारियां नहीं करेंगी परेशान, इन 3 मसालों को पीसकर बनाएं देसी चूर्ण

बारिश में बीमारियों का खतरा ज्यादा बना रहता है। सेहतमंद रहने के लिए, इम्यूनिटी का मजबूत होना जरूरी है। हल्दी, मेथी और सोंठ को पीसकर बनाया गया यह चूर्ण मदद कर सकता है। 

homemade churna to increase immunity

मानसून में बीमारियां जल्दी घेर लेती हैं। इस मौसम में कई तरह के इंफेक्शन्स होने का खतरा रहता है। खांसी-जुकाम, बैक्टीरियल इंफेक्शन, फंगल इंफेक्शन और पेट से से जुड़ी दिक्कतें बारिश के मौसम में काफी परेशान करती हैं। बीमारियों से बचने के लिए इम्यूनिटी का मजबूत होना जरूरी है। इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए सही खान-पान और एक्सरसाइज के अलावा, कई घरेलू नुस्खे भी काम आ सकते हैं। हमारे किचन में मौजूद कई मसाले भी औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं और अगर इन्हें सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए, तो आप सेहतमंद रह सकती हैं। यहां हम आपको एक ऐसे ही देसी चूर्ण के बारे में बता रहे हैं, जो बारिश में सेहतमंद रहने में आपकी मदद करेगा। इसे घर में मौजूद तीन मसालों की मदद से बनाया जा सकता है। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

बारिश के मौसम में इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए बनाएं यह देसी चूर्ण ( How can we boost our immune system in monsoon)

churna for immunity

  • इसके लिए आपको साबुत हल्दी, मेथी दाने और सौंठ यानी सूखी अदरक का इस्तेमाल करना है।
  • हल्दी में करक्यूमिन, सोडियम, पोटैशियम, फाइबर, विटामिन-डी, आयरन, विटामिन-सी, और कैल्शियम पाया जाता है।
  • यह एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीसेप्टिक, एंटी-बायोटिक और एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होती है। बारिश में बीमारियों से बचाने में यह आपके काम आ सकती है।
  • इससे इम्यूनिटी मजबूत होती है और खांसी-जुकाम व सर्दी से बचाव होता है।
  • मेथी में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन-सी, विटामिन-ए, विटामिन-के, आयरन और फाइबर से भरपूर होती है।
  • यह इम्यूनिटी मजबूत करती है, इंफेक्शन्स से बचाती है, कोलेस्ट्रॉल को कम करती है और ब्लड शुगर लेवल को मैनेज करती है।
  • मेथी दाना तासीर में गर्म होता है। इससे कफ और पेट से जुड़ी दिक्कतों से राहत मिलती है।
  • इससे वजन कम होता है और दिल की सेहत के लिए भी यह फायदेमंद होता है।
  • सौंठ यानी सूखी अदरक के पाउडर में भी कैल्शियम, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फास्फोरस और कई विटामिन्स पाए जाते हैं।
  • यह गुणों से भरपूर होती है। सर्दी-जुकाम और बुखार से बचाव में मदद करती है।
  • इस तीनों चीजों की प्रकति गर्म होती है। ऐसे में इन्हें लेने से शरीर में वात और कफ बैलेंस होता है।

कैसे तैयार करें यह देसी चूर्ण?

methi dana for immunity

  • आपको मेथी और साबुत हल्दी को हल्का सा भूनना है।
  • मेथी दाना और सौंठ पाउडर 2 बड़े चम्मच लें।
  • हल्दी का 1 इंच टुकड़ा डालना है।
  • इसे अच्छे से पीस लें।
  • इसे आपको दिन में 1 बार गुनगुने पानी से लेना है।

नोट- यह मिश्रण औषधीय गुणों से भरपूर है। लेकिन, अगर आप किसी हेल्थ कंडीशन से परेशान हैं या किसी चीज से एलर्जी है, तो इसके सेवन से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें- मानसून में बीमारियां रहेंगी दूर, रोज पिएं यह खास चाय

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

यह भी पढ़ें- मानसून में रहना चाहते हैं हेल्दी? खान-पान से जुड़ी इन आदतों में करें बदलाव

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP