बच्चो को हेल्दी खाना खिलाना और पेट भर के खाना खिलाना, किसी चैलेंज से कम नहीं होता है। ज्यादातर बच्चे खाने-पीने में ना-नुकुर करते हैं। खासतौर पर हेल्दी खाने से तो बच्चे खूब जी चुराते हैं। सही विकास के लिए, बच्चों को पेट भर के न्यूट्रिशन्स से भरपूर खाना देना बहुत जरूरी है। वरना, बच्चों की ग्रोथ पर इसका असर पड़ सकता है। गर्मियों में अक्सर बच्चों की भूख कम हो जाती है। इस मौसम में बच्चों को ऐसा खाना देना चाहिए, जो आसानी से पचे और जिससे शरीर को जरूरी न्यूट्रिशन भी मिले। ऐसे में एक्सपर्ट के बताए, कुछ खास टिप्स, गर्मियों में, बच्चों की भूख बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।
लिक्विड डाइट दें
इस मौसम में शरीर को जरूरी न्यूट्रिएंट्स पहुंचाने और भूख बढ़ाने का यह अच्छा तरीका है। बेल का शरबत, मिल्क शेक, सब्जी और फलों का जूस, सौंफ का शरबत, ये कुछ ऐसी चीजें हैं, जिनसे बच्चों के शरीर को ठंडक, ताजगी और जरूरी न्यूट्रिएंट्स मिलेंगे। इससे डाइजेशन भी दुरुस्त रहेगा और भूख भी लगेगी।
नाश्ता जरूर दें
बच्चों को प्रोटीन रिच ब्रेकफास्ट जरूर दें। नाश्ता स्किप करने से भी डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं। इससे मेटाबॉलिज्म भी स्लो होता है, खाना ठीक से नहीं पचता है और फिर भूख भी नहीं लगती है। नाश्ते में बच्चों को दलिया, हरी सब्जी और पराठा, पोहा या ऐसी ही हेल्दी चीजें दें।
स्नैक्स कम खाने दें
बच्चे भले ही हेल्दी खाने से दूर भागें, लेकिन, बाजार में मिलने वाले चिप्स, बिस्कुट और इस तरह के स्नैक्स उन्हें बहुत अच्छे लगते हैं। इन्हें बच्चे भूख न होने पर भी खा लेते हैं और फिर खाने के टाइमिंग पर उनका पेट भरा हुआ होता है और वे खाना नहीं खा पाते हैं। इसलिए, इन स्नैक्स से बच्चों को दूर रखें। आप मखाने की चाट, चने की चाय या भुट्टा, जैसे हेल्दी स्नैक्स बच्चों को दे सकती हैं।
दो घंटे में खाना खिलाएं
बच्चों को एक साथ पेट भरकर खाना खिलाने के बजाय, उन्हें हर 2 घंटे में कुछ न कुछ खिलाएं। इससे बच्चे पेट भर कर खा पाएंगे, खाना आसानी से भी पचेगा और बच्चों की भूख भी धीरे-धीरे बढ़ेगी।
यह भी पढ़ें- घर में छोटे बच्चे हैं? तो किचन गार्डन में ये 4 हर्ब्स जरूर लगाएं
इन टिप्स की मदद से आप गर्मियों में बच्चों की भूख बढ़ाकर, उन्हें सेहतमंद रख सकती हैं। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
यह भी पढ़ें- अपने बच्चों को रोज 10 मिनट करवाएं ये 2 योगासन, मिलेंगे कई फायदे
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों