PCOD Symptoms: PCOD महिलाओं में होने वाला हार्मोनल डिसऑर्डर है। PCOD यानी की पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम आज के समय में महिलाओं में काफी आम समस्या हो गई है। पिछले कुछ समय में यह महिलाओं में सबसे आम बीमारी बनती जा रही है। PCOD होने पर महिलाओं को वजन कम करने में मुश्किल आती है। शरीर में होने वाले हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से इसमें वजन बढ़ जाता है और इसे कम करने में भी मुश्किल आती है।
PCOD को मैनेज करने के लिए और इस कंडीशन में वजन कम करने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल में कुछ खास बदलाव बहुत जरूरी हैं। PCOD में वजन कम करने में 1 सुपरफूड बहुत खास है। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। मनप्रीत ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।
PCOD में वजन कम करना (How to Lose Weight in PCOD)
PCOD में वजन कम करने में होने वाली मुश्किल का मुख्य कारण इंसुलिन रेजिस्टेंस होता है। इसमें होने वाले हार्मोनल इंबैलेंस के चलते खाना पचने में भी मुश्किल होती है, जिससे वजन घटाना मुश्किल हो जाता है। हालांकि, कुछ महिलाओं को PCOD होने के बाद भी उनका वजन नहीं बढ़ता है। PCOD में वजन कम करना मुश्किल हो सकता है, लेकिन नामुमकिन नहीं है। आपको सही डाइट और लाइफस्टाइल का चुनाव करना है।
यह भी पढ़ें- PCOD में इस 1 गलती से बढ़ सकता है वजन
PCOD के लिए सुपरफूड (Diet to Lose Weight in PCOD)
- PCOD में वजन कम करने के लिए डाइट का चुनाव बहुत सोच-समझकर करना चाहिए।
- PCOD में अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो 2 माइक्रोन्यूट्रिएंट्स आपकी मदद कर सकते हैं।
- विटामिन बी 6 और मैग्नीशियम, ये दोनों PCOD में वेट लॉस के लिए बहुत जरूरी हैं।
- PCOD में प्रोजेस्टेरोन बहुत कम हो जाता है। जिसकी वजह से मूड स्विंग्स बहुत होते हैं।
- विटामिन बी 6, प्रोजेस्टेरोन को मैनेज करने में मदद करता है। जब शरीर में प्रोजेस्टेरोन का लेवल सही होता है, तो इससे एस्ट्रोजन को मैनेज करने में मदद होती है।
- इससे PCOD के लक्षणों को रिवर्स करने में भी फायदा होता है। वहीं, बात अगर मैग्नीशियम की करें तो मैग्नीशियम इंसुलिन सेंसिटिविटी को सुधारता है।
- इंसुलिन सेंसिटिविटी जितनी अधिक होती है, वेट लॉस करना उतना ही आसान होता है। ये दोनों ही चीजें सुपरफूड केले में पाई जाती हैं।
- केला विटामिन बी 6 और मैग्नीशियम का अच्छा सोर्स है। ये प्रोजेस्टेरोन को बूस्ट करने और एस्ट्रोजन डिटॉक्सिफाई करने में मदद करता है।
- इससे क्रैम्प्स, मूड स्विंग्स और PCOD के अन्य लक्षण कम होते हैं।
यह भी पढ़ें- पीसीओएस की है समस्या तो वेट लॉस के दौरान इन बातों का रखें ध्यान
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों