herzindagi
image

गर्मियों में बच्चों की डाइट में शामिल करें ये चीजें, नहीं होंगे बीमार

गर्मी का सितम हम सब देख रहे हैं, ऐसे में छोटे बच्चों को इससे बचाना बेहद जरूरी है। अगर आप भी अपने बच्चे की सेहत को लेकर चिंतित हैं, तो आप बच्चों की डाइट में इन चीजों को शामिल कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2025-04-30, 18:10 IST

गर्मियों से अच्छे -अच्छों की हालात खराब हो रही है। हर कोई इस तपिश भरे मौसम में खुद को हेल्दी रखने के उपाय ढूंढ रहा है। जरा सोचिए,इस गर्मी से बच्चों को कितनी दिक्कतें हो सकती हैं। तेज धूप, उमस और बदलते मौसम में बच्चे आसानी से बीमार पड़ सकते हैं। उनकी इम्यूनिटी भी कमजोर होती है। अगर आप भी गर्मियों में अपने बच्चों की सेहत को लेकर चिंतित हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। हम आपको इस लेख में कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हें आपको गर्मियों में अपने बच्चों की डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। ये न सिर्फ बीमारियों से बच्चों को बचाएंगी बल्कि उनकी सेहत और विकास के लिए भी फआयदेमंद होंगी। चलिए जानते हैं।

गर्मियों में बच्चों की डाइट में किन चीजों को शामिल करना चाहिए

summer foods for kids

गर्मियों में डिहाइड्रेशन ही हर बीमारी का जड़ होता है। इसलिए सुनिश्चित करें कि आपका बच्चा पर्याप्त मात्रा में पानी पी रहा है। हमें उनके साथ बोतल रखें और समय समय पर पानी पिलाएं। इससे शरीर का तापमान नियंत्रित रहेगा।

गर्मियों में जहां तपिश होती है, वहीं कई मौसमी फल भी बाजार में आते हैं। ऐसे में उन्हें आप कुछ हेल्दी और रसीले फल खिला सकते हैं। जैसे, तरबूज, खरबूजा, अंगूर, संतरा, लीची  खिलाकर उन्हें हाइड्रेट रख सकते हैं। इसके अलावा इनमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो बच्चों की इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं।

कुछ हरी सब्जियां जैसे लौकी, तोरी और खीरा डाइट में जरूर शामिल करें। ये आसानी से पच जाते हैं। इनमें फाइबर, और विटामिन की भरपूर मात्रा होती हैं।

यह भी पढ़ें-गर्मियों में क्यों आने लगता है नाक से खून? जानें कारण, सावधानियां और राहत पाने के उपाय

अपने बच्चों की थाली दही और छाछ जरूर शामिल करें। इससे पेट ठंडा रहता है। वहीं इसमें मौजूद प्रोबायोटिक्स आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देते हैं। ये शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं और लू से बचाने में मदद करते हैं ।

बच्चों को नींबू पानी, नारियल पानी और आम पन्ना जैसे हेल्दी ड्रिंक्स दें। नारियल पानी इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होती है। वहीं आम पन्ना और नींबू पानी विटामिन सी से भरपूर होते हैं, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। इससे शरीर को ऊर्जा मिलता है।

इन बातों का रखें ध्यान

healthy diet for kids

  • मसालेदार भोजन न खिलाएं।
  • घर का ताजा खाना खिलाएं।
  • जंक फूड न खिलाएं।
  • सोडा और एनर्जी ड्रिंक न दें।

यह भी पढ़ें-क्या आपको पता है इन 4 तरीके से दवा बन जाता है पानी? दूर कर सकता है कई बीमारियां

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।