herzindagi
Suji health benefits

बेसन या सूजी, फिट रहने के लिए क्या है बेहतर- जानें एक्सपर्ट की राय

हेल्दी और फिट रहने के लिए सुबह का नाश्ता पौष्टिक होना जरूरी है। बेसन और सूजी दोनों ही हेल्दी नाश्ते के लिए अच्छे विकल्प हैं।
Editorial
Updated:- 2022-03-21, 16:07 IST

सुबह के समय हेल्दी नाश्ते के लिए बेसन और सूजी का अधिक उपयोग किया जाता है। बेसन और सूजी से बने खाने में कैलोरी बहुत कम होती है जिससे जल्दी पेट भर जाता है, साथ ही यह दोनों पौष्टिक आहार माने जाते हैं। सूजी गेहूं से बनाया जाता है जिसे रवा के नाम से भी जानते हैं वहीं बेसन काले चने को पीसकर बनाया जाता है। सूजी और बेसन से कई प्रकार के व्यंजन जैसे चीला, ढोकला, उपमा आदि बनाए जाते हैं। जिसे ब्रेकफास्ट के लिए हेल्दी माना जाता है। लेकिन बहुत लोग कंफ्यूजन में रहते हैं कि बेसन या सूजी सेहत के लिए क्या बेहतर है? हेल्दी और फिट रहने के लिए सूजी या बेसन किसका सेवन करना है फायदेमंद? आइए फैट टू स्लिम ग्रुप की सेलिब्रिटी इंटरनेशनल डाइटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट शिखाअग्रवालशर्मा से जानें सेहत के लिए बेसन या सूजी क्या है ज्यादा पौष्टिक। आपको दोनों में से किसका सेवन करना चाहिए।

सूजी में पोषक तत्व

suji or besan which one is better for health

सूजी को गेहूं से बनाया जाता है। सूजी में आयरन और जिंक भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसमें फैट की मात्रा कम होती है। 100 ग्राम सूजी में 360 कैलोरी होती है। सूजी में कार्बोहाइड्रेट, पोटेशियम, प्रोटीन और विटामिन जैसे पौष्टिक तत्व होते है जो कि स्वस्थ शरीर के लिए बेहद जरूरी होते हैं।

बेसन में पोषक तत्व

बेसन चने को पीसकर बनाया जाता है। बेसन में फाइबर पाया जाता है इसकी खास बात यह है कि यह ग्लूटेन फ्री होता है। 100 ग्राम बेसन में 387 कैलोरी होती है। बेसन में ज्यादा मात्रा में फैट होता है। इसके अलावा इसमें प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, सोडियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो सेहत के लिए बेहद लाभकारी होते हैं।

डायबिटीज के लिए सूजी या बेसन किसका नाश्ता है ज्यादा फायदेमंद

suji or besan which one is better for health ()

शिखा ए शर्मा की मानें तो सूजी और बेसन दोनों ही ब्रेकफास्ट के लिए हेल्दी विकल्प हैं। लेकिन डायबिटीज के मरीज के लिए बेसन का चीला ज्यादा फायदेमंद होता है। साथ ही यह हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखता है। बेसन शरीर में खून की कमी को दूर करता है साथ हार्ट संबंधित बीमारी के जोखिम को कम करता है। डायबिटीज वाले लोगों को सूजी का सेवन करने से बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ेंःराजगिरा से कम होगा वजन, ऐसे करें आहार में शामिल

PCOD पीसीओडी के लिए सूजी या बेसन किसका सेवन है पौष्टिक

पीसीओडी यानी पॉलीसिस्टिक ओवरी डिसऑर्डर महिलाओं में होने वाली हार्मोनल बिमारी है। पीसीओडी की वजह से महिलाओं में इनफर्टिलिटी के जोखिम की संभावना अधिक बढ़ जाती हैं। पीसीओडी में महिलाओं के ओवरी में छोटे सिस्ट बन जाते हैं। न्यूट्रिशनिष्ट शिखा ए शर्मा का कहना है कि पीसीओडी में हमारे भोजन का अधिक प्रभाव पड़ता है। पीसीओडी को नियंत्रित करने के लिए बेसन लाभकारी नहीं है। ऐसे में आप नाश्ते में इडली, फल और अंडे का सेवन कर सकती हैं।

वजन घटाने के लिए सूजी या बेसन क्या है बेहतर

besan health benefits ()

आप जो खाते हैं उससे आपकी सेहत और वजन दोनों ही मेंटेन रहते हैं। वजन कम करने के लिए बेसन और सूजी दोनों ही फायदेमंद होते हैं। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आप बेसन का चीला और सूजी का उपमा दोनों ट्राई कर सकते हैं। दोनों ही बेहद स्वादिष्ट होते है साथ ही इनसे आप कम समय में ब्रेकफास्ट बना सकते हैं।

इसे भी पढ़ेंःकिचन में रखी इस छोटी सी औषधि से दूर करें अपनी 5 समस्‍याएं

बेसन का चीला और सूजी का उपमा क्या है बेहतर

बेसन और सूजी दोनों ही हेल्दी नाश्ते के लिए अच्छे विकल्प हैं। सूजी में ग्लूटेन की मात्रा अधिक होती है वहीं बेसन ग्लूटेन फ्री होता है साथ ही प्रोटीन अधिक मात्रा में पाया जाता है। वजन बढ़ाने के लिए सूजी का सेवन करना चाहिए। हेल्दी डाइट के लिए बेसन सूजी के मुकाबले अधिक फायदेमंद होता है। लेकिन इसका ये अर्थ नहीं है कि सूजी हेल्दी नहीं है। सूजी में फाइबर पाया जाता है जो कि पाचन के लिए अच्छा होता है। स्वस्थ रहने के लिए आप अलग अलग दिन सूजी और बेसन का सेवन कर सकते हैं इससे आप एक ही तरह की डिश खाकर बोर नहीं होंगे।

न्यूट्रिशनिस्ट शिखा अग्रवाल शर्मा सलाह देती हैं कि आप ब्रेकफास्ट के लिए बेसन और सूजी दोनों का उपयोग कर सकते हैं, हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि आप जो भी खाएं वह संतुलित मात्रा में खाएं। जरूरत से ज्यादा किसी भी चीज का सेवन करना हानिकारक साबित हो सकता है। हमें आशा है कि यह जानकारी आपके काम आएगी। आपको यह आर्टिकल कैसा लगा? हमें फेसबुक पर कमेंट करके जरूर बताएं। हेल्थ से जुड़े ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए हर‍जिंदगी से जुड़े रहें।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।