Desi Ghee Side Effects: खाली पेट घी खाने से सेहत को हो सकते हैं कई नुकसान, एक्सपर्ट से जानें

घी खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। रात को दूध के साथ घी लेने से कब्ज दूर होता है। लेकिन अगर आप इसे खाली पेट खाती हैं, तो इससे कई नुकसान हो सकते हैं।

 
does ghee have side effects

घी खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। हालांकि, आजकल कई लोग वजन कम करने के लिए घी को अवॉइड करते हैं। लेकिन एक्सपर्ट की मानें तो घी खाना सेहत को फायदा पहुंचाता है। लेकिन इसे बहुत अधिक मात्रा में नहीं खाना चाहिए। रोज लगभग 1 चम्मच घी खाने की सलाह दी जाती है। रात को दूध के साथ घी लेने से कब्ज दूर होता है। इसे खाली पेट लेने से भी कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं। लेकिन खाली पेट घी खाने से कुछ नुकसान भी हो सकते हैं। इस बारे में हमने न्यूट्रिशनिस्ट सिमरन कौर से बात की। सिमरन सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यट्रिशनिस्ट हैं। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच भी हैं।

खाली पेट घी लेने के नुकसान

can we eat ghee empty stomach

  • घी खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है। जो लोग घी का सही सेवन करते हैं, उनका पेट रोज सही से साफ होता है। हालांकि, अगर आप खाली पेट अधिक मात्रा में घी का सेवन करती हैं, तो इससे लूजमोशन भी हो सकते हैं।
  • घी में फैटी एसिड्स होते हैं। जो ब्लड प्रेशर और हार्ट हेल्थ पर असर डाल सकते हैं। जिन लोगों को बीपी और दिल से जुड़ी समस्याएं हैं, उन्हें घी का खाली पेट सेवन करने से बचना चाहिए या फिर एक बार एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए।
  • घी में फैटी एसिड्स और कोलेस्ट्रॉल अधिक होता है। ऐसे में अगर आपको ब्लोटिंग और एसिडिटी की समस्या है, तो इसे खाली पेट नहीं लेना चाहिए।
  • जो लोग लैक्टोज इंटोलरेंट होते हैं, उन्हें खाली पेट घी खाने से उल्टी आने की समस्या हो सकती है।

यह भी पढ़ें- पाचन तंत्र ठीक से नहीं कर रहा है काम, इन 5 संकेतों से जानें

घी की मात्रा का रखें ध्यान

should we consume ghee on empty stomach

  • एक्सपर्ट के मुताबिक, खाली पेट घी खाना लगभग सबके लिए फायदेमंद होता है।
  • हालांकि, आपको इसका सेवन लिमिट में करना चाहिए।
  • रोज 1 टीस्पून घी का सेवन किया जा सकता है।
  • अगर आप घी की अधिक मात्रा खाते हैं, तो इससे नुकसान हो सकते हैं।
  • रोज 1 टीस्पून घी खाने से आपका पेट ठीक से साफ होगा।
  • घी खाने से हड्डियो को मजबूती मिलेगी और स्किन को भी फायदा होगा।
  • घी में ब्यूटिरिक एसिड होता है। यह कब्ज को दूर करता है।
  • रोज इसे खाली पेट खाना आंतों की सेहत को भी फायदा पहुंचाता है।

यह भी पढ़ें- सिर्फ 1 चम्‍मच ये चीज रोजाना खाएं, दिखेंगी उम्र से 10 साल जवां

यह है एक्सपर्ट की राय

pros and cons of eating ghee everyday

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP