herzindagi
is it good to eat sweet before meal

खाने से पहले या बाद, कब खानी चाहिए मिठाई?

खाना खाने से पहले मीठा खाना सही है या फिर इसे खाने के बाद खाना चाहिए? इस सवाल का जवाब आयुर्वेद में विस्तार से दिया गया है। 
Editorial
Updated:- 2023-05-03, 18:18 IST

आयुर्वेद में खाने से जुड़े कई नियम बताए गए हैं। अगर आप इन नियमों के हिसाब से अपना खान-पान तय करते हैं तो शरीर स्वस्थ रहता है। खाने के बाद अक्सर लोग मीठा खाना पसंद करते हैं। अगर आप कहीं फाइव कोर्स मील के लिए भी जाते हैं तो वहां भी शुरुआत सूप और सलाद के साथ होती है और मीठा आमतौर पर आखिर में सर्व किया जाता है। लेकिन क्या वास्तव में खाने के बाद मीठा खाना सही है? वैसे तो आज के वक्त में हेल्दी रहने और वजन घटाने के लिए ज्यादातर लोग मीठे के अवॉइड करते हैं पर मीठे को बिल्कुल ही छोड़ पाना भी संभव नहीं होता है।

अगर आप मीठा खाना पसंद करते हैं, तो भोजन से पहले या बाद में, कब मीठा खाना बेहतर रहेगा? आइए इस सवाल का जवाब आयुर्वेद से जानते हैं। यह जानकारी आयुर्वेदिक डॉक्टर नितिका कोहली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है।

क्या कहता है आयुर्वेद?

is it better to eat sweets before or after food

  • आयुर्वेद की मानें तो मीठा, भोजन से पहले खाना चाहिए। खाना खाते वक्त हम कितने सजग हैं और खाने का समय क्या है, यह बहुत कुछ तय करता है। इससे या तो हमें ओजस(बल) मिलता है या फिर हमारे शरीर में टॉक्सिसिटी(विषाक्तता) बढ़ती है। भोजन से पहले मीठा क्यों खाना चाहिए, इसके पीछे आयुर्वेद में कई वजहें बताई गई हैं।
  • मीठे को पचने में अधिक समय लगता है। जब हम खाने से पहले मीठा खाते हैं तो यह डाइजेस्टिव सीक्रेशन्स के फ्लो को बल देता है। वहीं अगर आप मीठा खाने के बाद खाते हैं तो इससे आपका पाचन धीमा हो जाता है।
  • खाने की शुरुआत में मीठा खाने से यह आपके टेस्ट बड्स को एक्टिवेट करता है जिससे आप खाने का आनंद ज्यादा अच्छे से उठा पाते हैं।
  • जब हम कुछ भी खाते हैं तो उसे पचाने के लिए हमारे पेट में डाइजेस्टिव फायर काम करती है। खाने के बाद मीठा खाने से यह डाइजेस्टिव फायर (पाचन अग्नि) बुझ सकती है। इसकी वजह से खाना ठीक से नहीं पचेगा और एसिडिटी व अपच की समस्या हो सकती है। (हेल्दी डाइजेशन के टिप्स)
  • खाना खाने के बाद मीठा खाना पेट में गैस बनने और ब्लोटिंग की वजह भी बन सकती है।

यह भी पढ़ें-9 आयुर्वेदिक उपाय अपनाएं पेट के अल्‍सर को कोसों दूर भगाएं

यहां देखें एक्सपर्ट का पोस्ट

View this post on Instagram

A post shared by Dr Nitika Kohli | MD Ayurveda (@drnitikakohli)

यह भी पढ़ें-खाने के बाद होती है मीठा खाने की इच्छा? इन तरीकों से करें कंट्रोल

इस बात का भी रखें ध्यान

sweet after meal good or bad ayurveda

हालांकि आयुर्वेद खाना खाने से पहले मीठा खाने की सलाह देता है लेकिन इसकी मात्रा का ख्याल रखना भी बहुत जरूरी है। मीठे का अधिक मात्रा में सेवन कई बीमारियों को दावत दे सकता है। अधिक मीठे से ब्लड शुगर का बढ़ना, वजन बढ़ना और दिल की बीमारियों का खतरा हो सकता है।

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।