सत्तू के लड्डू को बनाएं डाइट का हिस्सा, मिलेंगे ये बड़े फायदे

सत्तू के लड्डू गुणों से भरपूर होते हैं। अगर आपको कमजोरी महसूस होती है, तो इन्हें डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। इनके और भी कई फायदे हैं।

 
Health Benefits of Sattu Laddu

हमारे घरों में खाने-पीने में कई ऐसी चीजों का इस्तेमाल होता है, जो गुणों से भरपूर हैं और जिनमें सेहत का खजाना छिपा है। अक्सर घरों में हमारी मम्मी या नानी-दादी कई ऐसे लड्डू भी बनाती हैं, जो हमारी सेहत को दुरुस्त करने में मदद करते हैं। सत्तू का इस्तेमाल भी लगभग हर भारतीय घर में होता है। इसे डाइट में कई तरीकों से शामिल किया जाता है। सत्तू का शरबत बनता है और इसे स्टफ करके पराठे और लिट्ठी भी बनाई जाती है। सत्तू के लड्डू भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। सत्तू के लड्डू गट हेल्थ के लिए बहुत अच्छे होते हैं। चलिए, डाइटिशियन से जानते हैं कि सत्तू के लड्डू को डाइट में शामिल करने से आपको क्या फायदे मिल सकते हैं। इस बारे में डाइटिशियन नंदिनी जानकारी दे रही हैं। वह सर्टिफाइड डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट हैं।

सत्तू के लड्डू खाने से सेहत को मिलते हैं ये फायदे

Sattu laddu for health

  • सत्तू के लड्डू वजन कम करने में मदद कर सकते हैं। इन्हें आप लंबे समय तक स्टोर भी कर सकती हैं और जब कुछ मीठा खाने का मन करें, तो इन्हें खाएं। ये टेस्टी भी होते हैं और इनसे सेहत को भी फायदा मिलेगा।
  • सत्तू के लड्डू में पोटैशियम, आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है। इन लड्डू को डाइट में शामिल करने से, खून की कमी दूर होती है। अगर आपको एनीमिया है, तो रोज एक सत्तू का लड्डू खाएं।
  • यह लड्डू प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है। इसे खाने से पेट लंबे समय तक भरा रहेगा और आपको बार-बार भूख नहीं लगेगी।
  • अगर आप सुबह के वक्त यह 1 लड्डू खाएंगी, तो इससे आपको दिनभर ताकत महसूस होगी। इस लड्डू को खाने से कमजोरी दूर होती है।
  • कब्ज, एसिडिटी और अपच जैसी दिक्कतें भी इस लड्डू को खाने से दूर हो सकती है। यह डाइजेशन दुरुस्त करने में मदद करता है।
  • सत्तू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इस लड्डू को खाने से ब्लड शुगर लेवल भी मेंटेन रह सकता है। हालांकि, उसके लिए आपको लड्डू बनाते समय उसमें चीनी का इस्तेमाल नहीं करना है।
  • सत्तू बैड कोलेस्ट्रोल को कम करने मे भी मदद करता है।

यह भी पढ़ें-महिलाएं रोज खाएं यह 1 लड्डू, 10 बीमारियों से मिलेगा छुटकारा

सत्तू के लड्डू कैसे बनाएं?

sattu laddu daily for health

  • एक बर्तन में घी गर्म करें।
  • इसमें सत्तू डालकर उसे अच्छे से भून लें।
  • अब इसमें गुड़ या ब्राउन शुगर मिलाएं।
  • आपको इसमें रिफाइंड शुगर नहीं मिलाना है।
  • इसमें थोड़े सूखे मेवे और इलायजी पाउडर डालें।
  • आप इसमें बादाम, काजू और किशमिश मिलाएं।
  • इन सब चीजों को अच्छे से मिक्स करके लड्डू बनाएं।
  • आपके टेस्टी और हेल्दी लड्डू तैयार हैं।
  • रोजाना एक लड्डू खाएं।

यह भी पढ़ें- गर्मी में शरीर को मिलेगी ठंडक और ताकत, खाएं नानी मां का बताया यह खास लड्डू

सत्तू के लड्डू को डाइट में जरूर शामिल करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP