रमजान में खाएं पूदीने की चटनी, मिलेंगे ये 4 जबरदस्त फायदे

रमजान में इफ्तार के वक्त कुछ अच्छा और हेल्दी खाने का मन करता है। ऐसे में पुदीने की चटनी आपके लिए एक बेहतरीन डिप साबित हो सकती है, इससे आपको स्वाद भी मिलेगा और सेहत को फायदे भी होंगे।
  • Aiman Khan
  • Editorial
  • Updated - 2025-03-13, 17:17 IST
image

रमजान के पाक महीने में 30 दिनों तक रोजा रखा जाता है जिससे शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं। शाम के वक्त इफ्तार किया जाता है वही इस दौरान कुछ ऐसी चीजों का सेवन करने का मन करता है जो टेस्ट में भी बेस्ट हो और सेहत को भी फायदा पहुंच जाए। पुदीने की चटनी है कैसी ही हेल्दी और टेस्टी चीज है जो रमजान में सेहत के लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकती है आइए जानते हैं इफ्तार में पुदीने की चटनी खाने से क्या-क्या फायदे मिलते हैं।

इफ्तार में पूदीने की चटनी खाने के फायदे

iftar healthy recepie

पुदीने की चटनी खाने से आपका पाचन तंत्र दुरुस्त हो सकता है। दिनभर भूखे प्यासे रहने के बाद जब हमें इफ्तार में खाना खाते हैं, तो पाचन तंत्र पर दबाव पड़ता है। ऐसे में पुदीने की चटनी डाइजेशन को सुचारू करती है। पेट को ठंडक देती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर पेट की समस्याओं को दूर रखते हैं। एसिडिटी से बचाव होता है।

पुदीने की चटनी का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसमें विटामिन सी, एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं जो शरीर को संक्रमण से बचाते हैं।

यह भी पढ़ें-21 दिनों में कम हो सकता है गंदा कोलेस्ट्रॉल, 4 मसालों से बनाएं डाइटिशियन का बताया खास ड्रिंक

पुदीने की चटनी खाने से मेटाबॉलिज्म तेज करने में मदद मिलती है, जिससे फैट बर्निंग प्रक्रिया तेज होती है और वजन कंट्रोल में रहता है।

पुदीने की खुशबू बेहद मनमोहक होती है। इससे आपको रोजा खोलते वक्त ताजगी का एहसास होता है। अगर आपको रोज के दौरान सिर दर्द होता है तो इसकी सुगंध से सिरदर्द को दूर कर सकती है। तनाव दूर होता है

ऐसे बनाएं पुदीने की चटनी

pudina chutney ramadan

1 कप ताजा पुदीने के पत्ते ,आधा धनिया की पत्तियां, हरी मिर्च, लहसुन, टमाटर, नमक डाल कर अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें। अब इसे एक कोटरे में निकालें, इसमें नींबू या दही मिलाकर सर्व करें

यह भी पढ़ें-वेट लॉस जर्नी में शामिल करें ये चार चीजें, आसानी से कम होगा वजन

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से।

Image Credit:Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP