ये लगभग हर किसी को मालूम है कि शरीर को हेल्दी रखने के लिए नियमित समय पर प्रोटीन युक्त भोजन करते रहना चाहिए। लेकिन, शरीर को हेल्दी तभी रखा जा सकता है जब प्रोटीन के साथ फास्फोरस युक्त फूड्स का भी सेवन किया जाए। कई लोग विटामिन के नाम पर विटामिन-सी, विटामिन-इ आदि का जिक्र करते हैं। लेकिन, इन सभी पोषक तत्वों के अलावा भी फास्फोरस रहित भोजन का सेवन करते रहना चाहिए। फास्फोरस के इस्तेमाल से भी कई बीमारियों को आसानी से दूर किया जा सकता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व वजन कम करने से लेकर दिमाग को तेज करने तक भी हेल्प करते हैं। आज इस लेख में हम आपको फास्फोरस युक्त फूड्स खाने के कुछ बेहतरीन फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं।
लगभग इसके बारे में हर कोई जानता होगा कि हड्डियों और दांतों को मजबूत करने के लिए कैल्शियम एक अहम् पोषक तत्व होता है। लेकिन, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फास्फोरस हड्डियों के साथ दांतों के निर्माण के लिए एक बेस्ट पोषक तत्व समझा जाता है। दांतों के निर्माण के अलावा ये दांतों को मजबूत भी करता है। हालांकि, भोजन में नियमित रूप से कैल्शियमऔर फास्फोरस को संतुलित रूप में शामिल करना होता है तभी इसका फायदा मिल सकता है। दांतों का दर्द दूर करने लिए भी सही खाद्य पदार्थ है।
इसे भी पढ़ें:ज्यादातर महिलाओं में होती है इन 10 पोषक तत्वों की कमी, ये चीजें जरूर खाएं
पेट से संबंधित अपच की समस्या को दूर करने के लिए फास्फोरस को एक उपयोगी आहार समझा जाता है। इसके सेवन से पाचक रस को बढ़ावा मिलता है, जिसके चलते खाना आसानी से पच जाता है और किसी प्रकार की दिक्कत भी नहीं होती है। इसके इस्तेमाल से पेट भी साफ रहता है। फास्फोरस रहित भोजन का सेवन करने से जल्दी भूख भी नहीं लगती है। अगर आप भी अपच की समस्या से परेशान रहती हैं तो इसका सेवन कर सकती हैं।
फास्फोरस रहित भोजन को कमजोरी दूर करने के लिए सही समझा जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फास्फोरस रहित फूड्स में एडीनोसिन ट्राइफॉस्फेट नमक तत्व होता है, जो कमजोरी को दूर करता है। साथ ही यह शरीर में उर्जा को बरक़रार रखने में भी मदद करता है। अगर कोई भी इसका नियमित समय और संतुलित मात्रा में सेवन करता है, तो शारीरिक कमजोरी की समस्या को आसानी से दूर कर सकता है।
इसे भी पढ़ें:साधारण दिखाई देने वाला ये पौधा कई गुणों से है भरपूर, आप भी जानें
वैसे तो फास्फोरस रहित भोजन की लिस्ट बहुत लम्बी हो सकती है। लेकिन, आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सामान्य तौर पर आसानी से मिल जाते हैं। मसूर की दाल, दही, राजमा, तिल, टमाटर, मछली, दूध, ब्रेड आदि ऐसे कई और भी खाद्य पदार्थ है, जो फास्फोरस युक्त होते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शरीर में फास्फोरस की कमी के लक्षण-जैसे मांसपेशियों में कमजोरी, बार-बार इन्फेक्शन होना आदि हो सकते हैं।
हालंकि, अगर आप कुछ अधिक ही इन परेशानियों से परेशान रहती हैं, तो इसके संबंध में आपको एक बार डॉक्टर से ज़रूर सलाह लेनी चाहिए। कई बार इन समस्याओं पर ध्यान नहीं देने से गंभीर बीमारी भी हो सकती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@www.netmeds.com,blendofbites.com)
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।