इन लोगों को नहीं पीना चाहिए अनार का जूस, जानिए क्यों

यूं तो अनार के जूस का सेवन करना सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। लेकिन ऐसे कई लोग होते हैं, जिन्हें अनार का जूस पीने से बचना चाहिए। इससे उन्हें नुकसान हो सकता है।

People who Should avoid pomegranate juice ()

सेहतमंद रहने के लिए हर किसी को फलों व उनके जूस का सेवन करने की सलाह दी जाती है। अमूमन लोग कई तरह के फलों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाते हैं, जिनमें से अनार भी एक है। अनार अपनी हाई एंटी-ऑक्सीडेंट कंटेंट के लिए जाना जाता है। इतना ही नहीं, अनार का रस पीने से कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने और बीपी को मेंटेन करने में मदद मिलती है। चूंकि, अनार का रस विटामिन सी रिच होता है, इसलिए इसके सेवन से इम्यून सिस्टम भी बूस्टअप होता है।

अनार का रस पोटेशियम का भी एक अच्छा स्रोत है। इसमें कई तरह के अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, इसलिए इसका सेवन करना सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। हालांकि, ऐसे भी कई लोग होते हैं, जिन्हें अनार का रस पीने से बचना चाहिए, क्योंकि इसके सेवन से उन्हें सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि किन लोगों को अनार के रस का सेवन नहीं करना चाहिए-

लो ब्लड प्रेशर होने पर ना लें अनार का जूस

glass cup pomegranate juice wooden board

अनार का जूस आपके ब्लड प्रेशर को कम कर सकता है, जो हाई ब्लड प्रेशर वाले लोगों के लिए बेहद ही फायदेमंद साबित हो सकता है। लेकिन अगर किसी को हाइपोटेंशन मतलब लो ब्लड प्रेशर की शिकायत है, उन्हें अनार का जूस नहीं पीना चाहिए। अनार का जूस पीने से आपका ब्लड प्रेशर काफी लो हो सकता है, जिससे चक्कर आना और बेहोशी जैसी शिकायत हो सकती है।

एलर्जिक होने पर ना लें अनार का जूस

हालांकि ऐसा कम ही देखने में मिलता है, लेकिन फिर भी कई लोगों को अनार या अनार के जूस से एलर्जी हो सकती है। ऐसे में आपको एलर्जिक रिएक्शन जैसे खुजली, सूजन, सांस लेने में कठिनाई आदि की शिकायत हो सकती है। अगर आपको अनार का जूस पीने के बाद अगर आपको ऐसे कोई भी लक्षण दिखाई देते हैं, तो आपको अनार का जूस अवॉयड करना चाहिए। ऐसे में आपको डॉक्टर से परामर्श अवश्य कर लेना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें - लो बीपी भी होता है बहुत खतरनाक, जानें लक्षण और बचाव के तरीके

डायबिटीज होने पर ना लें अनार का जूस

अमूमन डायबिटिक पेशेंट यह सोचकर अनार का जूस पी लेते हैं, क्योंकि इनमें अपेक्षाकृत कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि इसमें नेचुरल शुगर होती है। इसलिए, डायबिटीज से पीड़ित लोगों को अनार का जूस पीते समय अपने शुगर लेवल को भी जरूर चेक करना चाहिए। आप इसका सेवन कर सकते हैं, लेकिन इसकी मात्रा का खास ध्यान रखना चाहिए।

गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल डिसऑर्डर होने पर ना लें अनार का जूस

अगर आप अनार का जूस बहुत अधिक मात्रा में लेते हैं तो यह कभी-कभी पाचन संबंधी समस्याओं जैसे कि दस्त या पेट खराब होने का कारण बन सकता है। इसलिए यह सलाह दी जाती है कि अगर किसी को सेंसेटिव गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सिस्टम या इरिटेबल बाउल सिंड्रोम की समस्या है, तो उन्हें अनार का जूस अवॉयड करना चाहिए। आप इसे डॉक्टर की सलाह के बाद ही लें।

इसे जरूर पढ़ें - हाई ब्लड प्रेशर को मैनेज करने में मदद कर सकते हैं ये आयुर्वेदिक टिप्स

कुछ खास दवाओं के साथ ना लें अनार का जूस

glass cup pomegranate juice wooden board

अनार का जूस कई तरह की दवाइयों के साथ इंटरैक्ट कर सकता है। यह इंटरेक्शन ब्लड में इन दवाओं के स्तर को बढ़ा सकता है, जिससे संभावित रूप से कोई नेगेटिव रिएक्शन हो सकता है। मसलन, अगर आप ब्लड प्रेशर की दवाइयां ले रहे हैं तो यह उसके असर को बढ़ा सकता है, जिससे ब्लड प्रेशर बहुत कम हो सकता है। इसी, अनार का जूस स्टैटिन के साथ लेने पर लीवर की समस्याओं का जोखिम बढ़ सकता है। वहीं, अगर आप ब्लड थिनर दवाइयां जैसे वारफेरिन आदि के साथ अनार का जूस लेते हैं तो इससे यह रक्तस्राव के जोखिम को बढ़ा सकता है।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP