खराब लाइफस्टाइल और खराब जीवन शैली का ही नतीजा है कि अक्सर हम जरूर से ज्यादा वेट गेन कर लेते हैं। इसे घटाना उतना ही मुश्किल हो जाता है। ऐसे में जरूरी है कि वजन मेंटेन करने के लिए डाइट का खास ख्याल रखा जाए। आज हम आपको एक्सपर्ट के बताए एक खास रेसिपी के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जो टेस्टी के साथ हेल्दी भी है। इसे खाने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट महिमा सेठिया वेट लॉस के लिए पालक मूंग दाल चीला खाने का समर्थन करती हैं। आइए जानते हैं वजन घटाने के लिए यह कितना फायदेमंद साबित हो सकता है और इसे बनाने का तरीका क्या है।
पालक चीला बनाने की सामग्री
- आधा कप हरा मूंग
- एक मुट्ठी पालक साग
- एक ग्रीन चिल्ली
- तीन गार्लिक क्लोव्स
- नमक स्वाद के अनुसार
- आधा इंच अदरक का टुकड़ा
- आधा कटोरी दही
- पनीर स्टफिंग के लिए
पालक चीला बनाने की विधि
- मूंग दाल को 3 घंटे पानी में सोक कर लें।
- अब इसे ग्राइंडर में डाल दें।
- इसमें पालक साग, ग्रीन चिल्ली, लहसुन, अदरक नमक और दही डालकर अच्छी तरह से पीस लें।
- गैस पर तवा चढ़ाएं और जिस तरह से नॉर्मल चील बनता है ऐसे ही बना कर तैयार कर लें।
वजन घटाने के लिए पालक चीला कैसे फायदेमंद है
- आपको बता दें कि चीला में इस्तेमाल मूंग प्रोटीन से भरपूर होता है। मूंग की दाल एंटीऑक्सीडेंट का बढ़िया स्रोत है। इसमें भरपूर फाइबर होता है। इसके साथ ही इसमें मैग्नीशियम विटामिन बी पोटेशियम भी होता है। यह सभी पोषक तत्व हेल्दी वजन को मेंटेन करने में मदद कर सकते हैं।
- वहीं पलक में भी कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। जैसे यह फाइबर का बढ़िया स्रोत है। इसमें कैलोरी काफी कम होती है, जिसका सेवन करने से आपका पेट लंबे वक्त तक भरा रहता है और इस तरह से यह वजन घटाने में मदद मिल सकता है।
यह भी पढ़ें-शुगर और ब्लड प्रेशर के लिए रामबाण है काले गेहूं की रोटी, सेहत को मिलते हैं ये जबरदस्त फायदे
- दही फैट बर्नर का काम करता है। इसमें प्रोबायोटिक्स होता है, जो पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है और मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाता है। जब आपका मेटाबॉलिज्म सही तरीके से काम करता है तो इससे फैट भी आसानी से बर्न होता है।
यह भी पढ़ें-वीगन डाइट या कीटो डाइट, दोनों में से क्या है बेहतर
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों