National Junk Food Day : आप जिन्हें 'Healthy Foods' समझ रही हैं वो कहीं Junk तो नहीं?

जंक फूड आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं। लेकिन जो 'हेल्दी फूड्स' आप ले रही हैं, कहीं वो भी जंक फूड ही तो नहीं...?

unhealthy junk foods

आपने कई लोगों से यह सुना होगा कि हेल्दी खाने से आप स्वस्थ रहते हैं। बात एकदम सही भी है। हेल्दी फूड्स हमारे समग्र स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। बस इसी के चलते हमारा सारा फोकस बस हेल्दी खाने में होता है। हम न उनके बारे में पढ़ते हैं और न किसी विशेषज्ञ से राय लेते हैं। उन्हें हेल्दी समझकर अपने आहार में शामिल कर लेते हैं। यहीं हमसे एक गलती यह होती है कि असल में कुछ हेल्दी फूड्स हेल्दी नहीं, बल्कि अनहेल्दी होते हैं। ऐसा मान लीजिए कि वह एकदम जंक फूड की तरह हैं। आप उन्हें खाएं या जंक फूड्स को बात एक ही होती है।

ऐसा क्या है जो इन हेल्दी फूड्स को भी जंक बना देता है, इस पर न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. सीमा सिंह कहती हैं, 'ऐसे कुछ लो फैट या फ्री-फैट वाले खाद्य पदार्थ होते हैं, जिन्हें बहुत ज्यादा प्रोसेस्ड किया जाता है। जंक फूड वो होते हैं, जिनमें रिफाइंड शुगर, ट्रांस फैट, नमक, आर्टिफिशियल केमिकल डाला जाता है और जिनमें न्यूट्रिशनल वेल्यू नहीं होती। दरअसल, जब आप खाद्य पदार्थों से फैट कम करते हैं, तो वह बेस्वाद हो जाते हैं। बस उसके स्वाद को बरकरार रखने के लिए मैन्युफैक्चरिंग कंपनियां कई दफा उनमें शुगर का इस्तेमाल करती हैं। सैचुरेटेड फैट से आपको कोई नुकसान नहीं होता है मगर शुगर की वजह से वो फूड आइटम नुकसानदेह हो जाता है।'

कभी महीने में एक बार जंक फूड खाया जा सकता है और इसलिए लिए हर साल 21 जुलाई को नेशनल फूड जंक डे भी मनाया जाता है, ताकि इस दिन आप जंक फूड का थोड़ा मजा ले सकें। लेकिन इसे ज्यादा खाना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। अगर आप भी उन लोगों में से हैं, जो हेल्दी के चक्कर में जंक फूड खा रहे हैं, तो अपनी इस आदत को बदलें और हमारे इस आर्टिकल में जानें ऐसे खाद्य पदार्थों के बारे में जो आपकी नजर में हेल्दी होते हैं, मगर असल में जंक ही होते हैं।

फ्रूट जूस

fruit juices

हममें से अधिकांश लोग कुछ न खाएं तो बस फ्रूट जूस ही पीते रहते हैं। उन्हें लगता है कि यह एकदम स्वस्थ होते हैं। वाजिब भी है क्योंकि आखिर फलों से ही तो जूस बनाया जाता है। लेकिन ग्रोसरी स्टोर पर मिलने वाले फ्रूट जूस, हेल्दी नहीं होते हैं। कभी-कभी तो उनमें ऐसे रसायन मिलाए जाते हैं, जो फलों के जैसा स्वाद देते हैं। स्वस्थ समझकर आप जो पीते हैं, वो फलों के स्वाद वाला चीनी का पानी होता है।

ग्लूटेन फ्री फूड्स

gluten free foods

अब हममें से कई लोग ग्लूटेन फ्री डाइट लेना पसंद करते हैं। कहीं बाहर भी जाएं तो उसी के पीछे दौड़ते हैं।इसी को देखते हुए बाजारों में कई कंपनियां ग्लूटन-फ्री फूड्स भी ला चुकी हैं। लेकिन आपको पता है कि वो भी आपको उसी तरह नुकसान पहुंचा सकते हैं, जैसे ग्लूटेन वाले फूड्स पहुंचाते हैं। ऐसे खाद्य पदार्थों में पोषक तत्व न के बराबर होते हैं और उन्हें बहुत ज्यादा प्रोसेसिंग से बनाया जाता है। इन्हें बनाने के लिए अक्सर रिफाइंड स्टार्च का इस्तेमाल किया जाता है, जो ब्लड शुगर को बढ़ा सकता है।

ब्रेकफास्ट सीरियल्स

breakfast cereals

सुबह-सुबह कई लोगों को चोकोज, म्यूसली, जैसे ब्रेकफास्ट सीरियल्स खाने का शौक होता है। ये खाद्य पदार्थ होल ग्रेन और लो फैट जैसी चीजों का दावा करते हैं। अगर कभी आप इनके डिब्बे में सामग्री सूची पढ़ें तो आपको पता चलेगा कि ये जंक क्यों कहलाए जाते हैं। इनमें रिफाइंड ग्रेन, शुगर, आर्टिफिशियल केमिकल्स को जोड़ा जाता है, ताकि स्वाद अच्छा लगे, मगर ये चीजें आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती हैं। आप इसे हेल्दी समझकर खुद भी खाती हैं और बच्चों को भी नाश्ते में देती हैं, जो आपको हाई ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, और दिल की तमाम बीमारियां दे सकता है।

इसे भी पढ़ें :Expert tips: सलाद खाते समय न करें ये गलती, नहीं होगा फायदा

ब्राउन राइस शुगर

brown rice syrup

अगर आप अपने डेजर्ट या स्वीट डिश के स्वाद को बढ़ाने के लिए राइस माल्ट सिरप या ब्राउन राइस सिरप का इस्तेमाल कर रही हैं, तो उसे तुरंत रोक दें। यह एक ऐसा स्वीटनर होता है, जिसे लोग हेल्दी समझ लेते हैं। इसे चावल के एंजाइम के साथ बनाया जाता है, जो स्टार्च को सिंपल शुगर में तोड़ते हैं और हमें राइस सिरप मिलता है। इसमें रिफाइंड फ्रुक्टोज नहीं होता, जो कि अच्छी बात है। हालांकि इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स ज्यादा होता है, जिसका मतलब है कि इसमें मौजूद ग्लूकोज आपके ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ता है। इसमें किसी तरह के पोषक तत्व भी नहीं होते हैं। इसमें बस कैलोरी होती हैं।

इसे भी पढ़ें :National junk food day: आयुर्वेद में क्‍यों माना जाता है जंक फूड को जहर समान, एक्‍सपर्ट से जानें

सलाद ड्रेसिंग

salad dressing

सलाद आपकी सेहत के लिए बहुत बढ़िया है। आप अपने सलाद में तमाम तरह के स्प्राउट्स, हरी सब्जियां, लाल सब्जियां, नट्स मिला सकती हैं। तरह-तरह की सब्जियां मिलाने से यह पोषक तत्वों से भरपूर तो होता है, लेकिन इसका स्वाद नहीं होता, इसलिए कई लोग इसमें ड्रेसिंग का इस्तेमाल करते हैं। इनमें से कुछ सलाद ड्रेसिंग में वेजिटेबल ऑयल्स, नमक, ट्रांस फैट्स, आर्टिफिशियल केमिकल्स और शुगर हो सकता है, जो आपके पोषण से भरपूर सलाद को अनहेल्दी बना देते हैं। हालांकि इसका मतलब यह नहीं कि आपको इसका सेवन नहीं करना चाहिए। आप अपने लिए सलाद बनाते वक्त उसमें अपने हिसाब से ड्रेसिंग कर सकते हैं। उसमें नींबू, हल्का काला नमक डालकर उसके स्वाद को बढ़ाया जा सकता है।

अब तो आपको पता चल ही गया होगा कि कैसे आपका हेल्दी खाना भी जंक बन जाता है, जब उसमें गलत सामग्री जोड़ी जाती है। इस जानकारी को और लोगों तक भी पहुंचाएं और अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक करें। डाइट और न्यूट्रिशन से जुड़ी ऐसी जानकारी पाने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी।

Recommended Video

Image Credit: freepik.com & tradeindia.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP