पीरियड्स से जुड़ी परेशानियों का हल है यह चाय ( How to have Painless Periods Naturally)
- मुनक्का बेहतरीन ब्लड प्यूरीफायर है। इससे पीरियड्स के दौरान, हैवी ब्लड फ्लो से राहत मिलती है और पीरियड पेन भी कम होता है।
- यह शरीर को डिटॉक्स करता है और इससे महिलाओं के शरीर में आयरन की कमी भी पूरी होती है।
- पीरियड्स के दौरान होने वाली कमजोरी को दूर करने में मुनक्का कारगर है।
- केसर में एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटी-स्पास्मोडिक गुण पाए जाते हैं। इससे ऐंठन, मरोड़ और दर्द दूर होता है।
- यह यूट्रस की मसल्स को रिलैक्स करता है।
- पीरियड फ्लो में अगर आपको ब्लड क्लॉट्स आते हैं, तो उसे कम करने में मुनक्का मदद करता है। इस चाय को पीरियड्स से कुछ दिन पहले से पीना शुरू करें।
- अदरक में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो पीरियड पेन में आराम दिलवाते हैं।
- अदरक से मसल्स रिलेक्स होती हैं और सूजन भी कम होती है।
- केसर और मुनक्के का कॉम्बिनेशन, महिलाओं में हार्मोनल बैलेंस के लिए काफी अच्छा है।
- यह चाय पीएमएस के लक्षणों को भी कम करती है।
पीरियड्स के दर्द को कम करने के लिए पिएं यह चाय (Painless Period Tea)
सामग्री
- मुनक्का- 4(भीगे हुए)
- केसर- 2-3 धागे
- अदरक- आधा इंच
- पानी- 200 मि.ली.
विधि
- सभी चीजों को पानी में डालकर आधा रह जाने तक उबालें।
- अब इसे छानकर पिएं।
यह भी पढ़ें- Irregular Periods: बढ़ते वजन और अनियमित पीरियड्स को न करें नजरअंदाज, इस हार्मोन के बढ़ने का है संकेत
यह भी पढ़ें- पीरियड्स के दर्द में आराम पहुंचाएंगे एक्सपर्ट के बताए ये 5 टिप्स
पीरियड्स से जुड़ी मुश्किलों को हल करने के लिए, महिलाएं इस चाय को डाइट में शामिल करें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों