सेहतमंद रहना आज के दौर में सबसे बड़ी दौलत है। जैसे जैसे बीमारियां बढ़ रही है लोगों को हेल्थ इज वेल्थ वाले मुहावरे समझ आने लगे हैं। लोग अपनी सेहत के प्रति हर गुजरते साल जागरूक हो रहे हैं। साल 2024 भी एक ऐसा साल साबित हुआ जब लोगों ने सेहतमंद रहने के लिए काफी कुछ ट्राई किया। तरह-तरह के योग, एक्सरसाइज, हेल्दी खान पान सबकुछ फॉलो किया। लोगों को यह भी समझ आया की सिर्फ खाना खाने से मतलब नहीं होना चाहिए,आप खाने में कौन सा पोषक तत्व ले रहे हैं ये भी मायने रखता है। मानसिक से लेकर शारीरिक सुधार के लिए साल 2024 में लोगों ने कई सारे न्यूट्रिएंट्स सर्च किए,जो सच में सेहत के लिए लाभकारी साबित हुए। आज हम इस आर्टिकल में उन सभी न्यूट्रिएंट्स के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं। इसको लेकर हमने हेल्थ एक्सपर्ट से बात की Functional Nutritionist Mugdha Pradhan, CEO & Founder, iThrive, a Pune based health and wellness platform इस बारे में जानकारी दे रहे हैं।
सेहतमंद रहने के लिए लोगों ने सबसे ज्यादा सर्च किए ये न्यूट्रिएंट्स
मैग्नीशियम ( Magnesium)
एक्सपर्ट बताती हैं कि मैग्नीशियम को एक नेचुरल रिलैक्सेंट कहा जाता है । यह तनाव को कम करने और नींद की गुणवत्ता में सुधार करने के लिए जाना जाता है। मानसिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए लोगों ने इस बरे खूब सर्च किया और रूटीन में शामिल किया। मैग्नीशियम का काम तंत्रिका तंत्र को शांत करने में मददगार माना गया है। यह उन लोगों के लिए जरूरी है जो तनाव को नियंत्रित कर, नींद की गुणवत्ता को बेहतर बनाना चाहते हैं।
जिंक(zinc)
जिंक एक बेहद जरूरी न्यूट्रिएंट्स हो जो शरीर के स्वस्थ कोशिका कार्य के लिए जरूरी है, साथ ही यह त्वचा स्वास्थ्य और घाव भरने में मदद करता है। इसे इम्युनिटी प्रोटेक्टर के रूप में भी जाना जाता है, क्योंकि यह सामान्य बीमारियों से रक्षा करता है। जिंक के बारे में लोगों को उतना मालूम नहीं था लेकिन कोविड 19 के बाद जिंक की अहमियत इम्यूनिटी बूस्टर के रूप में जाना गया। लोग इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए जिंक की खुराक की तलाश में रहते हैं।
विटामिन डी (Vitamin D)
साल 2024 में विटामिन डी के स्रोत को भी खूब सर्च किया गया और इसे रूटीन में भी शामिल किया। विटामिन डी एक जरूरी पोषक तत्व है,जो हड्डियों की सेहत के साथ ही और भी कई फायदे पहुंचाता है। लेकिन आजकल के आधुनिक जीवन में लोग इसकी कमी का सामना कर रहे हैं। ऑफिस से घर तक काम, देर रात तक जागना, देर तक सोना सूरज की रोशनी का कम या ना के बराबर मिलना इसकी कमी के लिए जिम्मेदार है। इसके चलते लोगों को जोड़ों में दर्द, कमजोर इम्यूनिटी, थकान का सामना करना पड़ रहा है,जिससे निपटने के लिए लोग विटामिन डी युक्त खाद्य पदार्थ और सप्लीमेंट्स खोजते हैं ताकी सेहत में सुधार हो सके।
ओमेगा 3 फैटी एसिड( Omega 3 Fatty Acid)
पहले लोग शायद इस न्यूट्रिएंट्स का नाम ना जानते हों लेकिन जैसे जैसे लोग सेहत के प्रति जागरूक हुए इसे सबसे ज्यादा खोजा गया। ओमेगा 3 फैटी एसिड्स 2024 में सबसे ज्यादा खोजे गए पोषक तत्वों में से एक बन चुका है,खासकर उन लोगों के बीच में जो दीर्घकालिक सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से जूझ रहे हैं। खराब आहार, तनाव ,संक्रमण, गतिहीन जीवनशैली, मोटापा, प्रदूषण, शराब और असंतुलित आहार जैसे कारणों से लोग सूजन और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के शिकार हो रहे हैं, और इससे निपटने के लिए ओमेगा 3 से भरपूर फूड्स की खूब तलाश की
यह भी पढ़ें-डिनर में न खाएं ये 2 चीजें, डाइजेशन को हो सकता है नुकसान
विटामिन बी 12
इस लिस्ट में विटामिन बी 12 भी शामिल है। यह एक बेहद जरूरी न्यूट्रिएंट्स है जिसकी कमी से आजकल हर दूसरा व्यक्ति जूझ रहा है। इसकी कमी से थकान, ऊर्जा में कमी, चक्कर, तंत्रिका तंत्र से जुड़ी दिक्कत, मेंटल हेल्थ का खराब होना, मूड स्विंग्स, एनीमिया जैसी समस्याओं का सामना करते हैं। यह खास तौर पर उन लोगों में देखा जा रहा है जिनका आहार कम या बिना पशु उत्पादो का है, जिनकी जीवनशैली तनावपूर्ण है। इन समस्याओं को सुधारने के लिए लोगों ने विटामिन बी 12 के स्रोत या सप्लीमेंट की तलाश की
यह भी पढ़ें-ग्रीन टी में मिलाकर पिएं यह चीज, दोगुना मिलेगा फायदा
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों