महिलाओं के सेहतमंद रहने के लिए पीरियड्स का सही समय पर होना जरूरी है। पीरियड्स अनियमित होने या इन दिनों में फ्लो बहुत कम या फिर ज्यादा होने का सीधा संबंध महिलाओं की सेहत से होता है। पीरियड्स के अनियमित होने या इन दिनों में अधिक मुश्किल होने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। इनमें स्ट्रेस, खान-पान सही न होना, हार्मोनल इंबैलेंस समेत कई कारण शामिल है। हेल्दी पीरियड्स के लिए डाइट में सही बदलाव बहुत जरूरी है। 2023 में मेंस्ट्रुएशन को हेल्दी बनाए रखने के लिए खाने-पीने की कुछ खास चीजों को सबसे ज्यादा सर्च किया गया। इस चीजों को डाइट में शामिल कर आप भी पीरियड्स में होने वाली मुश्किल को कम कर सकती हैं।
क्रूसिफेरस सब्जियां
हरी पत्तेदार सब्जियों को क्रूसिफेरस सब्जियां भी कहा जाता है। ये पीरियड्स के दर्द को कम करने, पीरियड फ्लो को मैनेज करने और इन दिनों में ब्रेस्ट की स्वेलिंग से निपटने में मदद करती हैं। पालक, ब्रोकली, पत्तागोभी, फूलगोभी समेत सभी क्रूसिफेरस सब्जियां, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे कई न्यूट्रिशन्स से भरपूर होती हैं। इन्हें डाइट में शामिल कर आप काफी हद तक पीरियड के दिनों में होने वाली मुश्किलों को कम कर सकती हैं।
नट्स और सीड्स
पीरियड हेल्थ के लिए मैग्नीशियम और जिंक बहुत जरूरी है। इसके अलावा ओमेगा-3 से भरपूर चीजें भी पीरियड्स को नियमित करने में मदद कर सकती हैं। इसलिए, काजू, अखरोट, बादाम, कद्दू के बीज, सूरजमुखी के बीज समेत कई ऐसे सीड्स और नट्स हैं, जो पीरियड को हेल्दी बना सकते हैं। तिल के बीज, अलसी के बीज और मूंगफली भी पीरियड के दर्द में राहत पहुंचाते हैं। इसके साथ ही, ये सीड्स और नट्स शरीर को ताकत देने और डाइजेशन को सुधारने में भी कारगर हैं। ये सीड्स कब्ज को भी दूर करते हैं,जो कि पीरियड्स में काफी आम है।
हल्दी
हल्दी में ईमानोगॉग पाया जाता है। यह पीरियड हेल्थ के लिए काफी अच्छी होती है। हल्दी शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन के लेवल को मैनेज करती है। जिससे पीरियड्स के दिनों में होने वाले हैवी फ्लो को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा, हल्दी वाला दूध पीरियड क्रैम्प्स और ऐंठन को कम करने में सहायक है। इसे 2023 में हेल्दी पीरियड्स के लिए काफी सर्च किया गया।
वॉटर रिच फूड्स
पीरियड्स के दर्द को कम करने के लिए वॉचर रिच फूड्स कारगर हैं। असल में पीरियड क्रैम्प्स के पीछे एक कारण शरीर में पानी की कमी भी हो सकता है। वहीं, इन दिनों एनर्जी काफी ड्रेन होती है। ऐसे में शरीर का हाइड्रेट रहना बहुत जरूरी है। इसके लिए खीरे, तरबूज और खरबूज जैसे वॉटर रिच फूड्स को खाना चाहिए। 2023 में इन चीजों को पीरियड हेल्थ के लिए काफी सर्च किया गया।
अंडे और मछली
प्रोटीन से भरपूर अंडे भी पीरियड हेल्थ के लिए अच्छे माने जाते हैं। हालांकि, इनका बहुत अधिक सेवन सूजन पैदा कर सकता है। 2023 में पीरियड के लिए हेल्दी डाइट में अंडे भी काफी ज्यादा सर्च किए गए। इसे खाने से पेट भी अधिक समय तक भरा हुआ रहता है। ऐसे में पीरियड्स में होने वाली अनहेल्दी क्रेविंग्स से भी बचा जा सकता है। मछली प्रोटीन, आयरन और ओमेगा-3 फैटी एसिड्स से भरपूर होती है। इसमें पाए जाने वाले न्यूट्रिएंट्स, पीरियड के दर्द को कम करने और मूड को सुधारने में सहायक हैं।
डार्क चॉकलेट
अक्सर पीरियड्स के दिनों में महिलाओं को चॉकलेट खाने की क्रेविंग होती है, लेकिन आपको बता दें कि यह पीरियड हेल्थ (हेल्दी पीरियड्स के संकेत) के लिए असल में काफी फायदेमंद है। आयरन और मैग्नीशियम से भरपूर डार्क चॉकलेट न केवल पीरियड के दर्द को कम करती है, बल्कि इससे मूड स्विंग्स भी कम होते हैं।
यह भी पढ़ें- Google Year in Search 2023: PCOS के लिए इस साल ये डाइट की गईं सबसे ज्यादा पसंद, आप भी करें ट्राई
टोफू
2023 में हेल्दी पीरियड्स के लिए टोफू को भी काफी पसंद किया गया। यह प्रोटीन का अच्छा सोर्स है और इसमें पाए जाने वाले बाकी न्यूट्रिएंट्स भी पीरियड हेल्थ के लिए अच्छे होते हैं। इसे डाइट में शामिल कर काफी हद तक पीरियड के दिनों में होने वाली परेशानियों को कम किया जा सकता है।
केनुआ
यह भी 2023 में हेल्दी पीरियड्स के लिए सर्च की गई खाने-पीने की चीजों में से एक है। यह फाइबर और कई न्यूट्रिएंट्स से भरपूर होती है जो डाइजेशन को सुधारते हैं। पीरियड के दिनों में अक्सर कब्ज, अपच और गैस हो जाती है। ऐसे में केनुआ आपकी मदद कर सकता है।
दही
दही प्रोबायोटिक्स से भरपूर होता है। इसमें गट और वेजाइना को हेल्दी रखने वाले कई बैक्टीरिया पाए जाते हैं। पीरियड के दिनों में वेजाइनल इंफेक्शन जल्दी हो जाते हैं। ऐसे में दही को डाइट में शामिल कर इनसे बचा जा सकता है।
यह भी पढ़ें- Google Year in Search 2023: हेल्दी रहने के लोगों ने इन न्यूट्रिएंट्स पर जताया भरोसा,जरूर करें ट्राई
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों