PCOD की वजह से हो रहे हैं एक्ने? पानी में मिलाकर पिएं ये 4 चीजें

PCOD में होने वाले हार्मोनल इंबैलेंस की वजह से, महिलाओं को एक्ने हो जाते हैं। एक्सपर्ट की बताई कुछ खास चीजों को पानी में मिलाकर पीने से, एक्ने दूर हो सकते हैं।

How do you treat acne from PCOS

PCOD की वजह से महिलाओं को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। PCOD के चलते शरीर में हार्मोनल असंतुलन हो जाता है। इसके कारण, वजन का बढ़ना, मेटाबॉलिज्म का सुस्त होना, चेहरे पर अनचाहे बाल निकलना, एक्ने और पीरियड्स का अनियमित होना, जैसे लक्षण नजर आने लगते हैं। PCOD में सही स्किन केयर के बावजूद, महिलाओं के चेहरे पर एक्ने हो जाते हैं। PCOD में सीबेसियस ग्लैंड से ऑयल प्रोडक्शन बढ़ जाता है। इसकी वजह से, स्किन पोर्स बंद हो जाते हैं और एक्ने होने लगते हैं। इसे दूर करने के लिए, शरीर में हार्मोनल बैलेंस को बनाए रखना स्ट्रेस से दूर रहना और डाइट में कुछ खास बदलाव जरूरी हैं।

यहां हम आपको कुछ खास चीजों के बारे में बता रहे हैं। इन्हें पानी में मिलाकर पीने से, आपके एक्ने काफी हद तक दूर हो सकते हैं। इस बारे में डाइटिशियन मनप्रीत जानकारी दे रही हैं। उन्होनें दिल्ली यूनिवर्सिटी से न्यूट्रिशन्स में मास्टर्स किया है। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं।

PCOD की वजह से होने वाले एक्ने को दूर करने के लिए पानी में मिलाकर पिएं ये 4 चीजें (How do you control PCOD pimples)

coconut water in pcod

  • नारियल पानी में मौजूद कई न्यूट्रिएंट्स, स्किन के लिए अच्छे माने जाते हैं।
  • नारियल पानी स्किन का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनाता है और यह सीबम के प्रोडक्शन को भी कम करता है।
  • वजन कम करने और डाइजेशन सुधारने के लिए भी यह फायदेमंद है।
  • बेसिल सीड्स हमारे शरीर को डिटॉक्सिफाई करते हैं। इनमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी भरपूर मात्रा में होते हैं, जिनसे स्किन साफ होती है।
  • इसके एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-फंगल गुणों के कारण, ये स्किन इंफेक्शन्स को दूर करते हैं।
  • दालचीनी, PCOD में हार्मोनल इंबैलेंस को सुधारने में फायदेमंद है।
  • पुदीने की पत्तियां भी शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करती हैं।

PCOD में एक्ने दूर करने में मदद करेगा यह पानी (How to treat PCOD Acne Naturally)

detox water for diet plan

सामग्री

  • पुदीने की पत्तियां- 5-7
  • नारियल पानी- 200 मि.ली.
  • खीरा- आधा
  • दालचीनी का टुकड़ा- आधा
  • बेसिल सीड्स- आधा टीस्पून

विधि

  • सभी चीजों को एक जार में मिलाएं।
  • इसे आधे घंटे के लिए छोड़ दें।
  • अब इसे पूरे दिन पिएं।

यह भी पढ़ें- PCOD में इस 1 गलती से बढ़ सकता है वजन

PCOD की वजह से होने वाले एक्ने को दूर करने में पुदीने की पत्तियों, खीरे, दालचीनी और तुलसी के बीजों का यह पानी कारगर है। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Freepik, Shutterstock

यह भी पढ़ें-PCOD के इन लक्षणों के बारे में नहीं जानती होंगी आप

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP