चीफ क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. सीमा सिंह बताती हैं, 'मैक्वी बेरी पोषक तत्वों और कई एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है। वे सूजन और कोलेस्ट्रॉल और रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। आप इन्हें अपने आहार में शामिल कर इससे पोषक तत्व पा सकते हैं।' मेटाबॉलिक डिसॉर्डर्स जैसे डायबिटीज, मोटापा और दिल संबंधी बीमारियों के लिए इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसके कई फायदे हैं, जिनमें से कुछ हम आपको बताने जा रहे हैं। लेकिन इससे पहले जान लें कि क्या है और कहां पाई जाती है।
क्या है मैक्वी बेरी?
मैक्वी एक पौधा होता है, जिसमें पर्पल और ब्लैक कलर की बेरी लगती हैं। यह पौधा ज्यादातर चिली और अर्जेंटीना में पाया जाता है। इससे बने जूस का प्रयोग खाने और दवाओं में किया जाता है। इसका बोटैनिकल नाम Aristotelia chilensis है। इसे Chilean wineberry के नाम से भी जाना जाता है। इसमें एंथोसायनिन, फ्लेवोनॉयड और एलेजिक एसिड होते हैं, जो कैंसर से बचाव में बेहद मददगार है। इसके अलावा ये तंत्रिका-तंत्र से जुड़ी समस्याओं को कम करने में भी सहायक है। साउथ अमेरिका में इसे एस्ट्रिंजेंट और एंटी-लैक्सेटिव के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसका स्वाद ब्लैकबेरी जैसा होता है।
मैक्वी बेरी के फायदे
विटामिन्स, मिनरल्स जैसे पोषक तत्वों से भरपूर इस बेरी के कई सारे फायदे होते हैं। आइए इन्हें भी जानें-
सूजन को दूर करे
इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं, जो सूजन को दूर करने में मदद करते हैं। इसमें फेनोलिक्स जैसे एंथोसायनिन, फ्लेवोनोइड्स और कार्बनिक अम्ल होते हैं। इसका सेवन करने से हृदय रोग, सांस की बीमारी, मधुमेह और गठिया जैसे सूजन संबंधी बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है।
एंटी-एजेंट इफेक्ट
ज्यादा देर धूप में रहने से, त्वचा की देखभाल न करने या फिर स्ट्रेस के कारण त्वचा में समय से पहले झुर्रियां पड़ने लगती है।मैक्वी बेरी कोशिकाओं को हुए नुकसान को सही करने का काम करती है।आप कह सकते हैं कि इसमें एंटी-एजिंग क्वालिटी पाई जाती है।
आंखों के लिए फायदेमंद
एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होने से यह आंखों की हेल्थ के लिए भी लाभदायक है। कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि इससे ड्राई आइज की समस्या भी दूर हो सकती है। इसके साथ ही अच्छे विजन के लिए भी मैक्वी बेरी का सेवन करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें :क्या आप जानती हैं स्पियरमिंट की चाय के ये हेल्थ बेनिफिट्स?
दिल के स्वास्थ्य के लिए
इसमें एंथोसायनिन नामक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स है, जो दिल के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। एक शोध के अनुसार, डायट में एंथोसयानिन को पर्याप्त मात्रा में लेने से हाई ब्लड प्रेशर का रिस्क कम होता है। यह रक्त में खराब एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करते हैं और दिल के जोखिम को कम करने में मदद कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें :Expert Tips: वेट लॉस के लिए कब और कितनी मात्रा में लेनी चाहिए सोंठ, जानें
ब्लड शुगर करे कंट्रोल
मैक्वी बेरी प्राकृतिक तौर पर ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखता है। एक टेस्ट ट्यूब स्टडी के अनुसार, इसमें कुछ ऐसे कंपाउंड होते हैं, जो शरीर के कार्ब्स को शुगर में तोड़ने की प्रक्रिया पर पॉजिटिव असर डालते हैं। इस तरह आपका ब्लड शुगर लेवल भी नियंत्रित होता है।
पाचन में करे सुधार
हमारी आंतों में अनगिनत बैक्टीरिया, वायरस और फंगस मौजूद होते हैं, जिसे गट माइक्रोबायोम कहते हैं। ये हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बनाने और संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं। हालांकि इन दोनों का संतुलन बना रहना भी बहुत जरूरी होता है। मैक्वी बेरी में ऐसे कंपाउंड मौजूद होते हैं जो गुड बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं।
आप इसे स्मूदी, जूस, डेजर्ट, शेक्स और ओटमील के साथ खा सकते हैं। आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Recommended Video
Image Credit: besthealthmag.ca.com, freepik.com & thehut.net
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों