जौ का सेहत के लिए काफी फायदेमंद है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसकी चाय आपको कई स्वास्थ्य लाभ पहुंचा सकती है। कुछ लोगों को नींद न आने की समस्या भी होती है, ऐसे में जौ की चाय पीना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। अगर आपको मीठा पसंद है, तो जौ की चाय में बेझिझक शहद मिला सकते हैं। जौ की चाय पीने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल होता है, हड्डियां मजबूत होती हैं और इम्यूनिटी भी बूस्ट होने लगती है। पेट फूलने और पाचन तंत्र खराब होने की समस्या आए दिन लोगों को रहती है, इसलिए जौ के पानी का सेवन करना चाहिए। जौ का पानी आयुर्वेदिक औषधी के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है, क्योंकि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट और बीटा-ग्लुकोन होते हैं। यहां हम आपको बताएंगे जौ की चाय बनाने का तरीका हैं और इसके फायदे हैं।
एक अध्ययन में पता चला है कि जौ के दाने में सर्दी, जुखाम और नाक बहने की समस्याओं को दूर करने के गुण होते हैं। जौ के दाने राइनाइटिस के लक्षणों का इलाज करने में भी कारगर साबित होते हैं, इसलिए इसकी चाय का प्रयोग जरूर करना चाहिए। सिर दर्द की समस्या अक्सर कई लोगों में देखी जाती है और इसके लिए रोज-रोज दवाई लेना सही नहीं होता है, इससे बचने के लिए आप जौ की चाय का सेवन कर सकती हैं।
दिन प्रतिदिन डायबिटीज की समस्या बढ़ती जा रही है और इसमें कई तरह का परहेज भी करना पड़ता है। जौ की चाय में कैलोरी नहीं होती है और फाइबर की मात्रा काफी होती है, जो डायबिटीज में फायदेमंद साबित हो सकती है। जौ की चाय में शुगर की मात्रा न के बराबर पाई जाती है, जो एंटिडायबिटिक उपचार करने में कारगर है।
इसे जरूर पढ़ें: गलत तरीके से पानी पीने से भी बढ़ सकता है वजन, जानें इसके लक्षण
इम्यूनिटी बढ़ाने की वजह से हम कई तरह की बीमारियों से बच सकते हैं और कोरोना काल में इम्यूनिटी बढ़ाने की सलाह दी जाती है। जौ की चाय में पेप्टाइड नामक एक फायदेमंद प्रोटीन होता है जो इम्यूनिटी बढ़ाने में कारगर साबित हो सकता है। आपको बता दें कि जौ की चाय में बीटा-ग्लूकन पाए जाते हैं, जो पेट फूलने की समस्या को भी दूर करती है।
आजकल बढ़ती उम्र के साथ ब्लड प्रेशर की समस्या आम हो गई है, इससे बचने के लिए लोग घरेलू उपचार करना ही बेहतर समझते हैं। जौ की चाय में पाए जाने वाला बीटा-ग्लूकन और फाइबर ह्रदय रोगों को कम करता है और बीमारियों से बचाए रखने का काम करता है। हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए आप जौ की चाय का सेवन कर सकते हैं। आपको बता दें कि जौ की चाय में विटामिन B6 और मैग्नेशियम पाया जाता है, जो किडनी को स्वस्थ रखने का काम करता है।
इसे जरूर पढ़ें: कुल्हड़ में चाय पीने से होते हैं कई फायदे, स्वाद के साथ शरीर को रखता है स्वस्थ
स्ट्रेस और नींद न आने की समस्या काफी परेशान करने वाली होती है, इससे बचने के लिए जौ का पानी बेहद फायदेमंद है। जौ की चाय शरीर के मेलाटोनिन को बढ़ाने का काम करता है, जिससे आपके दिनचर्या सही होने लगता है। इससे काम करने की क्षमता बढ़ने लगती है और दिनचर्या व नींद में भी सुधार आता है।
जौ की चाय बनाने के लिए 1 लीटर पानी में 2 चम्मच रोस्टिड जौ डाल दें और धीमी आंच पर पकने दें। इसे लगभग 5 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकने दें और अगर आपको मीठा शामिल करना है, तो शहद भी डाल सकते हैं। इसका फायदा यह भी है कि आप इसे फ्रिज में कई दिनों तक स्टोर करके रख सकते हैं। ध्यान रहे कि आप इसका अत्याधिक सेवन न करें क्योंकि इससे स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।